एक्सप्लोरर

बढ़ते साइबर क्राइम से बचना है! तो तुरंत कराएं साइबर इंश्योरेंस. ये हैं टॉप 3 ऑप्शन

अगर आप घर से काम करते हैं, ऑनलाइन बैंक ट्रांजेक्शन करते हैं, ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो आपके लिये साइबर इंश्योरेंस के बारे में जानना जरूरी है. मार्केट में अब दो-तीन बड़ी इंश्योरेंस कंपनी साइबर क्राइम और किसी भी तरह के ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिये साइबर इंश्योरेंस दे रही हैं.

कोरोना काल मे साइबर क्राइम बहुत बढ़ रहा हैं. आजकल शातिर अपराधी तरह तरह से लोगों को चूना लगा रहे हैं. ऐसे में अगर आपके साथ ऑनलाइन शॉपिंग में कोई फ्रॉड हो जाये, सोशल मीडिया पर कोई परेशान करे और इमेज को नुकसान पहुंचाए या कोई और ऑनलाइन धोखाधड़ी हो जाए तो इनसे बचने के लिए आजकल मार्केट में साइबर इंश्योरेंस आ गये हैं. अच्छी बात ये है कि इन साइबर इंश्योरेंस का प्रीमियम बहुत ज्यादा नहीं है और ये इंटरनेट के माध्यम से होने वाले हर क्राइम में अलग अलग तरह का कवरजे दे रहे हैं. आइये जानते हैं ऐसे टॉप 3 इंश्योरेंस के बारे में पूरी जानकारी.

ICICI लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस का साइबर इंश्योरेंस- रिटेल साइबर लायबिलिटी इंश्योरेंस पॉलिसीहोल्डर और उसके फैमिली मेंबर को साइबर फ्रॉड से बचने के लिये कवर देता है. इसमें ऐसे डिजिटल फ्रॉड कवर हैं जिनसे किसी तरह का फाइनेंशियल या किसी और तरह नुकसान हो सकता है. इस पॉलिसी को कोई भी ले सकता है खासतौर पर जो लोग ऑनलाइन काम करते हैं या काम के लिये काफी ट्रांजेक्शन करते हैं उनके लिये ये अच्छी पॉलिसी है. रिटेल साइबर लायबिलिटी इंश्योरेंस पॉलिसी काफी सस्ती है और इसमें एक साल का प्रीमियम करीब 2340 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक है.  इस पॉलिसी से मिलने वाला इंश्योरेंस 50 हजार रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक है. इस इंश्योरेंस में आइडेंटिटी थेफ्ट, साइबर बुलिंग, मालवेयर और बैंक अकाउंट, क्रेडिट कार्ड और मोबाइल वॉलेट से गलत और धोखाधड़ी से होने वाले फाइनेंशियल लॉस के लिये कवर मिलेगा.इस इंश्योरेंस में किसी भी कवर किए जाने वाले जोखिमों से जुड़े कानूनी खर्च भी शामिल हैं. इसके अलावा अगर किसी पर्सन को फ्रॉड से जुडे फैक्ट तैयार करने में जो टाइम लगा और उससे जो सैलरी का नुकसान हुआ वो भी क्लेम किया जा सकता है.

Bajaj Allianz का साइबर सेफ इंश्योरेंस- अगर आप 5 लाख तक की बजाज आलियांज की साइबर सेफ इंश्योरेंस पॉलिसी  खरीदते हैं तो इस पॉलिसी का सालाना प्रीमियम 1823 रुपये हैं. हालांकि इसमें कितना कवर मिलेगा ये फ्रॉड पर निर्भर करेगा. अलग अलग ऑनलाइन फ्रॉड में अलग कवरेज हैं. जैसे फिशिंग की वजह से आपको कवर 25 परसेंट मिलेगा इसलिए 5 लाख के इंश्योरेंस में फिशिंग के लिए क्लेम की सीमा 1.25 लाख रुपये होगी. ईमेल स्पूफिंग की सीमा 15 फीसदी है इसलिये ईमेल स्पूफिंग के चलते कोई भी क्लेम 75,000 रुपये तक सीमित होगा. इसके अलावा बीमा कंपनी आईटी कंसल्टेंट सर्विसेज कवर कॉस्ट का भुगतान करती है.

एचडीएफसी एर्गो का साइबर सिक्योरिटी इंश्योरेंस- एचडीएफसी एर्गो की साइबर सिक्योरिटी इंश्योरेंस 5 लाख तक का कवरेज देता है. इस प्लान में भी सब-लिमिट हैं. लेकिन मालवेयर हमलों से सुरक्षा को ऑप्शनल रखा गया है. इस पॉलिसी में ऑनलाइन कम्यूनिकेशन, ऑनलाइन थ्रेट और ऑनलाइन बिजनेस से जुड़े लॉस कवर हैं. इस पॉलिसी में 50 हजार से लेकर एक करोड़ तक का कवर है और प्रीमियम सालाना 1410 रुपये से लेकर 15 हजार तक है.

साइबर पॉलिसी लेते वक्त इन बातों का रखें ख्याल · साइबर बीमा पॉलिसी लेते वक्त ये जरूर देख लें कि उसमें ईमेल स्पूफिंग और फिशिंग की वजह से होने वाले वित्तीय नुकसान कितना कवर हैं · बैंक खाते, डेबिट या क्रेडिट कार्ड या ई-वॉलेट में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में धोखाधड़ी कितना कवर है · गोपनीयता पर हमले के कारण इमेज को होने वाला नुकसान पर क्या कवर है · पॉलिसीहोल्डर अगर क्लेम करता है तो उस क्लेम की लागत से जुड़े नुकसान और खर्च कवर हैं या नहीं · मालवेयर की एंट्री से डेटा या कंप्यूटर प्रोग्राम को होने नुकसान के बाद इन्हें वापस इंस्टॉल करने पर होने वाला खर्च · फ्रॉड होने पर बचाव के लिये कंसल्टेंसी सर्विस पर होने वाला खर्च · कोर्ट में सुनवार्इ के दौरान पहुंचने के खर्च कवर है या नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हमेशा सफेद रंग का ही क्यों होता है AC? जानिए क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह
हमेशा सफेद रंग का ही क्यों होता है AC? जानिए क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह
Piyush Goyal Deepfake Video: CJP प्रोटेस्ट पर अब केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का AI Deepfake Video वायरल, ऐसे करें पहचान
CJP प्रोटेस्ट पर अब केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का AI Deepfake Video वायरल, ऐसे करें पहचान
Inverter Backup: घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
Cyber Scam: साइबर स्कैमर्स अपना रहे ठगी के ये नए तरीके, इन बातों का रखें ध्यान
साइबर स्कैमर्स अपना रहे ठगी के ये नए तरीके, इन बातों का रखें ध्यान

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget