एक्सप्लोरर

Twitter New Features : Twitter पर आएगा TikTok जैसा फीचर, किसी भी ट्वीट पर फोटो और वीडियो के साथ कर सकेंगे रिप्लाई

Twitter New Update : ट्विटर यूजर्स के लिए अच्छी खबर है. कंपनी ने एक खास फीचर को iOS बीटा वर्जन पर टेस्टिंग के लिए रिलीज कर दिया है, जबकि 3 और फीचर्स पर काम चल रहा है. नया फीचर टिकटॉक जैसा है.

Twitter New Features : माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म (Micro Blogging Platform) ट्विटर (Twitter) दुनियाभर में मशहूर है. इसके यूजर्स भी करोड़ो में हैं और इस संख्या में लगातार इजाफा हो ही रहा है. बढ़ते यूजर्स को देखते हुए ट्विटर भी समय-समय पर खुद को अपडेट (Twitter Update) कर रहा है और नए-नए फीचर्स (Twitter New Features) जोड़ रहा है. हाल ही में कंपनी ने एक महत्वूपर्ण फीचर ट्वीट टेक (Tweet Take) को आईओएस बीटा वर्जन के लिए रिलीज किया है. जल्द ही इसे आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा. इसके बाद इसे एंड्रॉयड के लिए भी लॉन्च करने की बात कही जा रही है. आइए जानते हैं क्या है इस फीचर में और कैसे करेगा काम.

नए फीचर में मिलेगा ये ऑप्शन

यह फीचर टिकटॉक (TikTok) जैसा है. इसके तहत यूजर्स को ‘कोट ट्वीट विद रिएक्शन’ (Quote Tweet With Reaction) की सुविधा मिलेगी. बता दें कि अभी तक यूजर्स को किसी ट्वीट को अपने कोट के साथ रिप्लाई करने के लिए कोट ट्वीट (Quote Tweet) पर क्लिक करना पड़ता था, लेकिन अब यूजर्स उसी कोट रिप्लाई में अपनी फोटो (Photo) या वीडियो (Video) के साथ रिप्लाई ट्वीट कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें : WhatsApp New Feature: अब व्हाट्सऐप पर चुटकियों में ढूंढ सकेंगे पुरानी चैट और मीडिया फाइल्स, Meta एडवांस सर्च पर कर रहा काम

फिलाहल एंड्रॉयड पर नहीं

ट्विटर ने इस फीचर को फिलहाल iOS बीटा वर्जन पर लॉन्च किया है. यहां कुछ दिन इसकी टेस्टिंग चलेगी, इसके बाद इसे औपचारिक रूप से रिलीज किया जाएगा. आईओएस पर इसके सफल होने के बाद इसे एंड्रॉयड (Andoroid) के लिए भी लॉन्च किया जाएगा.

ये भी पढ़ें : Moto G71 Launch: मोटो जी 71 चार कैमरे समेत इन फीचर्स के साथ लॉन्च, भारत में इन फोन से होगा मुकाबला

तीन और फीचर पर चल रही टेस्टिंग

ट्वीट टेक के अलावा कंपनी फिलहाल iOS के लिए तीन और फीचर पर काम कर रही है. इसमें पहला फीचर नया ट्वीट कंपोज बार है. इसके तहत आईफोन यूजर्स के लिए कंपनी नया कंपोज बार जारी करेगी, जो पहले की तुलना में काफी आसान होगा. कंपनी का दूसरा फीचर जो आईओएस यूजर्स को जल्द मिल सकता है, वो है टॉपिक टैग बार. इसमें आपको अपने पसंदीदा टॉपिक जिसमें आपका इंट्रेस्ट है, सीधे जाने की अनुमति मिलेगी. ऐसा टॉपिग टैग बार से संभव हो सकेगा. रिपोर्ट के अनुसार, तीसरा फीचर जिस पर कंपनी काम कर रही है, वो है शेयर कम्यूनिटीज विद फॉलोअर्स.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चश्मे से ही हो जाएगी UPI पेमेंट, Jio लाया AI स्मार्टग्लास
चश्मे से ही हो जाएगी UPI पेमेंट, Jio लाया AI स्मार्टग्लास
OPPO K14 Plus में 8,000mAh बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस, सेल हुई शुरू
OPPO K14 Plus में 8,000mAh बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस, सेल हुई शुरू
Google Maps में Offline रास्ता कैसे सेव करें? बिना Internet भी मिलेगी मदद
Google Maps में Offline रास्ता कैसे सेव करें? बिना Internet भी मिलेगी मदद
फोन बेचने से पहले ये 5 जरूरी काम करना न भूलें, वरना...
फोन बेचने से पहले ये 5 जरूरी काम करना न भूलें, वरना...

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेलवे ने रद्द कीं दिल्ली आने वाली ट्रेनें तो भड़के अभिजीत दीपके, कहा- 'नरेंद्र मोदी ने...'
रेलवे ने रद्द कीं दिल्ली आने वाली ट्रेनें तो भड़के अभिजीत दीपके, कहा- 'नरेंद्र मोदी ने...'
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, सौरव दास बोले- 'बादशाह इतना डर गए हैं कि...'
दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, सौरव दास बोले- 'बादशाह इतना डर गए हैं कि...'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
Embed widget