एक्सप्लोरर

Whatsapp Fraud Alert: सावधान! वॉट्सऐप पर आ गया फ्रॉड करने का नया तरीका, रातोंरात हो जाएंगे कंगाल

New Whatsapp Scam: भारत में साइबर क्राइम के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. स्कैमर्स लोगों की निजी जानकारी चुराकर उनके नाम से वॉट्सऐप अकाउंट बनाते हैं और उनके जान पहचान के लोगों को मैसेज करते हैं.

How to Identify Whatsapp Scam: भारत में साइबर क्राइम के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. स्कैमर्स अलग अलग तरीके से लोगों को जाल में फंसाते हैं और फिर बैंक अकाउंट खाली कर देते हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स भी इसे अछूते नहीं. या ये कहें कि स्कैमर्स इन ऐप्स की मदद से किसी को भी चूना लगा सकते हैं. फेसबुक, इंस्टाग्राम के बाद अब वॉट्सऐप भी इन स्कैमर्स के लिए लोगों को जाल में फंसाने का जरिया बन गया है.

ये स्कैमर्स आपको अलग अलग तरीके से फंसा सकते हैं और फिर पैसे ऐंठ सकते हैं. इस समय एक ऐसा ही मामला सामने आया है. अगर आपके पास भी ऐसे मैसेज आए, तो आप इसका अंदाजा लगा सकते हैं कि ये स्कैमर्स का काम हो सकता है. इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. 

निजी जानकारी चुराते हैं स्कैमर्स

स्कैमर्स आपकी निजी जानकारी भी चुरा रहे हैं. वे आपके इंस्टाग्राम या फेसबुक अकाउंट से पहले आपसे जुड़ी जानकारी लेते हैं. फिर इसी जानकारी के आधार पर आपकी तस्वीर और फोन बुक को कॉपी करते हैं. इसके बाद वॉट्सऐप पर आपके नाम से नया अकाउंट बनाते हैं और आपके जान पहचान के लोगों को मैसेज करते हैं. इतना ही नहीं, ये स्कैमर आपसे इस तरह बात करते हैं, जैसे आप इन्हें पहले से जानते हों और आपको इन पर शक भी ना हो. 


Whatsapp Fraud Alert: सावधान! वॉट्सऐप पर आ गया फ्रॉड करने का नया तरीका, रातोंरात हो जाएंगे कंगाल

इसके अलावा, ये आपको फोन भी कर सकते हैं. स्कैमर्स आमतौर पर आपको बैंक अकाउंट में अर्जेंट पैसे डालने या इमरजेंसी का हवाला देते हैं. कई बार वे मोबाइल रिचार्ज का भी बहाना देकर आपसे पैसे लेना चाहते हैं. ऐसे में जरूरी है कि आप किसी भी अननोन नंबर से इस तरह के मैसेज आने पर अलर्ट हो जाएं और किसी प्रकार का ट्रांजेक्शन ना करें. 


Whatsapp Fraud Alert: सावधान! वॉट्सऐप पर आ गया फ्रॉड करने का नया तरीका, रातोंरात हो जाएंगे कंगाल



Whatsapp Fraud Alert: सावधान! वॉट्सऐप पर आ गया फ्रॉड करने का नया तरीका, रातोंरात हो जाएंगे कंगाल

कहां से लीक होता है डेटा?

ऑनलाइन फ्रॉड की सबसे बड़ी वजह हो सकती है डेटा लीक. डार्क वेब पर तमाम यूजर्स का डेटा बेचा जाता है. ये डेटा किसी भी यूजर की पर्सनल जानकारी हो सकती है. इसमें आधार कार्ड नंबर, पैन कार्ड नंबर या फिर मोबाइल नंबर भी शामिल होते हैं. ये स्कैमर्स वहां से डेटा उठाते हैं और फिर स्कैम करने के नए नए बहाने ढूंढते हैं. 

डेटा लीक की कई और वजहें भी हो सकती हैं. मान लीजिए कि आप गेमिंग ऐप्स अपने फोन में इंस्टॉल करते हैं. इसके बाद ये ऐप्स आपके फोन का एक्सेस मांगते हैं. एक बार एक्सेस इन करने पर ये आपका पूरा डेटा अपने पास स्टोर कर लेते हैं. 

ठीक इसी तरह से अगर आप किसी फेक वेबसाइट्स पर विज़िट करते हैं, तो ये आपका पूरा डेटा चुरा लेते हैं.   यूजर्स की डिटेल्स मिलने के बाद ये आपको कोई बैंक अधिकारी या फिर सर्विस एग्जीक्यूटिव बनकर कॉल कर सकते हैं. यहां तक कि कई बार स्कैमर्स आपको डरा धमकाकर भी पैसे ऐंठ सकते हैं. 

कैसे बच सकते हैं?

इस तरह की स्कैनिंग से बचने के लिए सबसे पहले आपको समय समय पर अपने अकाउंट्स का पासवर्ड बदलना होगा. इसके अलावा, सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो को शेयर करते हुए थोड़ी सावधानी रखनी होगी, जिससे आपका डेटा लीक ना हो जाए. इसके अलावा, किसी भी वेबसाइट पर एक्सेस करने से पहले ये जांच लें कि ये वेबसाइट फर्जी तो नहीं है. साथ ही साथ किसी भी थर्ड पार्टी ऐप पर ओटीपी शेयर करने से बचें. 

ये भी पढ़ें-

कहीं आप भी तो नहीं यूज कर ये खतरनाक ऐप्स! Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोलर वॉटर गीजर लगवाने में कितना खर्चा, कैसे करता है काम?
सोलर वॉटर गीजर लगवाने में कितना खर्चा, कैसे करता है काम?
चार्जिंग की टेंशन खत्म,10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi K100, देखें फीचर्स
चार्जिंग की टेंशन खत्म,10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi K100, देखें फीचर्स
Free Fire India में मिलेंगे पैरेंटल कंट्रोल, 28 अक्टूबर से गेमिंग का नया दौर
Free Fire India में मिलेंगे पैरेंटल कंट्रोल, 28 अक्टूबर से गेमिंग का नया दौर
टचस्क्रीन MacBook Pro से M6 चिप तक, Apple इवेंट में हो सकते हैं ये ऐलान
टचस्क्रीन MacBook Pro से M6 चिप तक, Apple इवेंट में हो सकते हैं ये ऐलान

वीडियोज

UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget