एक्सप्लोरर

Flight में गलती से Call पर बात करने पर क्या होगा? यहां जानें इसका जवाब

Call During Flight: 2000 के दशक के कुछ शोधकर्ताओं (Researchers) ने बताया कि सेलुलर नेटवर्क (Cellular Network) विमान इलेक्ट्रॉनिक मशीनरी को प्रभावित कर सकते हैं.

Calling During Flight: जब आप किसी फ्लाइट से सफर तय करते हैं तो आपसे फोन को फ्लाइट मोड पर रखने के लिए कहा जाता है. फोन को फ्लाइट मोड करने के लिए कई बार आपको याद भी दिलाया जाता है, लेकिन इस सबके बीच यह सवाल पैदा होता है कि फोन को फ्लाइट मोड पर डालना इतना जरूरी क्यों है? अगर आपको भी इसके बारे में नहीं पता है तो आज हम आपको यहां इसके पीछे का कारण बता रहे हैं. हम आपको बताएंगे कि आखिर क्यों फ्लाइट में बैठकर आप कॉल पर बात नहीं कर सकते हैं? आइए जानते हैं

फ्लाइट में फोन को फ्लाइट मोड पर डालने का कारण  

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (Federal Aviation Administration) ने सेलुलर नेटवर्क से जुड़ने के लिए फोन और अन्य उपकरणों के इस्तेमाल पर लंबे समय से प्रतिबंध लगाया हुआ है, क्योंकि इनकी वजह से विमान के नेविगेशन और संचार प्रणालियों को काम करने में समस्या हो सकती है. यह सुनने में तो बेहद ही आम बात लग रही है, लेकिन असल में काफी गंभीर है. जब अप फ्लाइट में सफर करते हैं तो उस समय आप स्मार्टफोन का इस्तेमाल फोटो खींचने में, पहले से सेव वीडियो को देखने में या फिर गेम्स खेलने में तो कर सकते हैं, लेकिन आप कॉल या इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं. आपको फ्लाइट में अपने स्मार्टफोन फ्लाइट मोड में डालना पड़ता है. इसके अतिरिक्त, संघीय संचार आयोग (Federal Communications Commission), जो मोबाइल फोन को नियंत्रित करता है, उनकी तरफ से 1991 में एयरलाइन यात्रियों को उड़ान में कॉल करने से मना करते हुए एक आदेश जारी किया गया था. यह प्रतिबंध आज भी लागू है.

विमान में यात्रा के दौरान कॉल करने पर क्या होगा?

2000 के दशक के कुछ शोधकर्ताओं (Researchers) ने बताया कि सेलुलर नेटवर्क (Cellular Network) विमान इलेक्ट्रॉनिक मशीनरी को प्रभावित कर सकते हैं.  दरअसल ऐसी संभावना होती है कि अगर फ्लाइट में कॉलिंग की जाएगी तो इससे विमान का नेविगेशन काम करना बंद कर देगा या फिर एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से पायलेट का संपर्क टूट सकता है. इसकी वजह से फ्लाइट अपना रास्ता भटक भी सकती है. इससे लोग दुर्घटना का शिकार भी बन सकते है. यही वजह ही कि स्मार्टफोन में कॉलिंग नहीं करने का आदेश दिया जाता है.

Google Pixel 7 और 7 Pro का वीडियो आया सामने, लॉन्च से पहले देखें फोन का डिजाइन, जानें फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Redmi 17C से OnePlus N6x तक, किस फोन में मिलती है बेहतर टेक्नोलॉजी?
Redmi 17C से OnePlus N6x तक, किस फोन में मिलती है बेहतर टेक्नोलॉजी?
Earbuds खरीदने का सही समय! 5-7 हजार के अंदर ये मॉडल हैं खास
Earbuds खरीदने का सही समय! 5-7 हजार के अंदर ये मॉडल हैं खास
AI खतरे पर अलर्ट, OpenAI से सॉफ्टबैंक तक उठी न्यूक्लियर लेवल सुरक्षा की मांग
AI खतरे पर अलर्ट, OpenAI से सॉफ्टबैंक तक उठी न्यूक्लियर लेवल सुरक्षा की मांग
OPPO F35 Series लॉन्च, 8,000mAh बैटरी से 144Hz AMOLED तक क्या है खास?
OPPO F35 Series लॉन्च, 8,000mAh बैटरी से 144Hz AMOLED तक क्या है खास?

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
Drishyam 3 BO Day 4: 'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
राजस्थान 10वीं बोर्ड में हुआ बड़ा बदलाव, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा
राजस्थान 10वीं बोर्ड में हुआ बड़ा बदलाव, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा
Embed widget