एक्सप्लोरर

WhatsApp 'मैसेज योरसेल्फ' फीचर यूजर्स के लिए रोल आउट, जानें इस्तेमाल का तरीका

Whatsapp: इस फीचर से यूजर्स अपने साथ नोट्स शेयर कर सकते हैं. इसके साथ ही, वॉट्सएप पर अन्य चैट्स से आए कोई मैसेज या मल्टीमीडिया फाइल भी फॉरवर्ड कर सकते हैं.

WhatsApp Message Yourself Feature: मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सएप ने अब "मैसेज योरसेल्फ" नाम से एक नया फीचर पेश किया है, जो आपको नोट्स भेजने और बिना किसी वर्कअराउंड के रिमाइंडर बनाने की सुविधा देता है. इस फीचर से यूजर्स ऐप के अंदर मैसेज, पिक्चर, वीडियो और ऑडियो खुद के साथ शेयर कर सकते हैं. वॉट्सएप का यह नया फीचर आईफोन और एंड्रॉइड दोनों यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया था. वॉट्सएप ने कहा है कि आने वाले हफ्तों में यह सुविधा हर वॉट्सएप यूजर के लिए शुरू कर दी जाएगी. ऐसे में, अगर यह फीचर अब तक आपको नहीं मिल पाया है तो इसके लिए आपको कुछ दिनों तक इंतजार करना पड़ सकता है.

वॉट्सएप मैसेज योरसेल्फ फीचर के इस्तेमाल का तरीका 

  • वॉट्सएप पर मैसेज योरसेल्फ फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आप सबसे पहले Google Play Store या Apple App Store से अपने ऐप को अपडेट करें.
  • अपडेटेड करने के बाद व्हाट्सऐप ऐप को ओपन करें.
  • क्रिएट अ न्यू चैट पर क्लिक करें.
  • यहां आप कॉन्टैक्ट्स में अपना खुद का नंबर देख पाएंगे. 
  • अब अपना नंबर चुनें और मैसेज करना शुरू करें.
  • वॉट्सएप मैसेज योरसेल्फ फीचर का फायदा

इस फीचर से यूजर्स अपने साथ नोट्स शेयर कर सकते हैं. इसके साथ ही, वॉट्सएप पर अन्य चैट्स से आए कोई मैसेज या मल्टीमीडिया फाइल भी फॉरवर्ड कर सकते हैं.  आप वॉयस नोट्स भी रिकॉर्ड कर सकते हैं और वाट्सएप पर फोटो क्लिक कर सकते हैं और उन्हें अपने लिए सेव कर रख सकते हैं.

यह उन लोगों के लिए बड़े काम का फीचर है जो वॉट्सएप को नोट लेने वाले ऐप के रूप में इस्तेमाल करते हैं. जैसा कि वाट्सएप डेस्कटॉप और वेब पर भी काम करता है, ऐसे में यूजर्स इस फीचर का सभी कनेक्टेड डिवाइस पर इस्तेमाल कर पाएंगे. वॉट्सएप आने वाले दिनों में अपने यूजर्स को वॉयस स्टेटस, वेब पर वॉयस कॉल और अन्य सुविधाएं भी देने वाला है.

यह भी पढ़ें: पैसे लेकर किसी भी प्रोडक्ट का फर्जी रिव्यू देने वालों सुन लो! सरकारी डंडा चलने वाला है आपकी खैर नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में 6G नेटवर्क की तैयारी, दुनिया के इन 25 देशों में भी बढ़ा कदम?
भारत में 6G नेटवर्क की तैयारी, दुनिया के इन 25 देशों में भी बढ़ा कदम?
iPhone 18 पर टिकी दुनिया की नजर, Apple जिस फीचर को बताएगा खास उसी पर क्यों उठ सकते हैं सवाल?
iPhone 18 पर टिकी दुनिया की नजर, लॉन्च कुंडली बता रही Apple के किस फीचर की होगी सबसे ज्यादा चर्चा
Galaxy Tab S10+ पर Samsung का फेस्टिव धमाका, मिल रहा ये खास ऑफर
Galaxy Tab S10+ पर Samsung का फेस्टिव धमाका, मिल रहा ये खास ऑफर
iPhone 18 Pro के रंग लीक, लॉन्च से पहले खुला बड़ा राज!
iPhone 18 Pro के रंग लीक, लॉन्च से पहले खुला बड़ा राज!

वीडियोज

Sansani: कानपुर में Killer बहू का सीक्रेट प्लान ! UP CRIME News
UP Viral News: Bareilly में करीब 4 करोड़ की लागत से बन रही थी टंकी, कटान के चलते नदी में समाई
Punjab Drug Row | Breaking News: मंत्री से सवाल पूछने वाले को जहर पीना पड़ा? | Janhit | CM Mann
Janhit With Chitra Tripathi: BAPS संतों पर फ्रांस में विवाद क्यों हुआ ?
Sapa New Dress Code | Akhilesh Yadav: अखिलेश का लाल+हरा=नीला हो गया! | BJP | UP Election 2027

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शेख हसीना को कैप्चर कर लाएंगे और फांसी देंगे', बांग्लादेश ने फिर दिखाई आंखें
'शेख हसीना को कैप्चर कर लाएंगे और फांसी देंगे', बांग्लादेश ने फिर दिखाई आंखें
सम्राट चौधरी बोले, 'सोचा नहीं था CM बनूंगा', निशांत कुमार पर क्या कहा?
सम्राट चौधरी बोले, 'सोचा नहीं था CM बनूंगा', निशांत कुमार पर क्या कहा?
मोहनलाल की बेटी विस्मया की 'थुडाक्कम' की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'थुडाक्कम' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
ब्रह्मोस की तबाही भूला नहीं PAK! खरीदा चीनी एयर डिफेंस सिस्टम, PAF का दावा
ब्रह्मोस की तबाही भूला नहीं PAK! खरीदा चीनी एयर डिफेंस सिस्टम, PAF का दावा
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
मुज्तबा की लंदन में लग्जरी प्रॉपर्टी के दावे पर ईरान बोला - 'उनके पास...'

Embed widget