एक्सप्लोरर

WhatsApp in 2022: इस साल वॉट्सऐप में ऐड हुए ये नए फीचर्स... क्या सभी के बारे में जानते हैं आप?

साल 2022 में मेटा ने वॉट्सऐप में कई बड़े बदलाव किए. कॉलिंग, ग्रुप्स से लेकर प्राइवेसी तक, कई नए फीचर ऐड किए गए. जानिए ऐप में क्या-क्या बड़े बदलाव हुए.

वॉट्सऐप का इस्तेमाल दुनियाभर में करोड़ों लोगों द्वारा किया जाता है. इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के तौर पर ये लोगों का सबसे पसंदीदा ऐप है. मेटा ने इस साल वॉट्सऐप में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए. यूजर्स की प्राइवेसी हो या फिर बेहतर कॉलिंग एक्सपीरियंस, यहां तक कि ग्रुप्स को लेकर भी मेटा ने कई बड़े बदलाव एप्लीकेशन में किए. आज इस लेख के माध्यम से जानिए कि इस साल मेटा ने वॉट्सऐप में क्या बड़े बदलाव किए. इन बदलावों के बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए क्योंकि डिजिटलाइजेशन के इस दौर में ये बड़े काम के हैं.

प्राइवेसी को किया और बेहतर

इस साल वॉट्सऐप ने लोगों की प्राइवेसी को और बेहतर बनाया और कई फीचर ऐड किए.

-  सबसे पहला अपनी ऑनलाइन स्थिति को छुपाना. इस फीचर के तहत यूजर अब ये तय कर सकते हैं कि उनकी ऑनलाइन स्थिति कौन-कौन देख सकता है.
-दूसरा बड़ा बदलाव प्राइवेसी में ये किया गया कि अब अगर कोई व्यक्ति किसी ग्रुप से एग्जिट होता है तो इसका नोटिफिकेशन या जानकारी केवल ग्रुप एडमिन  को जाएगी न कि सभी लोगों को. 
-अनडू का ऑप्शन: पहले अगर आप किसी को गलत मैसेज या किसी ग्रुप में गलत मैसेज भेज देते थे और गलती से उसे डिलीट फॉर एवरीवन के बजाय डिलीट फॉर मी कर देते थे तो आपके पास इस मैसेज को वापस लाने का ऑप्शन नहीं था लेकिन, अब नए फीचर के तहत आप 5 सेकंड के भीतर इस मैसेज को अनडू कर सकते हैं. यानि ये मैसेज वापस आ जाएगा. 

कम्युनिटी फीचर

-इस फीचर के तहत स्कूल, कॉलेज, बिजनेस आदि सभी अपने अलग-अलग ग्रुप को एक कॉमन ग्रुप में ला सकते हैं और एक ही ग्रुप पर बातचीत कर सकते हैं. ये फीचर एडमिन को अनाउंसमेंट ग्रुप या किसी टॉपिक के लिए सब- ग्रुप बनाने की भी सहूलियत देता है.

-मेटा ने वॉट्सऐप ग्रुप में ऐड होने वाले लोगों की संख्या 256 से बढ़ाकर 1024 कर दी है. इसके साथ ही चैट पोल का ऑप्शन भी ऐडउप किया गया है. इस ऑप्शन के जरिए आप ग्रुप में किसी भी विषय पर लोगों की राय आसानी से जान सकते हैं.

