एक्सप्लोरर

IT कंपनियों का कहर, एक हफ्ते में फेसबुक और ट्विटर के 18,500 कर्मचारी नौकरी से बाहर

फेसबुक ने आज 11000 लोगों को नौकरी से निकाल दिया. इससे भी बुरा वक्त आने वाला है. अमेजन ने हायरिंग फ्रीज कर दी हैं. नेटफ्लिक्स, स्नैप और माइक्रोसॉफ्ट भी फायरिंग की तैयारी में.

Facebook laid off: एक हफ्ते के भीतर दुनिया की दो दिग्गज कंपनियों ने 18500 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. फेसबुक (मेटा) ने आज अपने 11000 कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया, जबकि 4 नवंबर को ट्विटर ने अपने 7500 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया. ट्विटर ने भारत के करीब 180 कर्मचारियों को बाहर कर दिया. इससे भी बुरा दौर आने वाला है. IT कंपनियों को कहर टूटने वाला है. आउटलुक की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेजन ने हायरिंग फ्रीज कर दी हैं, जबकि नेटफ्लिक्स और माइक्रोसॉफ्ट भी अपने कर्मचारियों की छंटनी करने वाले हैं.

ट्विटर के 50% और मेटा के 13% लोगों की नौकरी गई

30 सिंतबर तक मेटा में कुल 87 हजार कर्मचारी काम कर रहे थे. आज 11000 हजार से ज्यादा लोगों को निकालने के बाद कुल 13% लोगों की फायरिंग हो गई है. वहीं, ट्विटर ने अपने 50 परसेंट कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. कर्मचारियों को निकालने पर मेटा के CEO मार्क जकरबर्ग ने कहा कि मेटा के इतिहास में पहली बार हम सबसे मुश्किल डिसीजन लेने जा रहे हैं. हमने मेटा के 13% कर्मचारियों को हटाने का निर्णय लिया है. यानी लगभग 11 हजार कर्मचारी. 

आगे किन कंपनियों की बारी

IT कंपनियों का कहर जारी है. भारतीय से लेकर विदेशी कंपनियों तक, हर जगह कर्मचारियों को निकाला जा रहा है. आउटलुक की एक रिपोर्ट के मुताबिक बड़ी दिग्गज कंपनियों में शामिल अमेजन ने हायरिंग रोक दी हैं. वहीं, माइक्रोसॉफ्ट, स्नैप और नेटफ्लिक्स जल्द ही लेऑफ यानी छंटनी का ऐलान कर सकते हैं. वैसे, पिछले महीने से माइक्रोसॉफ्ट ने अपने 1 हजार कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया था. नेटफ्लिक्स ने करीब 500 कर्मचारी निकाले थे. स्नैपचैट 1000 लोगों की छंटनी कर चुका है. इस लिस्ट में और भी कई कंपनियों के नाम हैं, जो जल्द ही अपनी वर्कफोर्स कम कर सकती हैं.

छंटनी क्यों कर रही हैं टेक कंपनियां

सबसे बड़ा सवाल, टेक कंपनियां इतनी ज्यादा छंटनी क्यों कर रही हैं? दो साल पहले जब मार्च 2019 में कोरोना आया तो टेक्नोलॉजी अपने चरम की तरफ बढ़ने लगी. जब कोरोना का भयानक दौर आया तो टेक कंपनियां मालामाल होने लगीं. टेक्नोलॉजी के बिना हर चीज असंभव हो गई. इस वजह से इन कंपनियों के रेवेन्यू में कई गुना इजाफा हुआ और इसी के अनुपात में हायरिंग भी जमकर हुई. लेकिन अब चीजें बदल गईं. कंपनियों के मुनाफे में गिरावट आने लगी है. इस वजह से इन कंपनियों को घाटे से बचने के लिए छंटनी करनी पड़ रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GPMI vs HDMI: कौन-सी Cable Technology खास, किसकी पिक्चर क्वालिटी बेस्ट?
GPMI vs HDMI: कौन-सी Cable Technology खास, किसकी पिक्चर क्वालिटी बेस्ट?
पसीने से खराब हो सकते हैं Headphones, ऐसे बचाएं अपना डिवाइस
पसीने से खराब हो सकते हैं Headphones, ऐसे बचाएं अपना डिवाइस
सस्ता हो सकता है मोबाइल रिचार्ज, सरकार ने बना लिया प्लान
सस्ता हो सकता है मोबाइल रिचार्ज, सरकार ने बना लिया प्लान
5 साल में Chip Industry की शुरुआत, Semicon 2.0 का अगला बड़ा प्लान
5 साल में Chip Industry की शुरुआत, Semicon 2.0 का अगला बड़ा प्लान

वीडियोज

Sansani | Delhi Accident News: दिल्ली में रफ्तार का 'बेकाबू शैतान' !
Passport Rules: विदेश यात्रा से पहले जान लें! बच्चों के पासपोर्ट का नियम बदला |
Chitra Tripathi | Pakistan News: पाकिस्तान का भट्ठा बैठ गया ! | Shahbaz Sharif | Asim Munir | ABP
मिट गई वो TMC..निशाने पर क्यों EC?
शिवसेना, NCP, अब तृणमूल..EC बना शूल?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'US का कोई भी दुश्मन अब...', डेनमार्क-ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप की बड़ी घोषणा
'US का कोई भी दुश्मन अब...', डेनमार्क-ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप की बड़ी घोषणा
DUSU Election Result: 8 बजे से होगी मतगणना, किसके सिर सजेगा ताज?
डूसू रिजल्ट: 8 बजे से होगी मतगणना, किसके सिर सजेगा ताज?
'इधर बदतमीजी बहुत है...' जब बॉलीवुड पर भड़के लकी अली, इस वजह से छोड़ दिया गाना
जब बॉलीवुड पर भड़के लकी अली, इस वजह से छोड़ दिया था गाना
200 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट, राहुल द्रविड़ के बेटे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मचाया कोहराम
200 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट, राहुल द्रविड़ के बेटे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मचाया कोहराम
नंदीग्राम: कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर ममता ने उठाए सवाल, कहा - 'यह BJP का...'
नंदीग्राम: कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर ममता ने उठाए सवाल, कहा - 'यह BJP का...'
नाबालिग के यौन शोषण-हत्या मामले में भड़के राहुल गांधी, अमित शाह से पूछे सवाल
नाबालिग के यौन शोषण-हत्या मामले में भड़के राहुल गांधी, अमित शाह से पूछे सवाल
ओडिशा में 13,000 जूनियर टीचर क्यों कर रहे प्रदर्शन? जानें उनकी मांगें
ओडिशा में 13,000 जूनियर टीचर क्यों कर रहे प्रदर्शन? जानें उनकी मांगें
पाक का 'PNS हुनैन' कितना ताकतवर, जिसने मारी भारतीय वॉरशिप को टक्कर?
पाक का 'PNS हुनैन' कितना ताकतवर, जिसने मारी भारतीय वॉरशिप को टक्कर?
Embed widget