एक्सप्लोरर

Vodafone-idea ने ब्लॉक कर दिए 8 हजार सिम कार्ड, आप मत करना ऐसी गलती

मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के एक निर्देश के बाद वोडाफोन आइडिया ने करीब 8000 सिम कार्ड को ब्लॉक कर दिया है. इन सिम को खरीदते समय नियमों का पालन नहीं किया गया था.

दिग्गज टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया ने करीब 8000 सिम कार्ड को ब्लॉक कर दिया है. ऐसा साइबर पुलिस के कहने पर किया गया है. मध्य प्रदेश साइबर पुलिस ने विभिन्न दूरसंचार कंपनियों को फर्जी पहचान प्रमाण पर जारी किए गए सिम कार्डों को ब्लॉक करने का निर्देश दिया था. इसके बाद वीआई ने यह कदम उठाया है.

1.75 लाख रुपये की ठगी का मामला
दरअसल, यह मामला 2020 में फेसबुक विज्ञापन के जरिए कार खरीदने का लालच देकर कथित रूप से 1.75 लाख रुपये की ठगी से जुड़ा है. पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने जांच शुरू की और पाया कि जालसाजों द्वारा धोखा देने के लिए इस्तेमाल किया गया नंबर था फर्जी पहचान पत्र के जरिए लिया गया था.

ग्वालियर साइबर जोन के पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने कहा कि बाद में 8 लोगों को यह सिम कार्ड जारी करने में शामिल पाया गया. साइबर पुलिस को पता लगा कि जालसाजों ने इन सिम कार्डों का इस्तेमाल करके लोगों को ठगने के लिए 20,000 अलग-अलग नंबरों का इस्तेमाल किया है. उन्होंने कहा कि जांच के बाद साइबर यूनिट ने वोडाफोन-आइडिया, एयरटेल और बीएसएनएल जैसी टेलीकॉम कंपनियों को इन नंबरों के वेरिफिकेशन के लिए नोटिस जारी किया था.

अधिकारी ने कहा कि नोटिस पर तेजी से कार्रवाई करते हुए वोडाफोन-आइडिया ने जांच के बाद 7,948 सिम कार्ड्स को ब्लॉक कर दिया. उन्होंने कहा कि देश में संभवत: पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी टेलीकॉम कंपनी ने एक साथ इतने नंबर ब्लॉक कर दिए हों. ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि हमेशा अपनी ओरिजनल ID कार्ड पर ही सिम कार्ड खरीदें. 

यह भी पढ़ें: 2 रुपये देकर 26 दिन एक्स्ट्रा वैलिडिटी, Vi यूज़र्स के लिए शानदार प्लान, डेटा-कॉलिंग फ्री

यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन के 4 रियर कैमरा कैसे करते हैं काम, हर लेंस होता है अपने आप में खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीवी को सीधे प्लग में लगाएं या एक्सटेंशन बोर्ड में, क्या है सही तरीका?
टीवी को सीधे प्लग में लगाएं या एक्सटेंशन बोर्ड में, क्या है सही तरीका?
boAT के 4 बेहतरीन पार्टी स्पीकर्स, Karaoke से RGB लाइट्स तक मिलेंगे ये फीचर्स
boAT के 4 बेहतरीन पार्टी स्पीकर्स, Karaoke से RGB लाइट्स तक मिलेंगे ये फीचर्स
हर सेटअप के लिए बजट में साउंडबार, Boat Aavante Bar के 6 ऑप्शन देखें
हर सेटअप के लिए बजट में साउंडबार, Boat Aavante Bar के 6 ऑप्शन देखें
मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर! Airtel-Jio-Vi को लाने होंगे सिर्फ Voice-SMS वाले प्लान
मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर! Airtel-Jio-Vi को लाने होंगे सिर्फ Voice-SMS वाले प्लान

वीडियोज

बिहार में शैतानों की टोली का अटैक !
ECI के खिलाफ राहुल ने नई 'फाइल' खोली
Samastipur Viral Video: समस्तीपुर में 'जमुई पार्ट-2' | Jamui Viral Video | Breaking | Bihar Police
Chitra Tripathi | Gyanesh Kumar: SIR से वोट चोरी..Rahul Gandhi के दावे में कितना दम? | Congress
EC विवाद पर ज्ञानेश कुमार मौन क्यों?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, कहा- सभी फैसले रद्द कर दें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, कहा- सभी फैसले रद्द कर दें
सपा-कांग्रेस को BJP ने बताया विक्रम बेताल, अखिलेश की रथ यात्रा पर ली चुटकी
सपा-कांग्रेस को BJP ने बताया विक्रम बेताल, अखिलेश की रथ यात्रा पर ली चुटकी
ममता बनर्जी के करीबी पूर्व MLA को सुबह-सुबह उठा ले गई पुलिस, जानें गिरफ्तारी की वजह
ममता बनर्जी के करीबी पूर्व MLA को सुबह-सुबह उठा ले गई पुलिस, जानें गिरफ्तारी की वजह
The Vvaan X Review: 'रहस्य, रोमांच और छठी मैया की आस्था से भरपूर' , सिद्धार्थ-तमन्ना की 'द वन’ ने जीता लोगों का दिल
सिद्धार्थ-तमन्ना की 'द वन’ लोगों को कैसी लगी? आ गया फैसला
एशियन गेम्स: कबड्डी में 2 मेडल कंफर्म, भारत को मिल सकते हैं दो और गोल्ड
एशियन गेम्स: कबड्डी में 2 मेडल कंफर्म, भारत को मिल सकते हैं दो और गोल्ड
जमुई कांड: CM सम्राट की 'गलती' पर JDU का सपोर्ट! क्या बोले भगवान कुशवाहा?
जमुई कांड: CM सम्राट की 'गलती' पर JDU का सपोर्ट! क्या बोले भगवान कुशवाहा?
CEC ज्ञानेश कुमार पर नवीन पटनायक का बड़ा बयान, 'SIR प्रक्रिया पर...'
CEC ज्ञानेश कुमार पर नवीन पटनायक का बड़ा बयान, 'SIR प्रक्रिया पर...'
यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का ई-सर्टिफिकेट जारी, ऐसे करें डाउनलोड
यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का ई-सर्टिफिकेट जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Embed widget