एक्सप्लोरर

कहीं आप भी तो नहीं यूज कर ये खतरनाक ऐप्स! Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी

Microsoft Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने एंड्रॉयड यूजर्स को चेतावनी दी है और दो ऐप्स में गड़बड़ी की बात कही है. इन ऐप्स में एक को 100 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है.

Microsoft Warning for Android Users: स्मार्टफोन यूजर्स के लिए माइक्रोसॉफ्ट एक के बाद एक नई चेतावनी जारी करते रहता है. इसी कड़ी में अब माइक्रोसॉफ्ट ने दुनियाभर के एंड्रॉयड यूजर्स को चेताया है. दरअसल, माइक्रोसॉफ्ट की थ्रेट इंटेलिजेंस टीम ने दो पॉपुलर एंड्रॉयड ऐप्स में गड़बड़ी को देखते हुए स्मार्टफोन यूजर्स को सेफ रहने के लिए कहा है. इन ऐप्स में शाओमी का नाम भी शामिल है, जिसे 100 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है. 
 
माइक्रोसॉफ्ट की थ्रेट इंटेलिजेंस टीम ने इसे डर्टी स्ट्रीम अटैक का नाम दिया है. ये ऐप यूजर्स के फोन की सेटिंग में छेड़छाड़ कर हैकर्स को डिवाइस का एक्सेस तक दे सकते हैं. इस तरह स्मार्टफोन में मौजूद सारे डेटा को हैकर आसानी से हैक कर सकता है और इसका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है. शाओमी के अलावा अन्य ऐप का नाम WPS ऑफिस है. 
 
तुरंत अपडेट करें ऐप्स
 
शाओमी के ऐप को 100 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है तो वहीं WPS ऑफिस 500 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड हो चुका है. हालांकि बड़ी बात ये है कि ऐप्स में आई गड़बड़ी को ठीक कर लिया है. इसके साथ ही माइक्रोसॉफ्ट ने ऐप यूजर्स से कहा है कि वो इन्हें तुरंत अपडेट कर लें. 
 
माइक्रोसॉफ्ट ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जारी की चेतावनी
 
माइक्रोसॉफ्ट ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए वॉर्निंग जारी करते हुए कहा कि एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखने के बाद हैकर्स से खुद को सेफ रख सकते हैं. सबसे बड़ी चीज ये है कि आप हमेशा इन ऐप्स को अपडेट रखें. टाइम-टाइम पर जाकर गूगल प्ले स्टोर से अपने ऐप्स को अपडेट कर लीजिए. अगर ऐप्स में आपको कोई परेशानी आती है तो डेवलपर्स सिक्योरिटी पैच रोलआउट अपडेट करके आप सेफ रह सकते हैं.
 
भरोसेमंद सोर्स से ही ऐप करें डाउनलोड 

एक बात जो बहुत ज्यादा जरूरी है, वो यही है कि हमेशा जब भी आप कोई ऐप डाउनलोड करें तो भरोसेमंद सोर्स से ही ऐप्स को डाउनलोड करें. ऐप्स को परमिशन देते समय यह जरूर ध्यान रखें कि क्या उस ऐप को मांगी जा रही परमिशन की वाकई जरूरत है? अगर आप अनजाने में किसी गलत ऐप को परमिशन देते हैं तो इससे हैकर्स को डिवाइस का एक्सेस मिल जाता है. 

माइक्रोसॉफ्ट समय-समय पर यूजर्स के लिए अलर्ट जारी करता है. इससे पहले एक ब्लॉग पोस्ट में चुनाव को लेकर कंपनी ने भारत सरकार को भी सतर्क किया था. कंपनी ने बताया था कि साइबर ग्रुप इस साल होने वाले अहम चुनावों को निशाना बनाएंगे. इतना ही नहीं हैकर्स एआी का इस्तेमाल करते हुए आसानी से वीडियो मॉर्फ (छेड़छाड़ करना) कर सकते हैं. माइक्रोसॉफ्ट का ये भी कहना है कि एआई की मदद से प्रसिद्ध हस्तियों की आवाज भी बदली जा सकती है. 

यह भी पढ़ें:-

अब जॉब सर्च के साथ गेम्स का भी मजा, जानिए Linkedin पर कैसे खेल सकते हैं Games? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली से पहले इन इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की बढ़ सकती है कीमत, यहां देखें
दीवाली से पहले इन इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की बढ़ सकती है कीमत, यहां देखें
Google Maps को चकमा देकर शख्स ने अपने नाम पर रखवा दिया सड़क का नाम! जानें कैसे
Google Maps को चकमा देकर शख्स ने अपने नाम पर रखवा दिया सड़क का नाम! जानें कैसे
Instagram-Facebook Reels शेयर करना होगा आसान! नहीं पड़ेगी डाउनलोड करने की जरूरत
Instagram-Facebook Reels शेयर करना होगा आसान! नहीं पड़ेगी डाउनलोड करने की जरूरत
Meta स्मार्ट ग्लासेज यूजर्स तुरंत बदलें ये सेटिंग! वरना AI ट्रेनिंग में इस्तेमाल होंगी आपकी फोटोज
Meta स्मार्ट ग्लासेज यूजर्स तुरंत बदलें ये सेटिंग! वरना AI ट्रेनिंग में इस्तेमाल होंगी आपकी फोटोज

वीडियोज

Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!
Parvesh Verma Slap Row: वीडियो बनाने पर भड़के दिल्ली के कैबिनेट मंत्री | Arvind Kejriwal | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Embed widget