एक्सप्लोरर

वायरलेस इमरजेंसी अलर्ट क्या होता है? जानें इसे फोन में सेट करने का तरीका और इसके फायदे

Emergency Alert: क्या आपने कभी वायरलेस इमरजेंसी अलर्ट के बारे में सुना है? अगर नहीं सुना तो आइए हम आपको इसके बारे में बताते हैं और इसे अपने फोन में सेट करने का तरीका भी बताते हैं.

Wireless Emergency Alert: भारत सरकार ने आपदाओं और आपातकालीन स्थितियों के दौरान नागरिकों को सचेत करने के लिए वायरलेस इमरजेंसी सिस्टम शुरू किया है.  यह सिस्टम मोबाइल टावर्स के माध्यम से सेल ब्रॉडकास्ट टेक्नोलॉजी का उपयोग करके अलर्ट यानी संदेश भेजता है. यह अलर्ट आपके फोन पर SMS,पॉप-अप या साउंड नोटिफिकेशन के रूप में प्राप्त होता है. भले ही आपके फोन में सिम न हो या डेटा चालू न हो फिर भी आपको किसी भी आपदा या आपातकालीन परिस्थिति में इमरजेंसी अलर्ट मिल जाएगा.

इमरजेंसी मोबाइल अलर्ट आपके क्षेत्र में आपात स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त करने का एक तरीका होता है. भूकंप, बाढ़, भूस्खलन आदि की स्थिति में आपके मोबाइल पर इमरजेंसी मोबाइल अलर्ट भेजे जाते हैं. इसके लिए अलग से कोई ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ती है. एंड्रॉयड फोन में यह फीचर पहले से मौजूद है. आपको बस इसे चालू करना होता है

वायरलेस इमरजेंसी अलर्ट क्या है?

  • भारत सरकार ने टेलीकॉम विभाग के साथ मिलकर, वायरलेस इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम नाम की एक नई पहल शुरू की है.
  • यह सिस्टम नागरिकों को प्राकृतिक आपदाओं और आपातकालीन स्थितियों के बारे में सचेत करने के लिए बनाया गया है.
  • यह इमरजेंसी नोटिफिकेशन सिस्टम का ही हिस्सा है, जिसके तहत सरकार पहले ही एसएमएस और पब्लिक एड्रेस सिस्टम का उपयोग करके लोगों को चेतावनी देती है.
  • वायरलेस इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम सेल ब्रॉडकास्ट तकनीक का उपयोग करके काम करता है.
  • इस तकनीक के जरिए सरकार मोबाइल टावर्स के माध्यम से सीधे लोगों के मोबाइल फोन पर अलर्ट नोटिफिकेशन भेज सकती है.

इस सिस्टम के कुछ खास फायदे

  •  यह सिस्टम प्राकृतिक आपदा या आपातकालीन स्थिति के बारे में लोगों को जल्द से जल्द सचेत करने में मदद करता है.
  • एक बार में बहुत सारे लोगों तक संदेश: यह सिस्टम उन लोगों तक भी पहुंच सकता है, जिनके पास स्मार्टफोन या इंटरनेट कनेक्शन नहीं है. इसका मतलब है कि किसी साधारण फीचर फोन के जरिए भी इमरजेंसी अलर्ट मिल सकता है.
  • इमरजेंसी अलर्ट के लिए फोन में सिम होने की भी जरूरत नहीं है.
  • वायरलेस इमरजेंसी अलर्ट नागरिकों को प्राकृतिक आपदाओं और आपातकालीन स्थितियों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.

फोन में इमरजेंसी अलर्ट को कैसे इनेबल करें

स्टेप 1: एंड्रॉयड फोन में वायरलेस इमरजेंसी अलर्ट का ऑप्शन आपको सेटिंग्स के अंदर जाकर ‘सेफ्टी एंड इमरजेंसी’ में मिलेगा. यह फीचर फोन में इनेबल है या नहीं इसे चेक करने के लिए फोन की सेटिंग्स में जाना होगा.

स्टेप 2: अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन की सेटिंग्स को ओपन करें.

स्टेप 3: फिर नीचे की तरफ स्क्रॉल करते हुए Safety and emergency वाले विकल्प पर टैप करें.

स्टेप 4: अब आपको यहां पर वायरलेस इमरजेंसी अलर्ट का विकल्प दिखाई देगा.

स्टेप 5: यहां पर देखें कि इमरजेंसी अलर्ट का टॉगल ऑन है या नहीं. यदि यह ऑफ है, तो फिर टॉगल को ऑन कर दें.

स्टेप 6: यदि यह ऑन है, तो फिर चेक करें कि क्या सभी तरह के अलर्ट इनेबल हैं या नहीं? इसमें अत्यधिक खतरे, गंभीर खतरे (सरकार अभी इसका का टेस्ट कर रही है), AMBER अलर्ट, टेस्ट अलर्ट और एरिया अपडेट ब्रॉडकास्ट भी शामिल हैं. यदि ये सभी अलर्ट ऑन नहीं हैं, तो फिर इमरजेंसी अलर्ट हासिल करने के लिए इन सभी को इनेबल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: चिलचिलाती गर्मी में मिलेगी बर्फ जैसी ठंडक, ये हैं ₹5000 की रेंज में आइस चैंबर वाले बेस्ट कूलर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Incognito Mode Truth: कैसे काम करता है Incognito Mode, कौन-कौन देख सकता है एक्टिविटी?
कैसे काम करता है Incognito Mode, कौन-कौन देख सकता है एक्टिविटी?
क्या आप भी इस्तेमाल करते हैं Digital Wallet? जानें खतरे
क्या आप भी इस्तेमाल करते हैं Digital Wallet? जानें खतरे
फोन चोरी हुआ और UPI से कट गए पैसे! तेजी से फैल रहा ये नया साइबर फ्रॉड
फोन चोरी हुआ और UPI से कट गए पैसे! तेजी से फैल रहा ये नया साइबर फ्रॉड
4G vs 5G Network: मोबाइल 5G और नेटवर्क 4G! सिम बदलने से पहले समझें पूरा खेल
मोबाइल 5G और नेटवर्क 4G! सिम बदलने से पहले समझें पूरा खेल

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget