एक्सप्लोरर

mAadhaar ऐप से करें आधार कार्ड में पता अपडेट, फॉलो करें ये आसान तरीका?

अगर आप भी अपने आधार कार्ड में अपना एड्रेस अपडेट या बदलवाना चाहते हैं तो इसके लिए mAadhaar ऐप डाउनलोड कर नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें.

आधार कार्ड हमारे सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट में से एक है. देश के हर नागरिक के पास 12 अंको का यूनिक आईडी नंबर होना जरूरी है. आधार कार्ड को कहीं भी वैध प्रूफ माना जाता है. आप एड्रेस प्रूफ के लिए भी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन कई बार हमारे आधार में पता सही नहीं होता. घर बदलने या किसी गलती की वजह से हम इसका इस्तेमाल नहीं कर पाते. ऐसे में आपको अपने आधार कार्ड को अपडेट जरूर करवा लेना चाहिए. अगर आप आधार कार्ड में अपना एड्रेस अपडेट या बदलवाना चाहते हैं तो इसके लिए अब आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है. अब घर बैठे ही आप mAadhaar ऐप से अपना पता अपडेट कर सकते हैं. क्या है पूरा तरीका आइये जानते हैं.

⦁ आधार में एड्रेस अपडेट कराने के लिए सबसे पहले आप फोन में mAadhaar ऐप डाउनलोड कर लें. गूगल प्ले स्टोर पर ये फ्री ऐप है. ⦁ अब mAadhaar ऐप को ओपन करें और कुछ स्क्रॉल्स को skip करें. अब आपकी स्क्रीन पर Welcome to mAadhaar लिखा आएगा. यहां आप अपनी भाषा चुन कर Continue पर क्लिक करें. ⦁ अब आधार में रजिस्टर मोबाइल नंबर डालें और Next पर क्लिक कर दें. अब आपके नंबर पर एक OTP आएगा, OTP डालने के बाद Submit पर क्लिक कर दें. ⦁ अब आपको Register my Aadhaar पर क्लिक करना होगा. अब आपका आधार रजिस्टर हो जाएगा और आपको 4 डिजिट का पिन एंटर करना होगा. पिन कंफर्म होने के बाद आधार नंबर मांगा जाएगा. ⦁ अब फिर से आपके नंबर पर एक OTP आएगा जिसे डालने के बाद Verify कर दें. इसके बाद सबसे ऊपर आपका आधार कार्ड और कुछ ऑप्शन दिखाई देंगे. ⦁ अब पता अपडेट करने के लिए सबसे नीचे दिए गए चार ऑप्शन में से Services पर क्लिक करें. अब नीचे दिए गए ऑप्शन में से Update Address Online पर टैप करें. ⦁ यहां आधार नंबर डालने के बाद Security captcha डालें और नीचे दिए गए Request OTP पर टैप कर दें. अब फिर से एक OTP आपके नंबर पर आएगा. OTP डालने के बाद Verify कर दें. ⦁ यहां आपसे एड्रेस अपडेट करने का तरीका पूछा जाएगा. जिसके लिए via Address Proof और via Secret Code का ऑप्शन दिया होगा. आप via Address Proof पर टैप कर दें. अब आपको अपनी एड्रेस डिटेल भरनी होगी. इसे आप एक बार प्रीव्यू करके देख लें कहीं कोई गलती तो नहीं है. ⦁ इसके बाद एड्रेस प्रूफ मांगा जाएगा जिसे स्कैन करके जमा कर दें. अब Verify के बटन पर क्लिक कर दें. ⦁ कुछ दिनों में आपके आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट होकर नया आधार कार्ड आपके पास आ जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इन तरीकों से बढ़ा सकते हैं घर के Wi-Fi की स्पीड, जान लें काम की बात
इन तरीकों से बढ़ा सकते हैं घर के Wi-Fi की स्पीड, जान लें काम की बात
मोबाइल नंबर बदलने के लिए बैंक जाना जरूरी है? जानें ऑनलाइन तरीका
मोबाइल नंबर बदलने के लिए बैंक जाना जरूरी है? जानें ऑनलाइन तरीका
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?
Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
जयपुर में किसानों का आंदोलन,सरकार ने मांग लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
जयपुर में किसानों का आंदोलन,सरकार ने मांग लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
नाना पाटेकर के निधन पर अक्षय कुमार, बोले- आप चले गए यकीन करना मुश्किल
नाना पाटेकर के निधन पर अक्षय कुमार, बोले- आप चले गए यकीन करना मुश्किल
अमेरिका भी जो न कर पाया, वो भारत ने कर दिखाया, रूस-यूक्रेन से आया ग्रीन सिग्नल
अमेरिका भी जो न कर पाया, वो भारत ने कर दिखाया, रूस-यूक्रेन से आया ग्रीन सिग्नल
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा, लगी रिकॉर्ड बोली
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा
'कलेजे पर जैसे बिजली गिर पड़ी है', नाना पाटेकर के निधन से टूटे रितेश देशमुख
'कलेजे पर जैसे बिजली गिर पड़ी है', नाना पाटेकर के निधन से टूटे रितेश देशमुख
'विरोध का हक है, पर...' आकाशवाणी में राहुल के धरने और ज्ञानेश कुमार विवाद पर बोले पूर्व जज
'विरोध का हक है, पर...' आकाशवाणी में राहुल के धरने और ज्ञानेश कुमार विवाद पर बोले पूर्व जज
यूपी में बारिश से सुबह-शाम ठंडक बढ़ी, आज भी लखनऊ समेत 42 जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश से सुबह-शाम ठंडक बढ़ी, आज भी लखनऊ समेत 42 जिलों में अलर्ट
Embed widget