वॉइस एंड वीडियो कॉल

-सबसे महत्वपूर्ण बदलाव वॉट्सऐप ने इस साल ये किया है कि अब वीडियो कॉल पर 8 के बजाय लोग 32 लोगों को ऐड कर सकते हैं. वीडियो कॉल के दौरान ही आप किसी पार्टिसिपेंट को म्यूट या उससे अलग से बातचीत भी कर सकते हैं.
-कॉलिंग लिंक के माध्यम से आप लोगों को ग्रुप कॉल के लिए इनवाइट कर सकते हैं
-अगर आप किसी को वॉइस मैसेज भेज रहे हैं और तभी आपको कोई जरूरी कॉल या मैसेज का रिप्लाई करना है तो आप वॉइस मैसेज को पॉज करके जरूरी काम कर सकते हैं और फिर वापस चैट विंडो में आकर वॉइस मैसेज को कंटिन्यू करके पूरा मैसेज बिना खोए रिकॉर्ड कर सकते हैं. पहले अगर आप ऐसा करते थे तो रिकॉर्ड किया हुआ मैसेज चैट विंडो से बाहर आते हो डिलीट हो जाता था. इसके साथ ही आप पूरा वॉइस मैसेज भेजने से पहले इसे सुन भी सकते हैं.
-वॉइस मैसेज की स्पीड को भी 1.5x से 2x तक बढ़ा दिया गया है.

नए एक्सप्रेशन

-अपने आपको दूसरों के बीच बेहतर तरीके से एक्सप्रेस करने के लिए मेटा ने इस साल कई नए तरह के इमोजी वॉट्सऐप में शामिल किए हैं. आप चाहे तो अपनी प्रोफाइल पिक्चर के बजाय अवतार का भी इस्तेमाल कर कस्टम प्रोफाइल लगा सकते हैं.
- अब अगर कोई व्यक्ति आपके कांटेक्ट में स्टेटस लगाता है तो इस बात की जानकारी आपको उसके प्रोफाइल पर बन रहे हरे सर्कल से पता लग जाती है. पहले इसके लिए आपको अलग से स्टेटस कॉलम में जाना होता था.
-वॉट्सऐप ने इस साल मैसेज योरसेल्फ का फीचर भी ऐड किया. 
-पहले इस एप्लीकेशन पर केवल 100MB तक की फाइल शेयर की जा सकती थी जो अब बढ़ाकर 2GB तक मेटा ने कर दी है.
 -अब यूजर्स एंड्रॉयड से अपना वॉट्सऐप डाटा आईओएस और आईओएस से एंड्रॉयड पर आसानी से शिफ्ट कर सकते हैं.

मेटा लगातार वॉट्सऐप में महत्वपूर्ण बदलाव कर रहा है जिससे यूजर्स का अनुभव ऐप बेहतर हो सके.

यह भी पढ़ें: घर की साफ-सफाई के लिये जादूगर हैं ये, जानिये सबसे ज्यादा बिकने वाले 5 रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर के बारे में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 में इंस्टाग्राम रील्स पर क्या देख रहे हैं भारतीय? रिपोर्ट में सामने आए बड़े ट्रेंड
2026 में इंस्टाग्राम रील्स पर क्या देख रहे हैं भारतीय? रिपोर्ट में सामने आए बड़े ट्रेंड
Meta की नजर अब आपके चेहरे पर, स्मार्ट चश्मों में जोड़ सकती है फेशियल रिकग्नेशन सिस्टम
Meta की नजर अब आपके चेहरे पर, स्मार्ट चश्मों में जोड़ सकती है फेशियल रिकग्नेशन सिस्टम
हर महीने बढ़ रहा है AC का बिल? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 7 बड़ी गलतियां
हर महीने बढ़ रहा है AC का बिल? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 7 बड़ी गलतियां
फ्लाइट पकड़ने से पहले पढ़ लें ये खबर! पावर बैंक को लेकर क्या कहते हैं एयरलाइन नियम?
फ्लाइट पकड़ने से पहले पढ़ लें ये खबर! पावर बैंक को लेकर क्या कहते हैं एयरलाइन नियम?

वीडियोज

Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News
Khan Sir Controversy | Janhit: कोचिंग वाले लड़ रहे...पढ़ने वाले 'मर' रहे! | Coaching Firing | Bihar
Bharat Ki Baat: कमलेश बिंद एनकाउंटर पर महा-संग्राम! | Vineet Rai | Encounter News | UP News
India GDP Growth | Sandeep Chaudhary: GDP ग्रोथ का सबसे सटीक विश्लेषण | RBI | Economy | PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पार्टी पर अपना कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
क्या पार्टी पर कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
चीफ जस्टिस के लंदन प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
सीजेआई के UK प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
Embed widget