एक्सप्लोरर

इन ट्रिक्स से पुराना Cooler देगा AC जैसी ठंडक, गर्मी में ओढ़नी पड़ जाएगी रज़ाई

लाख कोशिशों के बाद भी पुराना कूलर ठंडी हवा नहीं देता है. अगर आप भी इस समय इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो हम आपको यहां ऐसे 5 तरीके बताने वाले हैं, जिससे आपका पुराना कूलर भी AC जैसी ठंडक देने लगेगा.

Old Cooler Cooling Tips : ऐसी भयंकर गर्मी पड़ रही है. गर्मी जाने में अभी और समय बाकी है और लोग इस गर्मी से परेशान हो चुके हैं. भारत में अधिकतर लोग कूलर का उपयोग करते हैं. कई लोग ऐसे भी हैं, जिनके यहां सालों से पुराना कूलर चलता आ रहा है. उसी को रिपेयर कर लोग सालों-साल इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में लोग बोलते हैं कि लाख कोशिशों के बाद भी उनका कूलर ठंडी हवा नहीं देता है. अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो हम आपको ऐसी 5 ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिससे आपका पुराना कूलर भी ऐसी हवा देगा की आपको गर्मी में रजाई ओढ़नी पड़ जाएगी.

वेंटिलेशन होना जरूरी

अगर आपका कूलर ऐसी जगह रखा हुआ है, जहां वेंटिलेशन नहीं है तो कूलर ठंडी हवा तो भूल ही जाओ बल्कि उमस पैदा करेगा. कूलर को पर्याप्त वेंटिलेशन की जरूरत होती है. कूलर ठंडा तभी करेगा, जब हवा कमरे से बाहर निकलेगी.

कूलर को सीधे धूप में न रखें

लोग कभी कभी यह गलती कर बैठते हैं. जहां ज्यादा धूप पड़ती है, लोग वहां कूलर को रख देते हैं. याद रहे ऐसा करने से ठंडी हवा नहीं मिल पाती. कूलर को ऐसी जगह रखें जहां सीधे धूप न पड़ती हो. अगर घर में हर तरफ धूप आती है, तो ऐसी व्यवस्था बना दे कि कूलर पर सीधे धूप न पड़े.

घास को बदलें

अगर आपने गर्मी में पुराना कूलर निकाला है, तो उसकी घास जरूर बदलवाएं. दरअसल घास में धूल जम जाती है और पानी भी जम जाता है. ऐसे में हवा का रास्ता ब्लॉक हो जाता है. सीजन में कम से कम दो बार घास को बदलवा लें. याद रहे, कि घास के बीच में गैप होना आवश्यक है.  

खुली जगह पर रखें कूलर

ध्यान रहे कूलर नया हो या पुराना, उसको हमेशा खुली जगह पर ही रखें. दरअसल खुले क्षेत्र में कूलर ठंडी हवा देता है इसलिए कूलर को खिड़की पर फिक्स कर दें या जाली वाले दरवाजे के पास ही रखें.

कूलर में पानी का फ्लो चेक करते रहें

कूलर के वॉटर पंप में पानी का फ्लो ठीक प्रकार से होना चाहिए. ध्यान रहे अगर पंप को पानी नहीं मिल रहा है तो कूलर ठंडी हवा नहीं देगा. अक्सर देखा जाता है कि कूलर में पानी निकलने वाले छेद बंद हो जाते हैं. ऐसे में घास को भी पानी नहीं मिल पाता है.

 

TECNO POVA 3 : 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ टेक्नो पेश करने जा रहा है यह स्मार्टफोन, फीचर्स जान उड़ जाएंगे होश

Hyundai Venue facelift VS Vitara Brezza : फेसलिफ्ट और विटारा ब्रेजा में है ज़बरदस्त टक्कर, जानिए आपके लिए कौन है बेहतर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

What Is AI Agent: ईमेल से टिकट बुकिंग तक, आपके कौन से काम कर सकता है AI Agent?
ईमेल से टिकट बुकिंग तक, आपके कौन से काम कर सकता है AI Agent?
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
AI Digital Avatar : AI अवतार से कंपनियां पढ़ रहीं आपकी पर्सनैलिटी! अमेरिकी स्टार्टअप का खुलासा
AI अवतार से कंपनियां पढ़ रहीं आपकी पर्सनैलिटी! अमेरिकी स्टार्टअप का खुलासा

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget