एक्सप्लोरर

Vodafone-Idea का Independence Day Offer, इन प्लान्स पर फ्री मिलेगा Amazon Prime और Disney Plus Hotstar

Independence Day Offer on Vi: वोडाफोन-आइडिया ने अपने यूज़र्स को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक खास ऑफर दिया है, ताकि वो फ्री में जमकर दो मुख्य ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का मजा ले सकें.

Vodafone-Idea offer: 15 अगस्त 2024 को भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है. इस मौके पर अलग-अलग क्षेत्रों की कई कंपनियों ने खास ऑफर्स की पेशकश की है. इन्हीं में से एक कंपनी का नाम वोडाफोन-आइडिया है. वीआई ने अपने यूज़र्स के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स वाले कुछ खास प्लान्स का ऑफर पेश किया है.

स्वतंत्रता दिवस के खास ऑफर्स

वीआई के यूज़र्स इस खास बेनिफिट्स का फायदा 13 अगस्त 2024 से लेकर 28 अगस्त 2024 तक के बीच में उठा पाएंगे. आइए हम आपको वीआई के स्वतंत्रता दिवस ऑफर के बारे में बताते हैं. वीआई ने ये ऑफर्स अपने चार प्रीपेड प्लान्स में दिए हैं. इन प्लान्स की कीमत ₹1749, ₹3499, ₹3624 और ₹3699 रुपये है. ये सभी वीआई के लॉन्ग टर्म्स प्लान हैं, जिनपर वीआई खास ऑफर दे रही है. 

1749 रुपये वाला प्लान

इस प्लान की वैधता 180 दिन यानी पूरे 6 महीने की होती है. इसमें यूज़र्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और हर रोज 100 एसएमएस की सुविधा के साथ डेली 1.5GB डेटा मिलता है. अब स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस प्लान के साथ यूज़र्स को  30GB एक्स्ट्रा डेटा मिलेगा, जिसकी वैधता 45 दिनों की होगी.

3499 रुपये वाला प्लान

इस प्लान की वैधता 365 दिन है. इसमें यूज़र्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और हर रोज 100 एसएमएस की सुविधा के साथ डेली 1.5GB डेटा मिलता है. अब स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस प्लान के साथ यूज़र्स को  50GB एक्स्ट्रा डेटा मिलेगा, जिसकी वैधता 90 दिनों की होगी.

3624 रुपये वाला प्लान

इस प्लान की वैधता 365 दिन है. इसमें यूज़र्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और हर रोज 100 एसएमएस की सुविधा के साथ डेली 1.5GB डेटा मिलता है. अब स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस प्लान के साथ यूज़र्स को  50GB एक्स्ट्रा डेटा मिलेगा, जिसकी वैधता 90 दिनों की होगी. इसके अलावा इस प्लान के साथ यूज़र्स को ऑफर के तौर पर एक साल के लिए Disney Plus Hotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिलेगा.

3699  रुपये  वाला प्लान

इस प्लान की वैधता भी 365 दिन है. इसमें यूज़र्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और हर रोज 100 एसएमएस की सुविधा के साथ डेली 1.5GB डेटा मिलता है. अब स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस प्लान के साथ यूज़र्स को  50GB एक्स्ट्रा डेटा मिलेगा, जिसकी वैधता 90 दिनों की होगी. इसके अलावा इस प्लान के साथ यूज़र्स को ऑफर के तौर पर एक साल के लिए Amazon Prime Video का मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिलेगा.

यह भी पढ़ें:

Google Pixel 9 सीरीज का प्री-ऑर्डर हुआ शुरू, तुरंत मिलेगा ₹10,000 का कैशबैक!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget