एक्सप्लोरर

फोन के नहीं आ रहे नेटवर्क पर करनी है जरूरी कॉल? Wifi Calling से ऐसे करें बात

अगर आपके फोन में नेटवर्क नहीं आ रहे हैं तो आप वाईफाई कॉलिंग का यूज कर सकते हैं. वाईफाई कॉलिंग एक ऐसी तकनीक है जिसमें आप सेलुलर नेटवर्क की बजाय वाईफाई नेटवर्क का यूज कर कॉल कर सकते हैं.

Phone Network Issue: अगर आपके फोन में नेटवर्क नहीं आ रहे और आपको कॉल करने में परेशानी हो रही है तो अब चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. WiFi कॉलिंग एक शानदार ऑप्शन है, जो आपको कॉल करने की सुविधा देता है, भले ही आपके पास सेल्युलर नेटवर्क कमजोर या बिल्कुल न हो. आइए जानते हैं कि WiFi कॉलिंग क्या है और इसे कैसे इनेबल किया जा सकता है.

WiFi कॉलिंग क्या है?

WiFi कॉलिंग एक तकनीक है जो आपको सेल्युलर नेटवर्क के बजाय WiFi नेटवर्क का यूज करके कॉल करने की अनुमति देती है. इसका मेन यूज है बिना नेटवर्क वाली जगह में कॉलिंग अनुभव को बेहतर बनाना, जहां सेल्युलर सिग्नल कमजोर या उपलब्ध नहीं होते. उदाहरण के लिए ग्रामीण इलाकों, घनी आबादी वाली इमारतों, या ऊंची इमारतों में जहां सिग्नल नहीं आते, WiFi कॉलिंग बहुत मददगार साबित हो सकती है. 

WiFi कॉलिंग के फायदे

बेहतर कॉल क्वालिटी: WiFi नेटवर्क अक्सर सेल्युलर नेटवर्क की तुलना में अधिक स्थिर होते हैं, जिससे आपको हाई क्वालिटी वाली वॉइस कॉल मिलती है. इससे आपकी कॉल साफ और बिना किसी रुकावट के होती है.

कम कॉल ड्रॉप्स: WiFi कॉलिंग के साथ, कॉल ड्रॉप्स की समस्या कम हो जाती है. यह खासकर उन जगह में उपयोगी होता है जहां सेल्युलर सिग्नल अक्सर गायब हो जाते हैं.

पैसे की बचत: WiFi कॉलिंग का यूज करके आप उन जगहों पर भी कॉल कर सकते हैं जहां सेल्युलर नेटवर्क कमजोर होता है, जिससे आपको टॉकटाइम और पैसे की बचत होती है.

WiFi कॉलिंग कैसे इनेबल करें?

WiFi कॉलिंग को इनेबल करना काफी आसान है और इसके लिए कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होता है. यह आपके फोन के मॉडल और आपके वायरलेस सर्विस प्रोवाइडर के अनुसार थोड़ी अलग हो सकती है, लेकिन इसे इनेबल करने का तरीका नीचे दिया गया है:

  • अपने फोन की सेटिंग्स ऐप खोलें.
  • सेटिंग्स मेनू में कॉल या फोन सेटिंग्स ऑप्शन  को खोजें.
  • यहां आपको WiFi कॉलिंग का ऑप्शन दिखाई देगा. उसके सामने दिख रहे टॉगल को इनेबल कर दें.

इस सेटिंग को इनेबल करने के बाद, जब आपके पास सेल्युलर नेटवर्क नहीं होगा या कमजोर होगा, तो आपका फोन WiFi नेटवर्क के जरिए कॉल करेगा. इससे आप बेहतर कॉलिंग एक्सपीरियंस और नेटवर्क की कमी के बावजूद कॉल कर पाएंगे.

यह भी पढ़ें:-

Adobe यूज करने वाले हो जाएं सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, इन यूजर्स को खतरा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: आ गई बड़ी खबर, 1 जनवरी 2027 से बदल जाएगा वॉट्सएप-टेलीग्राम चलाने का नियम!
Explained: आ गई बड़ी खबर, 1 जनवरी 2027 से बदल जाएगा वॉट्सएप-टेलीग्राम चलाने का नियम!
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
आंध्र प्रदेश के मंदिर में आया पहला रोबोटिक हाथी 'रंगा', पेटा ने दिया तोहफा
आंध्र प्रदेश के मंदिर में आया पहला रोबोटिक हाथी 'रंगा', पेटा ने दिया तोहफा
5 लोगों की फैमिली के लिए कितना बड़ा गीजर सही? जान लें फायदे की बात
5 लोगों की फैमिली के लिए कितना बड़ा गीजर सही? जान लें फायदे की बात

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
Embed widget