एक्सप्लोरर

Alexa से लेकर Google Assistant तक, हर जगह क्यों सुनाई देती है महिला की आवाज? आज ही जान लें ये राज

सिरी, अलेक्सा और गूगल असिस्टेंट जैसे कई वर्चुअल असिस्टेंट हमेशा महिलाओं की आवाज में जवाब देते हैं. दरअसल, इसके पीछे सामाजिक से लेकर वैज्ञानिक कारण तक जिम्मेदार हैं.

ऐपल सिरी, अलेक्सा और गूगल असिस्टेंट जैसे वर्चुअल असिस्टेंट एक कमांड पर कई काम कर देते हैं. जैसे ही इन्हें कोई कमांड दी जाती है, अधिकतर वर्चुअल असिस्टेंट में एक महिला की आवाज में उसका जवाब दिया जाता है. कई लोग सोचते होंगे कि अधिकतर वर्चुअल असिस्टेंट महिला की आवाज में ही जवाब क्यों देते हैं? अगर आप भी ऐसा सोचने वाले लोगों में शामिल हैं तो बता दें कि इसके पीछे वैज्ञानिक, मनोवैज्ञानिक और सामाजिक कारण हैं. आइये उनके बारे में जानते हैं.

इसके पीछे क्या वैज्ञानिक कारण हैं?

कई स्टडीज में सामने आया है कि लोग पुरुष से ज्यादा महिला की आवाज पर ध्यान देते हैं. इसकी वजह इंसान के जन्म से पहले ही शुरू हो जाती है. रिसर्च में पता चला है कि गर्भ के दौरान भ्रूण मां की आवाज सुन सकता है. यह आवाज उसके लिए मधुर और आरामदायक होती है. इसलिए इंसान जिंदगीभर महिला की आवाज के साथ अधिक लगाव महसूस करता है.

पुरुषों की तुलना में महिलाओं की आवाज होती है साफ

कुछ स्टडीज से पता चला है कि महिलाओं की आवाज पुरुषों की तुलना में अधिक साफ होती है और आसानी से समझ में आ जाती है. इसी के चलते दूसरे विश्व युद्ध के दौरान विमानों के कॉकपिट कम्यूनिकेशन में महिलाओं की आवाज शामिल की गई थी.

सामाजिक कारण भी हैं जिम्मेदार

कई समाजों में महिलाओं की भूमिका का असर टेक्नोलॉजी पर भी पड़ा है. कुछ स्टडीज में यह निकलकर सामने आया है कि लोग आमतौर पर महिलाओं की मृदभाषा और गर्मजोशी के चलते उनके साथ जुड़ाव महसूस करते हैं. इसलिए भी इन टेक्नोलॉजीज में महिलाओं की आवाज शामिल की गई है ताकि लोग असहज न हों.

मार्केटिंग की भी है बड़ी भूमिका

वर्चुअल असिस्टेंट में महिलाओं की आवाज शामिल करना टेक कंपनियों की मार्केटिंग का भी हिस्सा है. दरअसल, कंपनियां चाहती हैं कि अधिक से अधिक लोग उनके प्रोडक्ट्स और सर्विसेस का इस्तेमाल करें. रिसर्च में यह बात पता चली है कि लोग उन टेक्नोलॉजीज के साथ अधिक इंटरेक्शन करते हैं, जो उन्हें जानी-पहचानी लगे और जिससे इंटरेक्शन करना आसान हो.

ये भी पढ़ें-

क्या e-PAN Card डाउनलोड करने के लिए आया है कोई मेल? स्कैमर्स कर रहे हैं चूना लगाने की कोशिश, अलर्ट रहें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?
घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?
OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget