एक्सप्लोरर

दो या तीन नहीं बल्कि USB के हैं इतने सारे टाइप...यहां तस्वीरों के साथ बताया गया है सबका नाम और काम

यूएसबी Type-C को अब तक का सबसे फास्टेस्ट कनेक्टर माना जाता है. इसे 2013 में लॉन्च किया गया था. यह Reversible Connector है. इसका मतलब है कि इसे उलट कर भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

USB Cable: आज के समय में यूएसबी केबल लगभग हर घर में आसानी से देखने को मिल जाती है. फोन से लेकर सभी गैजेट्स तक इन्हीं से ही चार्ज होते हैं. इसका इस्तेमाल डेटा ट्रांसफर में भी किया जाता है. क्या आपको पता है कि यूएसबी के भी कई टाइप और वर्जन होते हैं. टाइप में USB Type-A, B, C ओर वर्जन में 2.0, 30, 3.1, 4 आदि शामिल हैं. यूएसबी वर्जन जैसे - जैसे बढ़े वैसे -वैसे डेटा ट्रांसफर की स्पीड बढ़ी है, लेकिन इन अलग-अलग Type-A, B, C का क्या मतलब है? आखिर इनमें अंतर क्या है? आइए इस आर्टिकल में इस बारे में जानते हैं. 

यूएसबी के प्रकार

यूएसबी टाइप - ए

यह यूएसबी का सबसे कॉमन ओर सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला टाइप है. यह तो आपको हर जगह देखने के लिए मिल जाएगा. आपके चार्जर का एक सिरा भी USB Type A ही है. इसके अलावा, ​लैपटॉप, कंप्यूटर,  पेनड्राइव आदि में टाइप A आसानी से देखने को मिलता है.


दो या तीन नहीं बल्कि USB के हैं इतने सारे टाइप...यहां तस्वीरों के साथ बताया गया है सबका नाम और काम

यूएसबी टाइप-ए मिनी

यूएसबी टाइप- ए मिनी को आप अब बहुत कम ही देख सकेंगे. नए कनेक्टर के आने के बाद यह मार्केट में अवेलेबल नहीं है. 

यूएसबी टाइप-ए माइक्रो

यूएसबी Type- A माइक्रो तो अब लगभग गायब ही हो चुकी है. दरअसल, अब इसका इस्तेमाल नहीं होता है. इस वजह से कंपनियों ने इसे बनाना बंद कर दिया है. 


दो या तीन नहीं बल्कि USB के हैं इतने सारे टाइप...यहां तस्वीरों के साथ बताया गया है सबका नाम और काम

यूएसबी टाइप- बी

इस टाइप की केबल अधिकतर प्रिंटर, कंप्यूटर और लैपटॉप में देखने को मिलती है, लेकिन लोग इसका ज्यादा इस्तेमाल न करके यूएसबी Type-A का इस्तेमाल करते है. यह  आकार में काफी छोटा और चौकोर होता है.


दो या तीन नहीं बल्कि USB के हैं इतने सारे टाइप...यहां तस्वीरों के साथ बताया गया है सबका नाम और काम

टाइप-बी मिनी

यूएसबी टाइप-बी मिनी पुराने फोन्स में काफी आता था, लेकिन अब इस टाइप के फोन नहीं आते हैं. इस वजह से ही अब इस टाइप की यूएसबी ज़्यादा देखने को नहीं मिलती है. 

टाइप-बी माइक्रो

यह एक पॉपुलर कनेक्टर है, जो काफी समय से इस्तेमाल होता आ रहा है. इसके उलट, जबसे यूएसबी Type-C का चलन ​शुरू हुआ है तब से यूएसबी Type-B माइक्रो का कम ही इस्तेमाल किया जा रहा है. 


दो या तीन नहीं बल्कि USB के हैं इतने सारे टाइप...यहां तस्वीरों के साथ बताया गया है सबका नाम और काम

यूएसबी टाइप-सी

यूएसबी Type-C को अब तक का सबसे फास्टेस्ट कनेक्टर माना जाता है. इसे 2013 में लॉन्च किया गया था. यह Reversible Connector है. इसका मतलब है कि इसे उलट कर भी इस्तेमाल किया जा सकता है. यह यूएसबी टाइप सी का ही दौर है. आने वाले समय में हर डिवाइस में Type-C पोर्ट ही देखने को मिलेगा. अब स्मार्टफोन के साथ-साथ लैपटॉप और बाकी गैजेट्स में भी Type-C पोर्ट दिया जाने लगा है.


दो या तीन नहीं बल्कि USB के हैं इतने सारे टाइप...यहां तस्वीरों के साथ बताया गया है सबका नाम और काम

लाइटनिंग कनेक्टर

यह एपल का कनेक्टर है. यह पोर्ट सिर्फ एपल के प्रोडक्ट में ही देखने को मिलता है. इसमें iPhones, iPads और iPods शामिल है. यह एक यूएसबी कनेक्टर नहीं है. इसे 12 सितम्बर 2012 को लॉन्च किया गया था.

यह भी पढ़ें 

Motorola ने 5G अपडेट किया पेश, लेकिन सिर्फ इन यूजर्स को मिलेगी सुविधा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनरेटर कैसे बनाता है बिजली, इससे कितने एसी चला सकते हैं?
जनरेटर कैसे बनाता है बिजली, इससे कितने एसी चला सकते हैं?
मोटर से लेकर पानी तक, कैसे काम करती हैं फ्रंट लोड और टॉप लोड मशीनें?
मोटर से लेकर पानी तक, कैसे काम करती हैं फ्रंट लोड और टॉप लोड मशीनें?
No-Frost vs Direct-Cool: कौन-सी फ्रिज टेक्नोलॉजी आपके लिए बेहतर है?
No-Frost vs Direct-Cool: कौन-सी फ्रिज टेक्नोलॉजी आपके लिए बेहतर है?
बेकाबू हुए AI एजेंट्स, भारतीय कंपनियों का कर रहे डेटा लीक; CERT-In ने दी चेतावनी
बेकाबू हुए AI एजेंट्स, भारतीय कंपनियों का कर रहे डेटा लीक; CERT-In ने दी चेतावनी

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget