एक्सप्लोरर

"...जल्दी आओ बाबू यार", Uber ड्राइवर ने महिला को भेजे ऐसे आपत्तिजनक मैसेज, कंपनी को लेना पड़ा एक्शन

दिल्ली में एक Uber ड्राइवर ने महिला वकील को आपत्तिजनक मैसेज भेजे. इसके बाद महिला ने राइड कैंसिल कर कंपनी को उसकी पॉलिसी के कारण आड़े हाथों लिया. इसके परिणामस्वरूप कंपनी को ड्राइवर पर एक्शन लेना पड़ा.

दिल्ली की रहने वाली एक महिला वकील ने उबर बुकिंग के बाद अपने साथ हुए हैरानी भरे बर्ताव को लेकर कंपनी को फटकार लगाई है. दरअसल, वकील ने उबर से एक ऑटो बुक किया था. बुकिंग के बाद से ही ड्राइवर महिला को आपत्तिजनक मैसेज भेजने लगा. इससे परेशान वकील ने बुकिंग कैंसिल कर दी और कंपनी को उसकी पॉलिसी के चलते आड़े हाथ लिया. इसके बाद कंपनी को कार्रवाई पर मजबूर होना पड़ा. आइये पूरा मामला जानते हैं.

ड्राइवर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली की रहने वाली एक वकील तान्या शर्मा ने उबर से ऑटो बुक किया था. बुकिंग कन्फर्म होते ही ड्राइवर ने शर्मा को आपत्तिजनक मैसेज भेजने शुरू कर दिए. ड्राइवर ने महिला को "जल्दी आओ बाबू यार", "मन हो रहा है" जैसे आपत्तिजनक मैसेज भेजे. इसके बाद महिला ने तुरंत बुकिंग कैंसिल कर दी और कंपनी को इसकी शिकायत दी. 

शर्मा ने कंपनी की पॉलिसी पर उठाए सवाल

शर्मा ने आपबीती शेयर करते हुए लिखा कि उबर एक संवेदना भरा मैसेज भेजती है और मामला भूल जाती है. उन्होंने कंपनी की 48 घंटे की जांच की पॉलिसी पर सवाल उठाते हुए लिखा कि क्या हो अगर उन्हीं 48 घंटों के दौरान अन्य महिलाओं के साथ भी ऐसा वाकया हो, जिससे उन्हें गुजरना पड़ा है. क्या कंपनी महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार है? उनकी पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट में अपने-अपने व्यूज लिखे.

कंपनी को करनी पड़ी कार्रवाई

सोशल मीडिया पर मामला बढ़ता देख कंपनी को ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई करने पर मजबूर होना पड़ा. शर्मा ने एक और पोस्ट लिखकर जानकारी दी कि उबर ने ड्राइवर को अपने प्लेटफॉर्म पर बैन कर दिया है. यानी अब वह ड्राइवर उबर में अपनी सेवाएं नहीं दे पाएगा. शर्मा ने इसके साथ लोगों से अपील करते हुए लिखा कि अगर किसी के साथ ऐसा वाकया हो तो इसे गंभीरता से उठाया जाना चाहिए और दूसरों को भी इसके बारे में जागरूक करना चाहिए.

ये भी पढ़ें-

Apple Watch का एक और कमाल, 1,000 फीट से गिरकर घायल हुए व्यक्ति की बचाई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget