एक्सप्लोरर

Galaxy Ring को लेकर Samsung का बड़ा ऐलान, अब 2 नए साइज में होगी उपलब्ध, इस तारीख से शुरू होगी बिक्री

Samsung ने 22 जनवरी को होने वाले अनपैक्ड इवेंट से पहले बड़ा ऐलान किया है. कंपनी ने घोषणा की है कि वह गैलेक्सी रिंग के 2 नए और बड़े साइज उपलब्ध करवाने जा रही है.

Samsung Galaxy Ring: स्मार्ट रिंग इकोसिस्टम में लगातार नए ऑप्शन आते जा रहे हैं, लेकिन सैमसंग गैलेक्सी रिंग इनमें अपनी अलग जगह बनाने में सफल हुई है. पिछले काफी समय से कयास लगाए जा रहे थे कि कंपनी इसके नए साइज उपलब्ध करवा सकती है. अब सैमसंग ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि यह रिंग दो नए साइज और कई अन्य देशों में उपलब्ध होगी. सैमसंग ने अपनी हेल्थ ऐप में भी नए फीचर्स जोड़ने की घोषणा की है. आइये इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

अब इन 2 नए साइज में आएगी गैलेक्सी रिंग

सैमसंग ने बताया कि गैलेक्सी रिंग अब 14 और 15 साइज में भी उपलब्ध होगी. इसका मतलब है कि बड़ी उंगलियों वाले ग्राहक भी अब इस रिंग को खरीदकर यूज कर सकेंगे. अब यह रिंग 5 से लेकर 15 साइज तक उपलब्ध है. पुराने साइज की तरह नए साइज भी टाइटैनियम ब्लैक, टाइटैनियम सिल्वर और टाइटैनियम गोल्ड कलर में उपलब्ध होंगे. सभी की कीमत एक समान है. इसकी बिक्री 22 जनवरी से शुरू होगी.

हेल्थ ऐप में आए नए फीचर्स

सैमसंग ने अपनी हेल्थ ऐप में तीन नए फीचर्स जोड़ने का भी ऐलान किया है. इनके नाम टूगैदर विद स्मार्टथिंग्स, स्लीप टाइम गाइडेंस और माइंडफुलनेस ट्रैकर हैं. स्मार्टथिंग्स इंटीग्रेशन की मदद से सैमसंग हेल्थ ऐप अब टेंपरेचर, ह्यूमिडिटी, एयर क्वालिटी और लाइट इंटेन्सिटी आदि फैक्टर को ध्यान में रखते हुए बेहतर तरीके से नींद का विश्लेषण कर पाएगी. यह एक स्लीप एनवायरनमेंट रिपोर्ट देगी, जिससे बेहतर नींद के लिए उपयुक्त माहौल बनाने में मदद मिल पाएगी.

इसमें दूसरा फीचर स्लीप टाइम गाइडेंस है. यह नींद के पैटर्न, आदत और स्थितियों को एनालाईज कर बेहतर नींद के लिए पर्सनलाइज्ड रिकमंडेशन देगा. तीसरा फीचर माइंडफुलनेस ट्रैकर है, जो यूजर के मूड पर नजर रखते हुए ध्यान लगाने और प्राणायाम करने के लिए गाइड करेगा.

22 जनवरी को लॉन्च होगी नई सीरीज

सैमसंग 22 जनवरी को अनपैक्ड इवेंट लॉन्च करने जा रही है. इसमें कंपनी अपनी फ्लैगशिप गैलेक्सी S25 सीरीज लॉन्च करेगी. सीरीज में 3 नए फोन लॉन्च किए जाएंगे. इसी में कंपनी गैलेक्सी रिंग के नए साइज भी लॉन्च करेगी.

ये भी पढ़ें-

खतरे में इंजीनियर्स की नौकरी! मार्क जुकरबर्ग ने कर दिया बड़ा दावा, कहा- '2025 में AI...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget