एक्सप्लोरर

Twitter हुआ डाउन, नोटिफिकेशंस भी मिल रहे अजीबोगरीब, कई यूजर्स को पेज लोड करने में परेशानी

ट्विटर ने इस आउटेज को लेकर कोई बयान नहीं दिया है. हालांकि ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने एक गुप्त ट्वीट साझा किया था. इसके कुछ ही घंटों बाद यह आउटेज हुआ.

Twitter Down: ट्विटर के डाउन होने की खबर सामने आई हैं. खबर है कि कई यूजर्स के लिए ट्विटर ने काम करना बंद कर दिया. यूजर्स को ट्विटर का पेज लोड करने में परेशानी का सामना करना पड़ा. डाउनडिटेक्टर ने भारत में शाम 7 बजे इस आउटेज की जानकारी दी है. इसमें 2,838 आउटेज शामिल हैं. इस आउटेज में कई लोगों की टाइमलाइन रिफ्रेश नहीं हो रही थी तो कई लोगों के अकाउंट मौजूद ही नहीं हैं, ऐसा नोटिफिकेशन मिल रहा था. सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर की तरफ से इस आउटेज को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है.

मस्क ने किया था गुप्त ट्वीट

ट्विटर ने इस आउटेज को लेकर कोई बयान नहीं दिया है. हालांकि ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने एक गुप्त ट्वीट साझा किया था. इसके ही कुछ घंटों बाद ही यह आउटेज हुआ. शेयर किए गए ट्वीट में एलन ने कहा, "बॉट्स कल एक आश्चर्य के लिए हैं." वहीं, सोशल मीडिया कंपनी की ओर से आउटेज को कन्फर्म करने वाला भी कोई बयान नहीं आया है.

ट्विटर ऐप केवल एंड्रायड हैंडसेट पर डाउन

कुछ यूजर्स के कमेंट्स मिल रहे हैं कि ट्विटर ऐप केवल एंड्रायड हैंडसेट के लिए डाउन था. कुछ ने दावा किया कि ऐप कुछ नेटवर्क पर काम कर रहा था और कुछ पर डाउन था. एक ट्विटर यूजर ने दावा किया है कि वीपीएन कनेक्शन के साथ ट्विटर ठीक तरह काम कर रहा है.

सोमवार को ट्विटर ब्लू फिर से होगा लॉन्च 

ट्विटर सोमवार से अपने यूजर्स के लिए ब्लू टिक के दरवाजे खोल रहा है. सोमवार से यूजर्स ट्विटर ब्लू की सदस्यता खरीद सकेंगे. यह जानकारी खुद ट्विटर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से दी है. ट्वीट में इस और भी इशारा किया गया है कि ब्लू सब्सक्रिप्शन वाले मेंबर्स को अन्य बेनिफिट्स भी दिए जाएंगे. जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले ब्लू टिक की सर्विस केवल मनोरंजन, राजनीति, पत्रकारिता आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में मशहूर हस्तियों को मिला करती थी. इन्हे ब्लू टिक एक अलग पहचान और वेरिफिकेशन के किए दिया जाता था.

यह भी पढ़ें- Twitter Update: इन ट्विटर यूजर्स को अब देने होंगे पैसे, कल से आने वाला है खास अपडेट!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्क्रीन बंद, इंटरनेट चालू? Smart TV के पीछे चल रहा ये सिस्टम
स्क्रीन बंद, इंटरनेट चालू? Smart TV के पीछे चल रहा ये सिस्टम
एयर फ्रायर साफ कर रहे हैं तो न करें ये गलती, खराब हो जाएगा हीटिंग सिस्टम
एयर फ्रायर साफ कर रहे हैं तो न करें ये गलती, खराब हो जाएगा हीटिंग सिस्टम
Samsung के इन स्मार्टफोन्स पर 3000 रुपये तक का Price Hike, जानें नई कीमत
Samsung के इन स्मार्टफोन्स पर 3000 रुपये तक का Price Hike, जानें नई कीमत
TV को बना लिया Computer Monitor? पहले जान लें क्या हैं नुकसान
TV को बना लिया Computer Monitor? पहले जान लें क्या हैं नुकसान

वीडियोज

पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP
पहचान उजागर करने के मामले में CM Samrat पर होगी कार्रवाई?
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा विपक्ष लेकर रहेगा? | Breaking | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिनपिंग- ट्रंप के बीच रिश्ते से जलन नहीं..', रूस के राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान
'जिनपिंग- ट्रंप के बीच रिश्ते से जलन नहीं..', रूस के राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान
8 बार के MLA सपा नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, CM योगी ने जताया शोक
8 बार के MLA सपा नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, CM योगी ने जताया शोक
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
ममता कुलकर्णी ने उतारा भगवा चोला? 'करण अर्जुन' के गाने पर जमकर थिरकीं
ममता कुलकर्णी ने उतारा भगवा चोला? 'करण अर्जुन' के गाने पर जमकर थिरकीं
'आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा सवाल', पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर ने दिखाया आईना
'आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा सवाल', पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर ने दिखाया आईना
EC विवादः कांग्रेस का CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला, कहा- ‘अप्रूवर बन जाइए, नहीं तो...’
EC विवादः कांग्रेस का CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला, कहा- ‘अप्रूवर बन जाइए, नहीं तो...’
UP में अब अंग्रेजी नहीं हिन्दी में लिखे जाएंगे दवाइयों के नाम! डॉक्टर्स को निर्देश
UP में अब अंग्रेजी नहीं हिन्दी में लिखे जाएंगे दवाइयों के नाम! डॉक्टर्स को निर्देश
Embed widget