एक्सप्लोरर

ट्विटर सीईओ को हुआ 500 मिलियन डॉलर का नुकसान, वजह ये है, अब इतनी रह गई Net Worth

ट्विटर के को-फाउंडर जैक डॉर्सी को हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट की वजह से 500 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ हैं. अब उनकी नेटवर्थ सिर्फ 4.4 बिलियन डॉलर रह गई हैं.

Jack Dorsey: ट्विटर को अपनी मेहनत के दम पर दुनिया भर में पहचान दिलाने वाले जैक डोर्सी को भारी नुकसान हुआ है. ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी को 1 दिन में 500 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा का नुकसान हुआ है. इसकी वजह हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा जारी की गई है रिपोर्ट है. दरअसल, रिपोर्ट में ये कहा गया है कि जैक डोर्सी जिस कंपनी में इन्वेस्ट करते हैं वह लोगों को गुमराह कर रही है. रिपोर्ट में ये आरोप लगाया गया है कि ब्लॉक, जिस कंपनी में डोर्सी इन्वेस्ट करते हैं उसने कोरोना के दौरान फर्जीवाड़ा करके लोगों को सरकारी योजना का लाभ उठाने में मदद की है साथ ही गलत आकड़े लोगों के बीच रखें हैं.

एक दिन में अबतक का सबसे बड़ा डाउनफॉल

जैसे ही ये रिपोर्ट इंटरनेट पर पब्लिश हुई तो जैक डोर्सी को 526 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है. 1 दिन में अब तक का जैक डोर्सी के लिए ये सबसे बड़ा नुकसान है. अब ट्विटर के पूर्व सीईओ की नेटवर्थ 4.4 बिलियन डॉलर रह गई है. बता दे, जैक डोर्सी की कमाई का मुख्य हिस्सा शेयर के जरिए आता है और वे कई कंपनियों में इन्वेस्ट करते हैं. ट्विटर के पूर्व सीईओ के पास अभी भी कंपनी के 2.4 प्रतिशत शेयर मौजूद हैं जबकि ब्लॉक कंपनी में डोर्सी 10% शेयर होल्ड करते हैं. यही वजह है कि हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट जारी होने के बाद उन्हें भारी नुकसान हुआ है.

रिपोर्ट पर ब्लॉक ने दी सफाई

हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट पर ब्लॉक कंपनी ने सफाई देते हुए कहा है कि ये रिपोर्ट तथ्यात्मक रूप से गलत है और इसे पढ़ने के बाद ऐसा लगता है मानो इसे इन्वेस्टर को भ्रमित करने के लिए पब्लिश किया गया हो. बता दें, इससे पहले हिंडनबर्ग रिसर्च अडानी ग्रुप से जुड़ी भी एक रिपोर्ट जारी कर चुका है जिसके बाद अडानी ग्रुप के शेयर में भारी गिरावट देखी गई थी और अडानी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी की जगह से लुढ़क कर 21वी पोजीशन पर आ गए थे.

जिन लोगों को ये नहीं पता कि हिंडनबर्ग रिसर्च क्या है तो दरअसल, ये एक कंपनी है जो सभी बड़े कंपनियों के शेयर, उनके इन्वेस्ट करने के तरीके आदि पर नजर बनाए रखती है ताकि लोगों को सही जानकारी मिल पाए. हिंडनबर्ग रिसर्च पहले किसी भी कंपनी पर डिटेल रिसर्च करती है और फिर एक विस्तृत रिपोर्ट उस संबंध में जारी करती है.

यह भी पढ़ें: 500 रुपये से कम में ये हैं एयरटेल के अनलिमिटेड 5G डेटा प्लान, IPL के लिए बेस्ट यहां से चुनिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैंकलेस गीजर की टेक्नोलॉजी में क्या है कमी? जानें बड़े नुकसान
टैंकलेस गीजर की टेक्नोलॉजी में क्या है कमी? जानें बड़े नुकसान
Snapdragon को टक्कर देगा Samsung का Exynos 2700? रिपोर्ट में बड़ा दावा
Snapdragon को टक्कर देगा Samsung का Exynos 2700? रिपोर्ट में बड़ा दावा
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget