एक्सप्लोरर

मिसाइल, टैंक और बम नहीं, अब लेजर से लड़ी जाएगी जंग! जानिए कितनी एडवांस है ये तकनीक

Laser War: अब युद्ध सिर्फ मिसाइलों, टैंकों और बमों का खेल नहीं रहा. दुनिया के बड़े देश अब ऐसी तकनीकें विकसित कर रहे हैं जो दुश्मन को बिना धमाके के पल भर में खत्म कर सकती हैं.

Laser War: अब युद्ध सिर्फ मिसाइलों, टैंकों और बमों का खेल नहीं रहा. दुनिया के बड़े देश अब ऐसी तकनीकें विकसित कर रहे हैं जो दुश्मन को बिना धमाके के पल भर में खत्म कर सकती हैं. जी हां, हम बात कर रहे हैं लेजर हथियारों (Laser Weapons) की एक ऐसी क्रांतिकारी तकनीक जो युद्ध के मायनों को पूरी तरह बदलने वाली है.

क्या है लेजर हथियार?

लेजर यानी "Light Amplification by Stimulated Emission of Radiation" यह एक उच्च ऊर्जा वाली प्रकाश किरण होती है जो जब किसी लक्ष्य पर फोकस की जाती है तो उसे बहुत तेजी से जला या नष्ट कर सकती है. आधुनिक लेजर हथियारों को इस तरह बनाया जा रहा है कि वे ड्रोन, मिसाइल, सैटेलाइट और यहां तक कि लड़ाकू विमानों को भी हवा में ही मार गिरा सकें.

कितनी एडवांस है ये तकनीक?

अमेरिका, रूस, चीन, इजरायल और अब भारत भी लेजर हथियारों के क्षेत्र में तेजी से काम कर रहे हैं. अमेरिका की नौसेना ने पहले ही अपने कुछ जहाजों पर लेजर सिस्टम तैनात कर दिए हैं. इन हथियारों की खास बात यह है कि इन्हें बार-बार लोड करने की जरूरत नहीं होती, न ही बारूद चाहिए, बस बिजली चाहिए और दुश्मन का सफाया हो सकता है.

भारतीय DRDO भी स्वदेशी लेजर हथियार "DIR-VIEW" और "ADITYA" जैसी प्रणालियों पर काम कर रहा है, जो आने वाले समय में भारत की सेना का बड़ा हथियार बन सकती हैं.

कितना खतरनाक है यह?

लेजर हथियारों की सबसे बड़ी ताकत इनकी गति है. ये प्रकाश की रफ्तार से चलते हैं यानी लक्ष्य तक पहुंचने में इन्हें लगभग कोई समय नहीं लगता. इसके अलावा, इनसे होने वाला हमला चुपचाप और बिना किसी विस्फोट के होता है न आवाज, न धुआं, न मलबा. ऐसे में दुश्मन को पता भी नहीं चलता और नुकसान हो जाता है.

दूसरा पहलू ये है कि ये तकनीक बहुत सटीक है. यानी कोलैटरल डैमेज (गलती से किसी आम नागरिक को नुकसान) की संभावना बहुत कम होती है.

क्या यह जंग को और भी भयानक बना देगा?

बिल्कुल, जहां पहले एक मिसाइल को तैयार करने में लाखों का खर्च और समय लगता था, वहीं लेजर हथियारों को बार-बार इस्तेमाल किया जा सकता है. भविष्य में अगर ये हथियार आम हो गए तो युद्ध की गति और विनाश की क्षमता दोनों ही कई गुना बढ़ जाएंगी. दुश्मन के सैटेलाइट को अंतरिक्ष में ही नष्ट किया जा सकेगा, हाइपरसोनिक मिसाइलों को उड़ान में रोका जा सकेगा और ड्रोन्स की पूरी फौज को सेकेंडों में गिराया जा सकेगा.

यह भी पढ़ें:

अब रोते बच्चों की रातें खत्म! AI झूला सुलाएगा आपका लाडला, नई माओं को मिलेगी चैन की नींद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget