एक्सप्लोरर

Whatsapp में AI की मदद से भेज पाएंगे स्टिकर, नया फीचर हुआ रोलआउट

WhatsApp New Feature: वॉट्सऐप जल्द ही एक नया फीचर पेश करने जा रहा है, जिससे यूजर्स ऐप में AI तकनीक से स्टिकर बना सकेंगे. यह फीचर अभी बीटा टेस्टिंग में है और जल्द ही सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा.

WhatsApp Sticker AI Feature: दुनियाभर में वॉट्सऐप यूजर्स की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. यूजर्स अपने दोस्तों से बात करने और मैसेज करने के लिए इस सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं. यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए वॉट्सऐप पर भी समय समय पर नए नए फीचर्स आते रहते हैं. इसी बीच यूजर्स के लिए एक और नया फीचर आने वाला है.

वॉट्सऐप पर जल्द ही स्टिकर (WhatsApp Stickers) का इस्तेमाल किया जा सकेगा. खास बात ये है कि यूजर्स ये स्टिकर खुद भी बना सकते हैं. यूजर्स के लिए कंपनी ने जल्द ही इस फीचर को अपग्रेड करने की योजना बनाई है. इससे यूजर्स ऐप में AI (Artificial intelligence) तकनीक से स्टिकर बना पाएंगे. 

यूजर्स आसानी से बना पाएंगे AI स्टिकर

Wabetainfo की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल प्ले-स्टोर (Google Play Store) पर मौजूद Android 2.24.10.23 बीटा अपडेट से पता चला है कि यूजर्स के ऐसे स्टिकर का क्रिएशन शॉर्टकट रोल आउट किया जा रहा है. इसके जरिए यूजर्स बड़ी आसानी से स्टिकर बना सकते हैं. बता दें कि Wabetainfo वॉट्सऐप पर आने वाले फीचर्स को मॉनिटर करती है.

Wabetainfo ने एक्स पर किया ट्वीट

Wabetainfo ने एक्स पर एक ट्वीट किया है, जिसमें उसने लिखा, "वॉट्सऐप जल्द ही एआई स्टिकर की सुविधा यूजर्स को देने वाला है. अभी इसकी टेस्टिंग चल रही है. यह अभी बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है. इससे स्टिकर बनाने की प्रक्रिया बेहद आसान हो जाएगी. 

कब तक आएगा नया फीचर?

वॉट्सऐप ने इस नए फीचर के आने की अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है. लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि ये नया फीचर जून के महीने तक यूजर्स को उपलब्ध करवा दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें:-

Google I/O 2024: Android 15, पिक्सल 9 और AI टूल, कल आयोजित होने जा रहा गूगल का बड़ा इवेंट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Explained: एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget