एक्सप्लोरर

भारत का देसी ट्विटर KOO हुआ बंद, Virat Kohli समेत कई मंत्री भी करते थे इस्तेमाल

Koo App: एलन मस्क के एक्स (पुराना नाम ट्विटर) को टक्कर देने वाला भारतीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म KOO अब बंद हो रहा है. आइए हम आपको इस बड़ी ख़बर की डिटेल्स बताते हैं.

Koo App Closed: एलन मस्क के माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पुराना नाम ट्विटर) को टक्कर देने के लिए भारत का एक देसी माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म KOO को लॉन्च किया गया था. एक दौर था, जब भारत में इस देसी ट्विटर की लोकप्रियता काफी तेजी से बढ़ी, लेकिन अब इस प्लेटफॉर्म को बंद कर दिया गया है. इस कंपनी के फाउंडर्स ने खुद इस बात का ऐलान करते हुए कहा कि पार्टनरशिप की बातचीत फेल होने और टेक्नोलॉजी कॉस्ट में काफी ज्यादा खर्च होने के कारण इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यानी KOO को बंद कर दिया गया है.

क्यों बंद हुआ ऐप?

कू ऐप के सह-संस्थापक मयंक बिदावतका ने लिंक्डन पर हाल ही में किए एक पोस्ट के जरिए कू ऐप के बंद होने का ऐलान करते हुए कहा कि वे "कई बड़ी इंटरनेट कंपनियों, समूहों और मीडिया घरानों के साथ साझेदारी की संभावना तलाश रहे थे, लेकिन इन वार्ताओं से कोई नतीजा नहीं निकला" और "उनमें से कुछ ने डील साइन करने के वक्त अपना मन बदल लिया."

यह अपडेट द मॉर्निंग कॉन्टेक्स्ट की एक रिपोर्ट के बाद आया है जिसमें बताया गया था कि कू और डेलीहंट के बीच पार्टनरशिप की बात सफल नहीं हो पाई. हालांकि ऐप ने ब्राजील में अपनी उपस्थिति का विस्तार किया और लॉन्च के केवल 48 घंटों में 1 मिलियन से अधिक डाउनलोड दर्ज किए, लेकिन भारतीय बाजार में इसे गति प्राप्त करने में संघर्ष करना पड़ा है.

2020 में हुआ था लॉन्च

आपको बता दें कि कू ऐप 2020 में लॉन्च किया था, लेकिन इस ऐप को लोकप्रियता 2021 में तब मिली थी, जब भारत सरकार किसी पोस्ट को एक्स (पुराना नाम ट्विटर) से हटाने को लेकर ट्विटर के साथ उलझ गई थी. भारत सरकार और ट्विटर के बीच हुए उस विवाद का फायदा कू ऐप को हुआ और उसके बाद इस ऐप को ना सिर्फ सरकार ने प्रमोट किया बल्कि कई केंद्रीय मंत्रियों ने इसका इस्तेमाल करके लोगों से इस ऐप का इस्तेमाल करने का आह्वान भी किया. 

एक वक्त में कू ऐप काफी लोकप्रिय हो गया था. इस ऐप में रोज़ाना एक्टिव यूज़र्स की संख्या 21 लाख और मंथली एक्टिव यूज़र्स की संख्या 1 करोड़ तक पहुंच गई थी. इसके अलावा इस प्लेटफॉर्म पर 9000 से ज्यादा वीआईपी लोगों का अकाउंट भी था.

उसके बाद से इस ऐप में कई मंत्रियों के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स और क्रिकेटर्स समेत अनेकों सितारों ने अपने-अपने अकाउंट खुलवाए और इस्तेमाल करना शुरू किया. हालांकि, समय के साथ-साथ कू ऐप की लोकप्रियता और चर्चाएं कम होती चली गई और एलन मस्क के द्वारा ट्विटर को खरीदने जाने पर भारतीय यूज़र्स ने एक बार फिर ट्विटर पर ही अपना भरोसा कायम रखने का फैसला लिया.

यह भी पढ़ें: Genshin Impact Redeem Codes Today: 3 जुलाई 2024 के 100% एक्टिव रिडीम कोड, फ्री मिलेंगे Primogems और ये रिवॉर्ड्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सारा दिन फोन से चिपके रहते हैं तो आपके बच्चों पर पड़ सकता है बुरा असर, हर पैरेंट्स को जाननी चाहिए यह बात
सारा दिन फोन से चिपके रहते हैं तो आपके बच्चों पर पड़ सकता है बुरा असर, हर पैरेंट्स को जाननी चाहिए यह बात
Supercomputer Cost and Power Consumption: कितने रुपये का आता है सुपर कंप्यूटर, एक घंटे में कितनी खाता है बिजली?
कितने रुपये का आता है सुपर कंप्यूटर, एक घंटे में कितनी खाता है बिजली?
पूरे दिन वाईफाई से कनेक्ट रहता है फोन तो Jio-एयरटेल के ये प्लान बेस्ट, आज ही करें रिचार्ज
पूरे दिन वाईफाई से कनेक्ट रहता है फोन तो Jio-एयरटेल के ये प्लान बेस्ट, आज ही करें रिचार्ज
सरकारी और बैंक की कॉल को भी Spam बताने लगा था Truecaller, अब TRAI लेगा एक्शन?
सरकारी और बैंक की कॉल को भी Spam बताने लगा था Truecaller, अब TRAI लेगा एक्शन?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget