एक्सप्लोरर

WhatsApp के इन 9 नए फीचर्स के बारे में नहीं होगा पता, आपके फोन में कौन सा वाला काम करता है?

WhatsApp 9 Secret Features: हम आपको वॉट्सऐप के 9 ऐसे सीक्रेट फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में शायद ही आपको पता होगा. ये फीचर्स आपके बड़े काम आने वाले हैं.

WhatsApp New Features: वॉट्सऐप पर आए दिन नये फीचर्स दस्तक देते रहते हैं. ये फीचर्स यूजर्स के एक्सपीरियंस को काफी मजेदार बना देते हैं. दुनियाभर में बड़ी तादाद में लोग इस ऐप का इस्तेमाल करते हैं. यही वजह है कि जब भी कोई नया फीचर आता है तो यूजर इसके बारे में जानने के लिए बहुत ज्यादा एक्साइटेड रहते हैं.

आज हम आपको वॉट्सऐप के ऐसे 9 सीक्रेट फीचर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि आपके बड़े काम आने वाले है. आइए इसे डिटेल में जानते हैं. 

वॉट्सऐप पर Meta AI 

वॉट्सऐप पर अब एक नया फीचर Meta AI जुड़ चुका है, जिसकी मदद से आप अपनी क्रिएटिविटी बढ़ा सकते हैं और वो सब क्रिएट कर सकते हैं जो आप अपने मन मुताबिक करना चाहते हैं. 

Meta AI से करें सवाल 

अब आप वॉट्सऐप पर मेटा एआई से सवाल भी कर सकते हैं. इसमें आपको Meta AI चैट पर दिखाई देगा. यहां जाकर आपको कुछ टाइप करना है, जिसमें मेटा एआई आपको सजेशन देता रहेगा. इसके साथ ही आप अपने सवालों के जवाब भी हासिल कर सकेंगे. 

डिलीट मैसेज को करें Undo

वॉट्सऐप पर अक्सर ऐसा होता है कि गलती से कोई मैसेज डिलीट हो जाता है, जिसे रिकवर नहीं कर पाते, लेकिन अब वॉट्सऐप पर ऐसा फीचर आ गया है, जिसमें आप डिलीट मैसेज को Undo कर सकेंगे. 

जरूरी मैसेज को पिन करें

कभी-कभार ऐसा होता है कि हमारी जरूरी चैट हमें नहीं मिल पाती है. इस फीचर के जरिए हम किसी भी ग्रुप में आसानी से अपने मैसेज को पिन कर पाएंगे, जिससे हमारा जरूरी मैसेज टॉप पर रहेगा. इसके साथ ही हम ये भी डिसाइड कर सकेंगे कि हम ये मैसेज कब तक पिन कर सकते हैं. 

बैकअप मैसेज को end-to-end encryption से करें प्रोटेक्ट 

पहले ऐसे होता था कि आपके पर्सनल मैसेज end-to-encryption की सहायता से प्रोटेक्ट किए जाते हैं, लेकिन अब इस फीचर में आप बैक-अप मैसेजेस को भी इसकी सहायता से बैकअप कर पाएंगे.

अपने Avatar को खुद करें डिजाइन

वॉट्सऐप के इस फीचर में आप खुद को एक कस्टम अवतार के जरिए दिखा सकते हैं. इसके साथ ही हेयरस्टाइल से लेकर आउटफिट तक हर चीज बदल सकते हैं. 

वॉयस मैसेज सेंड करने से पहले करें प्रीव्यू 

पहले ऐसा होता था कि अगर आप किसी को कोई वॉयस मैसेज सेंड करते थे तो वो डायरेक्ट रिसीवर के पास चला जाता था, लेकिन अब आप सेंड करने से पहले वॉयस मैसेज को प्रीव्यू भी कर सकते हैं. 

एक फोन में दो अकाउंट का करें यूज 

इस फीचर की मदद से आप एक फोन में दो वॉट्सऐप अकाउंट का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये आप वर्क, पर्सनल या फिर किसी और काम के लिए भी यूज कर सकते हैं. 

चैट लॉक से प्रोटेक्ट करें अपनी चैट 

इसमें आप एक पासवर्ड की सहायता से अपनी पर्सनल चैट को लॉक कर सकते हैं. भले ही आप कोई सरप्राइज पार्टी प्लान कर रहे हों या फिर कोई सीक्रेट रेसिपी शेयर कर रहे हों. 

यह भी पढ़ें:-

मोबाइल यूजर्स को बड़ा झटका! बंद हो गई ये फ्री सर्विस, अब चुकाने पड़ेंगे 2400 रुपये

About the author क़मरजहां

क़मरजहां एबीपी न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं और वर्तमान में ऑटोमोबाइल सेक्शन में कार्यरत हैं. इन्हें पत्रकारिता जगत में 5 साल का अनुभव है और पिछले 4 सालों से ABP Live.com का हिस्सा हैं. क़मरजहां नेशनल, टेक्नोलॉजी, एंटरटेनमेंट, राजनीति, चुनाव और अलग-अलग राज्यों से जुड़े सेक्शन में काम कर चुकी हैं. कौन-सी स्टोरीज ऑडियंस को अच्छे से कनेक्ट कर पाएंगी, इस हुनर से बखूबी वाकिफ हैं. ट्रेंड्स के साथ ही इन्हें SEO की जानकारी भी है. क़मरजहां ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई Jamia Millia Islamia से पूरी की है. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Refrigerator Power Consumption Tips: खाली या भरा हुआ... फ्रिज कब खाता है ज्यादा बिजली?
खाली या भरा हुआ... फ्रिज कब खाता है ज्यादा बिजली?
क्या खत्म हो जाएगा बैक्टीरिया का खेल? AI से बनाए गए नए वायरस
क्या खत्म हो जाएगा बैक्टीरिया का खेल? AI से बनाए गए नए वायरस
Earbuds काम नहीं कर रहे? बदलने से पहले चेक करें ये चीज
Earbuds काम नहीं कर रहे? बदलने से पहले चेक करें ये चीज
Amazon-Flipkart पर फ्रीडम सेल शुरू, स्मार्टफोन-ईयरबड्स पर तगड़ा डिस्काउंट
Amazon-Flipkart पर फ्रीडम सेल शुरू, स्मार्टफोन-ईयरबड्स पर तगड़ा डिस्काउंट

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget