एक्सप्लोरर

एंड्रॉयड के बाद अब iPhone में दिखेगा ये जबरदस्त फीचर, WhatsApp कर रहा रोलआउट

WhatsApp Feature for iOS: अपडेट के बाद अगर कोई आपके प्रोफाइल फोटो का स्क्रीनशॉट लेगा तो उसके पास ब्लैक स्क्रीन वाली इमेज सेव हो जाएगी. साथ ही स्क्रीनशॉट लेते समय एक वॉर्निंग मैसेज स्क्रीन पर आएगा.

WhatsApp New Feature: वॉट्सऐप पर एक के बाद एक नये फीचर्स सामने आते रहते हैं. इसी कड़ी में एक बार फिर कंपनी ने एक नये फीचर के बारे में जानकारी दी है. इस फीचर का यूजर्स को काफी समय से इंतजार था, जिसके बाद फाइनली लोगों का इंतजार पूरा हो गया है. हर बार की तरह इस बार भी WABetaInfo ने अपडेट को लेकर जानकारी दी है. जल्द ही कंपनी सभी यूजर्स के लिए वॉट्सऐप प्रोफाइल फोटो के स्क्रीनशॉट को ब्लॉक कर देगी. 

वॉट्सऐप बीटा एंड्रॉयड के लिए पहले ही इस फीचर को रोलआउट किया जा चुका है, जिसके बाद अब इसे iOS के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है. WABetaInfo ने इस नये फीचर की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर स्क्रीनशॉट शेयर करने के साथ ही दी है.

किसी भी प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट नहीं ले पाएंगे यूजर

WABetaInfo ने वॉट्सऐप बीटा फॉर iOS 24.10.10.70 में इस फीचर को देखा है. जैसे ही ये फीचर रोलआउट होगा, यूजर किसी भी प्रोफाइल फोटो का स्क्रीनशॉट नहीं ले पाएंगे. यह फीचर यूजर्स के प्रोफाइल फोटो के गलत इस्तेमाल पर भी रोक लगाने में मदद करेगा. 

अब तक ऐसा होता था कि वॉट्सऐप के कॉन्टैक्ट में मौजूद लोग किसी भी प्रोफाइल फोटो को स्क्रीनशॉट के जरिए सेव कर सकते थे, लेकिन अब ऐसा करना बिलकुल भी पॉसिबल नहीं होगा. अब कोई भी किसी की प्रोफाइल फोटो का स्क्रीनशॉट नहीं ले सकेगा. वॉट्सऐप काफी टाइम से इस फीचर की टेस्टिंग कर रहा था, जिसके बाद अब इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है. ये धीरे-धीरे ही फेज वाइज लोगों तक पहुंचेगा.

iOS यूजर्स के लिए कराया जा रहा उपलब्ध

एक बात ध्यान देने वाली यह है कि एंड्रॉयड यूजर के लिए ये फीचर पहले ही रोलआउट किया जा चुका है, जिसके बाद अब इसे iOS यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है. आपके पास भी जल्द ही इस फीचर का नोटिफिकेशन आ जाएगा. अपडेट के बाद अगर कोई आपके प्रोफाइल फोटो का स्क्रीनशॉट लेगा तो उसके पास ब्लैक स्क्रीन वाली इमेज सेव हो जाएगी.

वॉट्सऐप पर इस फीचर से फोटो के स्क्रीनशॉट लेते समय एक वॉर्निंग मैसेज स्क्रीन पर आएगा. वॉट्सऐप ने अपने यूजर्स को प्रोफाइल फोटो हाइड करने का भी ऑप्शन दिया है, जिसमें यूजर्स ये चुन सकते हैं कि वो किसे अपनी प्रोफाइल फोटो दिखाना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें:-

iPad Pro के इस एड ने Apple को किया 'Crush'! आलोचना के बाद मांगनी पड़ी माफी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 साल बाद Google का बड़ा Android इवेंट, इस बार क्या होगा खास?
4 साल बाद Google का बड़ा Android इवेंट, इस बार क्या होगा खास?
एक छोटी गलती और WhatsApp Account Ban! इन 4 कामों से बचें
एक छोटी गलती और WhatsApp Account Ban! इन 4 कामों से बचें
Instagram Reel को बना सकते हैं अपने फोन की रिंगटोन! ये है सबसे आसान तरीका
Instagram Reel को बना सकते हैं अपने फोन की रिंगटोन! ये है सबसे आसान तरीका
सबकुछ ठीक फिर भी SIM दिखा रहा नो सर्विस, चेक करें ये सेटिंग
सबकुछ ठीक फिर भी SIM दिखा रहा नो सर्विस, चेक करें ये सेटिंग

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
Embed widget