एक्सप्लोरर

घबराने की जरूरत नहीं! एक सिम में दो बार हो गया है रिचार्ज? बस करना होगा ये काम

अगर आपने गलती से अपने नंबर पर दो बार रिचार्ज कर दिया है तो इसके लिए आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. आप रिचार्ज एक्टिव होने का इंतजार कर सकते हैं या फिर रिफंड के लिए कस्टमर केयर से बात कर सकते हैं.

Phone Recharge: पहले ऐसा होता था कि लोगों को मोबाइल नंबर पर रिचार्ज कराने के लिए दुकानदार के पास जाना पड़ता था, लेकिन अब लोग खुद ही अपना मोबाइल नंबर रिचार्ज कर लेते हैं. कुछ डेबिट या क्रेडिट कार्ड से रिचार्ज करते है और कुछ इंसान UPI प्लेटफॉर्म से रिचार्ज कर लेते हैं. आप भी अमूमन रिचार्ज के लिए अलग-अलग ऐप्स का इस्तेमाल करते होंगे. कई बार जल्दबाजी में एक मोबाइल नंबर पर दो बार रिचार्ज कर देते हैं. इस स्थिति में क्या किया जा सकता है, हम आपको बताते हैं. 

यदि रिचार्ज छोटा हो तो अक्सर लोग इसे इग्नोर कर देते हैं लेकिन अगर बड़े अमाउंट का रिचार्ज हो तो इसे इग्नोर नहीं किया जा सकता. ऐसा होता है कि दो बार रिचार्ज होने की स्थिति में कंपनियां फोन में एक के बाद दूसरा रिचार्ज एक्टिव कर देती हैं. उदाहरण के तौर पर हम आपको बताते हैं कि अगर कोई एक रिचार्ज 28 दिन का है तो उसके खत्म होने के बाद दूसरा रिचार्ज खुद एक्टिवेट हो जाएगा. इसके लिए आपको कस्टमर केयर से भी बात करनी होती है और रिफंड के लिए कहना होता है. 

गलत नंबर पर रिचार्ज होने पर क्या करें? 

अक्सर ऐसा भी होता है कि जल्दबाजी में हम सही नंबर की बजाय गलत नंबर पर रिचार्ज कर देते हैं. अगर आपने गलती से या जल्दबाजी में गलत नंबर पर रिचार्ज कर दिया है तो फौरन जिस भी टेलीकॉम ऑपरेटर का सिम कार्ड आप यूज करते हैं उसके कस्टमर केयर पर कॉल करें और उन्हें सभी जानकारी बताएं. इसमें आपको कई डिटेल्स शेयर करनी होती है जैेसे कि रिचार्ज कितने अमाउंट का था, किस कंपनी के नंबर पर रिचार्ज किया गया है, किस ऐप के जरिए रिचार्ज किया गया है... इसके अलावा आप कंपनी को ईमेल के जरिए भी पूरा विवरण भेज सकते हैं ताकि आपका पैसा वापस आ सके. 

जब आप सारी डिटेल्स भेज देते हैं तो कंपनी बैक एंड पर इसकी जांच करती है और सही पाए जाने पर आपका पैसा वापस आ सकता है. ध्यान दें, जितनी जल्दी आप ये काम करेंगे पैसे वापस आने की संभावना उतनी बढ़ जाती है. कभी-कभार ऐसा भी होता है कि आपकी शिकायत पर टेलीकॉम कंपनी कोई एक्शन नहीं लेती है. ऐसे में आप ग्राहक सेवा पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इसके अलावा वॉट्सऐप के जरिए भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं और ग्राहक सेवा पोर्टल का ऐप डाउनलोड कर वहा भी कंप्लेंट फाइल की जा सकती है. 

यह भी पढ़ें:-

एंड्रॉयड के बाद अब iPhone में दिखेगा ये जबरदस्त फीचर, WhatsApp कर रहा रोलआउट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सबकुछ ठीक फिर भी SIM दिखा रहा नो सर्विस, चेक करें ये सेटिंग
सबकुछ ठीक फिर भी SIM दिखा रहा नो सर्विस, चेक करें ये सेटिंग
iPhone का पासकोड किसे बताना चाहिए? जानें क्या कोई भी तोड़ सकता है आपका लॉक
iPhone का पासकोड किसे बताना चाहिए? जानें क्या कोई भी तोड़ सकता है आपका लॉक
Big Billion Days Sale पर बंपर डिस्काउंट, मोबाइल से लेकर लैपटॉप तक कितनी छूट?
Big Billion Days Sale पर बंपर डिस्काउंट, मोबाइल से लेकर लैपटॉप तक कितनी छूट?
Android फोन में चलेगी Apple Watch! ये ऐप बदल देगी iPhone की जरूरत
Android फोन में चलेगी Apple Watch! ये ऐप बदल देगी iPhone की जरूरत

वीडियोज

Rise & Fall 2: Swara Bhasker और Shehzad Poonawalla के बीच छिड़ी जबरदस्त बहस
Shaque Exclusive Interview: Parineeti Chopra की Pregnancy और पूरी Team ने Share किया Series का सफर
Sara Gurpal ने Rise & Fall 2 में अपने Game Plan, Penthouse और Basement के बीच के फर्क पर खुलकर बात की। उन्होंने शो के Contestants और Host Virender Sehwag को लेकर भी अपनी राय शेयर की।
Ranbir Kapoor और MrBeast का ‘Jai Shri Ram’ मोमेंट हुआ वायरल
Jagadhatri: 🫨Lily का नया जासूसी अवतार! घर में छिपकर सच का पता लगाने पहुंची Jagadhatri! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
NDA में जाने की अटकलों पर शरद पवार का बड़ा बयान, 'हां, मेरे बारे में...'
NDA में जाने की अटकलों पर शरद पवार का बड़ा बयान, 'हां, मेरे बारे में...'
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
भारी बारिश से धान की फसल को नुकसान, किसान तुरंत करें ये काम
भारी बारिश से धान की फसल को नुकसान, किसान तुरंत करें ये काम
Embed widget