एक्सप्लोरर

UIDAI ने जारी किए नए PVC आधार कार्ड, जानिए कौन कौन से Aadhaar Card होंगे मान्य?

नए PVC आधार कार्ड जारी होने के बाद अगर आपके मन में भी अपने पुराने आधार कार्ड को लेकर सवाल है तो UIDAI ने अपने ट्वीट में स्पष्ट कर दिया है कि आपके सभी तरह के पुराने आधार कार्ड पूरी तरह से मान्य होंगे. आप कहीं भी इनका इस्तेमाल कर सकते हैं.

आधार कार्ड भारत सरकार द्वारा देश के नागरिकों को जारी किया जाने वाला पहचान पत्र है. इस कार्ड से भारत में कहीं भी, व्यक्ति की पहचान और पते का प्रमाण मिलता है. हाल ही में आधार कार्ड जारी करने वाली अथॉरिटी UIDAI ने नए PVC आधार कार्ड जारी किए हैं जिसके बाद से कुछ लोगों को ये डर सताने लगा है कि कहीं उनके पुराने आधार कार्ड अमान्य तो नहीं हो गए. अब किसी काम के लिए क्या पुराने आधार कार्ड़ मान्य नहीं होंगे. इसे लेकर UIDAI ने ट्वीट किया है जिसमें लोगो को ये स्पष्ट किया गया है कि नए PVC आधार कार्ड के जारी होने से पुराने आधार कार्ड अमान्य नहीं होंगे. अपने ट्वीट में UIDAI ने कहा की देश में तीनो तरह के आधार कार्ड़ मान्य रहेंगे. आइये आपको बताते हैं कि ये तीन तरह के आधार कार्ड कैसे हैं. और क्या आपका आधार कार्ड मान्य है.

PVC आधार कार्ड़- कुछ दिनों पहले UIDAI ने नए पीवीसी आधार कार्ड जारी किए हैं. ये कार्ड दिखने में क्रेडिट और डेबिट कार्ड के जैसा है. इस कार्ड को आप आसानी से अपने वॉलेट में कैरी कर सकते हैं और ये कार्ड काफी दिन तक चलते हैं. UIDAI के अनुसार कोई भी व्यक्ति सिर्फ 50 रुपए शुल्क देकर PVC आधार कार्ड़ बनवा सकता है. इसे आप UIDAI की वेबसाइट uidai.gov.in या resident.uidai.gov.in के जरिए ऑर्डर कर सकते हैं. यह आधार कार्ड स्पीड पोस्ट से निवासी को घर पर डिलीवर होगा. PVC आधार कार्ड़ में होलोग्राम, Guilloche Pattern, घोस्ट इमेज और माइक्रोटेक्स्ट जैसे लेटेस्ट सिक्योरिटी फीचर्स जोड़े गए हैं. ये प्लास्टिक का कार्ड होता है जिस पर आपकी सारी डिटेल्स होती हैं.

UIDAI से भेजा जाने वाला आधार लेटर- इस तरह का आधार कार्ड आपको डाक के जरिए मिलता है. कई बार आधारा कार्ड आने में समय लगता है तो UIDAI आपको कहीं भी सॉफ्ट कॉपी डाउनलोड करने की सुविधा देती है. आप इसे किसी भी जगह इस्तेमाल कर सकते हैं ये पूरी तरह मान्य होगा.

e-Aadhaar- ई-आधार को आप UIDAI की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है अगर आपको कहीं हार्ड कॉपी का इस्तेमाल करना है तो आप प्रिंट निकाल कर किसी भी योजना या सरकारी परिचय पत्र के तौर पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. ये कार्ड भी हर जगह मान्य होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget