एक्सप्लोरर

WhatsApp में जल्द मिलेगा Instagram और Signal ऐप जैसा ये खास फीचर, जानें डिटेल्स

WhatsApp यूजर्स जिस फीचर की लंबे समय से मांग कर रहे थे वह अब जल्द ही रोलआउट किया जा सकता है. कंपनी Message Reaction फीचर पर काम कर रही है, जिससे यूजर्स का एक्सपीरिएंस बेहतर होगा.

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए जल्द Twitter, Instagram और Signal ऐप जैसा एक खास फीचर लेकर आ रहा है. कंपनी मैसेज रिएक्शन फीचर पर काम कर रही है. इस फीचर के जरिए यूजर्स चैट में आए हुए मैसेज पर अपने रिएक्शन दे सकेंगे, जिससे यूजर्स का चैट एक्सपीरिएंस पहले से काफी बेहतर हो जाएगा. ये फीचर फेसबुक और इसके मैसेंजर ऐप में भी मौजूद है. फिलहाल ये फीचर अभी टेस्टिंग फेज में है और जल्द यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है.

कर सकेंगे रिएक्ट
WhatsApp की लेटेस्ट अपडेट्स पर नजर रखने वाले WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp भी दूसरे ऐप्स की तरह मैसेज रिएक्शन फीचर लेकर आने वाला है. यह अभी इंटरनल टेस्टिंग का हिस्सा है इसलिए रेगुलर यूजर्स के साथ-साथ बीटा यूजर्स भी इस फीचर को यूज नहीं कर सकते हैं. वहीं फीचर रोलआउट होने के बाद ये फीचर उन्हें ही दिखाई देगा जो WhatsApp का लेटेस्ट वर्जन का यूज करते हैं, जबकि जो पुराना वर्जन यूज करते हैं उनके सामने लिखा आएगा कि आपको एक रिएक्शन फीचर मिला है, जिसे देखने के लिए अपने WhatsApp के वर्जन को अपडेट करें. 

सभी कर सकेंगे यूज
इसको लेकर WABetaInfo ने एक स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किया है, जिसमें बताया गया है कि यह एरर मैसेज ही इस नए फीचर के चालू होने का पहला स्टेप हो सकता है. यह इन्हें एंड्रॉइड बीटा बिल्ड के अन्दर मिला है. इसके मुताबिक मैसेज रिएक्शन का फीचर सिर्फ एंड्रॉइड तक लिमिटेड नहीं होगा, बल्कि iPhone, वेब और डेस्कटॉप वर्जन पर भी इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा. 

लंबे समय से थी मांग
बतादें कि इस फीचर की WhatsApp यूजर्स लंबे समय से मांग कर रहे थे. यूजर्स का कहना था कि रिएक्शन इमोजी से चैट एक्सपीरिएंस बेहतर होता है और चैट को बिना किसी मैसेज के सिर्फ इमोजी से ही खत्म किया जा सकता है. क्योंकि कई बार किसी मैसेज का जवाब नहीं होता, इसमें सिर्फ रिएक्शंस से ही काम होता है. इन यूजर्स की मांग को देखते हुए व्हाट्सऐप जल्द इस फीचर को रोलआउट कर सकता है. 

ये भी पढ़ें

WhatsApp Trick: कोई भी नहीं देख पाएगा आपकी प्रोफाइल पिक्चर बस करना होगा ये काम

Tips: WhatsApp चैट में अपने फेवरेट फोटो को ऐसे बनाएं वॉलपेपर, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
कॉल पर सामने वाले की आवाज नहीं सुनाई देती? आजमाएं ये आसान तरीके
कॉल पर सामने वाले की आवाज नहीं सुनाई देती? आजमाएं ये आसान तरीके
Samsung Week Sale में Galaxy Devices पर 60 पर्सेंट तक छूट, जानें ऑफर्स
Samsung Week Sale में Galaxy Devices पर 60 पर्सेंट तक छूट, जानें ऑफर्स
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केसी वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
केसी वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
रांची में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? देखें भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 की संभावित प्लेइंग 11
रांची में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? देखें भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 की संभावित प्लेइंग 11
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
BJP का राहुल पर निशाना, भंडारी ने पूछा- सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा नहीं?
BJP का राहुल पर निशाना, भंडारी ने पूछा- सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा नहीं?
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
Embed widget