एक्सप्लोरर

WhatsApp में आएगा कमाल का फीचर, गिरगिट की तरह बदलेगा रंग, मन मुताबिक बदल सकेंगे थीम

WhatsApp Features: 2024 में मेटा अपने मैसेंजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप में कई बदलाव कर सकती है. उनमें से एक कलर बदलने वाला बदलाव यूजर्स को काफी पसंद आ सकता है.

WhatsApp: व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के लिए लगातार नए फीचर्स पेश करता रहता है, जिससे यूजर्स का इस मैसेंजिंग प्लेटफॉर्म से लगाव बना रहता है. 2024 में व्हाट्सऐप एक गज़ब फीचर्स के साथ आने वाला है, जिसके जरिए यूजर्स अपने मूड के हिसाब से व्हाट्सऐप का रंग और थीम बदल सकेंगे. इस फीचर के जरिए यूजर्स को ग्रीन, ब्लू, वाइट, कोरल, और पर्पल कलर में अपने व्हाट्सऐप को बदलने का ऑप्शन मिलेगा.

व्हाट्सऐप में मिलेंगे नए कलर ऑप्शन

व्हाट्सऐप के बारे में जानकारी देने वाली वेबसाइट WABetaInfo के अनुसार इस फीचर को आईओएस के व्हाट्सऐप बीटा वर्ज़न 24.1.10.70 में देखा गया है. बीटा वर्ज़न की रिपोर्ट में ली गई स्क्रीनशॉट पर देखा गया कि यूजर्स को 5 रंगों का विकल्प मिल सकता है.


WhatsApp में आएगा कमाल का फीचर, गिरगिट की तरह बदलेगा रंग, मन मुताबिक बदल सकेंगे थीम

व्हाट्सऐप के इस थीम कस्टमाइजेशन फीचर की मदद से यूजर्स व्हाट्सऐप का रंग बदल पाएंगे. इस फीचर की वजह से व्हाट्सऐप का पूरा लुक ही बदल जाएगा, क्योंकि अभी तक लोगों ने व्हाट्सऐप को सिर्फ एक ही थीम और रंग में यूज किया है. ऐसे में नया कलर और थीम यूजर्स के लिए काफी कमाल का साबित हो सकता है.

2024 में होंगे कई खास बदलाव

इसके अलावा कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि व्हाट्सऐप एक और नए फीचर पर काम कर रहा है, जिसका नाम बबल कलर चेंज फीचर है. इस फीचर के जरिए व्हाट्सऐप यूजर्स को पर्सनलाइज़्ड एक्सपीरियंस मिलेगा. इसका मतलब है कि यूजर्स अपने मन के हिसाब से व्हाट्सऐप का उपयोग कर पाएंगे. हालांकि, व्हाट्सऐप अभी अपने इन सभी फीचर्स पर काम कर रहा है.

इन कलर फीचर्स के अलावा व्हाट्सऐप 2024 में और भी कई खास बदलाव करने वाला है. आने वाले वक्त में यूज़र्स को व्हाट्सऐप चैट का अनलिमिटेड बैकअप मुफ्त में नहीं मिलेगा, जो अभी तक गूगल ड्राइव के जरिए बिल्कुल मुफ्त में मिलता है. अब व्हाट्सऐप ने फैसला किया है कि यूजर्स को व्हाट्सऐप का उतना ही बैकअप मुफ्त मिलेगा, जितना उनके गूगल ड्राइव में स्पेस होगी. इसका मतलब गूगल ड्राइव में मुफ्त मिलने वाली 15GB स्टोरेज में ही व्हाट्सऐप का चैट बैकअप दिया जाएगा. अगर गूगल ड्राइव का मुफ्त स्पेस खत्म हो गया तो आपको गूगल वन से स्टोरेज खरीदना होता तभी व्हाट्सऐप का बैकअप ले पाएंगे.

यह भी पढ़ें: 16,000 फिट की ऊंचाई पर उड़ रहे हवाई जहाज से गिरा iPhone, और नहीं आया एक भी स्क्रैच, यहां देखें पिक्चर और रिएक्शन्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इन तरीकों से बढ़ा सकते हैं घर के Wi-Fi की स्पीड, जान लें काम की बात
इन तरीकों से बढ़ा सकते हैं घर के Wi-Fi की स्पीड, जान लें काम की बात
मोबाइल नंबर बदलने के लिए बैंक जाना जरूरी है? जानें ऑनलाइन तरीका
मोबाइल नंबर बदलने के लिए बैंक जाना जरूरी है? जानें ऑनलाइन तरीका
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?
Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
'भारतीय सिनेमा ने खोया बेमिसाल एक्टर', नाना पाटेकर के निधन पर मुख्यमंत्रियों-दिग्गज नेताओं ने जताया शोक
'भारतीय सिनेमा ने खोया बेमिसाल एक्टर', नाना पाटेकर के निधन पर मुख्यमंत्रियों-दिग्गज नेताओं ने जताया शोक
नाना पाटेकर के निधन पर नितिन गडकरी ने जताया शोक, बोले- उनसे मेरे बेहद करीबी संबंध थे
नाना पाटेकर के निधन पर नितिन गडकरी ने जताया शोक, बोले- उनसे मेरे बेहद करीबी संबंध थे
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा, लगी रिकॉर्ड बोली
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा
किसने दिया नाना पाटेकर को राजनीति में आने का ऑफर, कौन नेता था पसंद?
किसने दिया नाना पाटेकर को राजनीति में आने का ऑफर, कौन नेता था पसंद?
'कलेजे पर जैसे बिजली गिर पड़ी है', नाना पाटेकर के निधन से टूटे रितेश देशमुख
'कलेजे पर जैसे बिजली गिर पड़ी है', नाना पाटेकर के निधन से टूटे रितेश देशमुख
जयपुर में किसानों का आंदोलन, सरकार ने मान लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
जयपुर में किसानों का आंदोलन, सरकार ने मान लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
Embed widget