एक्सप्लोरर

MahaKumbh 2025: यूपी पुलिस ने महाकुंभ में साइबर फ्रॉड से बचने के लिए बनाया मास्टर प्लान, स्कैमर्स पर ऐसे रखेगी नजर

इसी महीने शुरू हो रहे महाकुंभ मेले में करोड़ों श्रद्धालु हिस्सा लेंगे. इन्हें साइबर क्राइम से बचाने के लिए पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं. पुलिस सोशल मीडिया मॉनिटरिंग कर रही है.

Mahakumbh 2025: आस्था के महापर्व महाकुंभ 2025 की शुरुआत में एक हफ्ते से भी कम का समय बचा है. 45 दिनों तक चलने वाला यह मेला 13 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी को समाप्त होगा. इसका आयोजन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हो रहा है और इस मेले में करोड़ों श्रद्धालु हिस्सा लेंगे. डिजिटल ठगी के बढ़ते मामलों के बीच इन श्रद्धालुओं को साइबर क्राइम से बचाने के लिए पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं. मेले की शुरुआत से पहले ही साइबर क्राइम के आरोप में गिरफ्तारियां भी शुरू हो गई हैं.

पुलिस ने किए हैं ये इंतजाम

उत्तर प्रदेश के DGP प्रशांत कुमार ने बताया कि साइबर पेट्रोलिंग के लिए कम से कम 150 पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है. इनका काम संदिग्ध वेबसाइट पर नजर रखना, सोशल मीडिया एक्टिविटी को मॉनिटर करना और साइबर फ्रॉड्स पर नजर रखना है. इसके अलावा महाकुंभ हेल्पडेस्क हॉटलाइन 1920 पर भी प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. यह हेल्पलाइन चौबीस घंटे खुली रहती है.

सोशल मीडिया पर रखी जा रही है नजर

पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर रखे हुए है ताकि आयोजन को लेकर कोई भी भ्रामक या गलत जानकारी लोगों तक न पहुंचे. इसके साथ ही अफवाह फैलाने वाले अकाउंट्स पर भी पुलिस की नजर है. DGP ने बताया कि अभी तक 78 वेबसाइट्स की जांच की गई है. इनमें से 7 फर्जी वेबसाइट्स को बंद करवा दिया गया है और उनके खिलाफ 5 मामले दर्ज हुए हैं. पुलिस ने साइबर क्राइम के आरोप में 4 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है और उनके पास से लैपटॉप, मोबाइल फोन्स और ATM कार्ड जब्त किए हैं.

लोगों को जागरुक करने के लिए चलाया जा रहा अभियान

उत्तर प्रदेश पुलिस के मुखिया ने बताया कि सोशल और प्रिंट मीडिया के जरिये जागरुकता अभियान चलाकर लोगों से OTP फ्रॉड, फर्जी वेबसाइट्स और निवेश फ्रॉड से बचने की अपील की जा रही है. इसके अलावा पुलिस किसी भी प्रकार के संभावित साइबर हमले से बचने के लिए एक्सपर्ट्स की मदद भी ले रही है.

ये भी पढ़ें-

Watch: नकली कस्टमर केयर बनकर यूं लोगों को ठग रहे स्कैमर्स, सरकार ने बताए पहचान के तरीके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google पर कुछ भी Search करने से पहले जान लें ये Privacy Risk
Google पर कुछ भी Search करने से पहले जान लें ये Privacy Risk
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
अब आ गया AI टूथब्रश, दांतों की सफाई के साथ हेल्थ रिपोर्ट भी देगा
अब आ गया AI टूथब्रश, दांतों की सफाई के साथ हेल्थ रिपोर्ट भी देगा
साल के अंत तक लॉन्च होगा BGMI Lite! जानें क्या होगा खास
साल के अंत तक लॉन्च होगा BGMI Lite! जानें क्या होगा खास

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget