एक्सप्लोरर

Metaverse: बदलने जा रहा भविष्य का इंटरनेट, जानिए कैसी होगी मेटावर्स की दुनिया?

What is Metaverse: फेसबुक का नया नाम Meta हो जाने के बाद से Metaverse शब्द काफी चर्चा में है. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर Metaverse की दुनिया कैसी होगी और कैसे बदलने जा रहा भविष्य का इंटरनेट

Metaverse Explained: सोशल मीडिया की सबसे बड़ी कंपनी Facebook का नाम बीते दिनों बदलकर Meta रखा गया है. यह Metaverse शब्द से बना है. तभी से मेटावर्स टर्म चर्चा का विषय बना हुआ है. इसे 'भविष्य का इंटरनेट' कहा जा रहा है. खुद फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने भी कहा कि उनकी कंपनी इस तकनीक पर तेजी से काम कर रही है, जो जल्द ही आपके सामने होगी. Microsoft ने हाल ही में कहा था कि वह Activision Blizzard को $69 बिलियन में खरीदेगा, जिससे मेटावर्स में विस्तार किया जा सके.

काफी साल पुराना है 'मेटावर्स' का आइडिया
दरअसल, मेटावर्स एक वर्चुअल दुनिया है. इसमें आप अपने वर्चुअल अवतार के जरिए दूसरे लोगों से मिल पाएंगे और वे सभी काम वर्चुअली कर पाएंगे, जो आप अपनी असल जिंदगी में करते हैं. यानी इसमें वास्तविकता को वर्चुअल रूप दिया जाएगा. मेटावर्स का आइडिया नया नहीं है. यह शब्द दशकों पुराना है. अमेरिकी लेखक नील स्टीफ़ेन्सन (Neal Stephenson) ने पहली बार 1992 में अपनी किताब Snow Crash में मेटावर्स शब्द का इस्तेमाल वर्चुअल रियलिटी की दुनिया के लिए किया था.

ये भी पढ़ें: क्रिप्टो में पैसा लगाने के लिए 5 बेस्ट और सुरक्षित ऐप्स, फर्जी ऐप्स से न खाएं धोखा

ऐसी होगी Metaverse की दुनिया
मेटावर्स को अक्सर एक ऐसा ऑनलाइन स्पेस कहा जाता है, जहां लोग अपने अवतार के जरिए सोशलाइज हो सकेंगे, काम कर सकेंगे और खेल भी सकेंगे. मेटावर्स पर एक-दूसरे के साथ बातचीत करने के लिए, हमें AR (ऑगमेंटेड रियलिटी) या VR (वर्चुअल रियलिटी) हेडसेट की जरूरत होगी. मेटावर्स पर हम अपने दोस्तों के साथ डांस करने के साथ पहाड़ों पर जा सकेंगे,  उनके साथ गेम खेल सकेंगे और फिल्में देख सकेंगे. हालांकि यह सिर्फ आभासी दुनिया में होगा. आपका अपना एक अवतार होगा, जिसे आप डिजाइन कर पाएंगे. साथ ही, आपके पास डिजिटल संपत्ति होगी और ऑनलाइन घर बना पाएंगे, जिसमें आप अपने दोस्तों (या कम से कम उनके अवतार) का मनोरंजन कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Smartphone की स्टोरेज हो गई फुल? ऐसे होगी झटपट खाली, चलने लगेगा मलाई की तरह

एक मेटावर्स होगा या ज्यादा?
यह फिलहाल देखना बाकी है, क्योंकि अभी मेटावर्स के लिए कोई मानक मौजूद नहीं है. बहुत सी कंपनियां फिलहाल इसपर काम कर रही हैं, जिन्हें बाकी फॉलो करेंगे. फ़ेसबुक, माइक्रोसॉफ्ट, सोनी, एपिक गेम्स और छोटी कंपनियों का एक समूह सबसे पहले इस दुनिया पर राज करने की कोशिश में लगा है. अधिकांश कंपनियां एक मेटावर्स का वादा करती हैं जिसमें अन्य कंपनियां भी शामिल हो सकेंगी. 

जल्द नजर आएंगे मेटावर्स शोरूम
कपड़ों और जूतों के कई दिग्गज ब्रैंड मेटावर्स की दुनिया में प्रवेश करने पर विचार कर रहे हैं. यानी जल्द ही आप मेटावर्स की दुनिया में वर्चुअल दुकानें भी देख पाएंगे. आप इन वस्तुओं को एनएफटी (नॉन फंगिबल टोकन) की मदद से मेटावर्स पर खरीद सकते हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?

वीडियोज

विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget