एक्सप्लोरर

Online Shopping Tips: ऑनलाइन शॉपिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, बचेगा पैसा, नहीं होगी रिटर्न की किचकिच

Online Shopping : आजकल ऑनलाइन शॉपिंग का ट्रेंड बढ़ा है, लेकिन छोटी-छोटी लापरवाही से आपको घाटा भी लग सकता है. हम आज बता रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स, जिन्हें ऑनलाइन शॉपिंग से पहले ध्यान में रखना चाहिए.

Remember These Things for Online Shopping : कम दाम, बेहतरीन ऑफर और समय की बचत, इन तीनों ही बातों को ध्यान में रखते हुए आजकल अधिकतर लोग ऑनलाइन शॉपिंग (Online Shopping) को ही तवज्जो दे रहे हैं. इसमें लोगों को घर बैठे लगभग हर सामान मिल जाता है. हालांकि ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान की गई कुछ लापरवाही से आपको घाटा भी लग सकता है. ऐसे में आपको ऑनलाइन शॉपिंग से पहले कई बातों का ध्यान रखना चाहिए. आज हम आपको ऐसे ही कुछ टिप्स (Tips for Shopping) बताएंगे जिनसे आपकी शॉपिंग और किफायती हो जाएगी और बजट गड़बड़ नहीं होगा.

1. क्या लेना है इसकी लिस्ट बनाएं

ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान भी आपको ऑफलाइन शॉपिंग (Online Shopping) की ये बात नहीं भूलनी चाहिए. आपको क्या-क्या लेना है इसकी लिस्ट बनाएं. इसके बाद ही वेबसाइट (Website) पर जाएं. इससे आप वही प्रोडक्ट लेंगे जो लेना है. बिना लिस्ट के हम अक्सर वो प्रोडक्ट (Product) भी खरीद लेते हैं जिनकी जरूरत नहीं होती है.

2. हर ऑफर को करें चेक

कई बार ऑनलाइन शॉपिंग पर कंपनियां एक तय अमाउंट तक शॉपिंग पर कैशबैक (Cashback) या अन्य ऑफर (Offers) भी देती हैं. ऐसे में शॉपिंग से पहले हर ऑफर को चेक कर लें.

3. फिल्टर्स टूल का करें इस्तेमाल

शॉपिंग वेबसाइट्स (Shopping Websites) पर आपने देखा होगा कि आपको प्रोडक्ट फिल्टर्स (Filters) करने का ऑप्शन मिलता है. कुछ भी खरीद रहे हैं, तो इस ऑप्शन को जरूर ट्राई करें. फिल्टर में ऑफर या डिस्काउंट (Discount) का भी विकल्प होता है. उसे चुनकर आफ सही ऑफर पाकर पैसा बचा सकते हैं.

4. किसी भी प्रोडक्ट को तुरंत न खरीदें

ऑनलाइन शॉपिंग (Online Shopping) के दौरान इस बात का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है. अगर आपको कोई सामान (Product) पसंद आ गया है, तो फौरन उसकी पेमेंट (Payment) करके न खरीदें. उस प्रोडक्ट को दूसरी वेबसाइट पर भी चेक करें. जहां पर वह सस्ता मिले, वहीं से खरीदारी करें.

5. पेमेंट ऑप्शन भी ठीक से देखें

ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हैं औऱ खरीदारी के आखिरी स्टेप्स यानी पमेंट पेज (Payment Page) पर हैं तो आपको सारे चार्ज पर ध्यान देना चाहिए. दरअसल, कई कंपनियां कैश ऑन डिलिवरी (Cash On Delivery) पर कुछ एक्स्ट्रा चार्ज लेती हैं. ऐसे में जरूरी है कि पेमेंट के सारे ऑप्शन तलाश लें. जिस पेमेंट मोड में पैसा बचे, उसी से भुगतान करें.

6. रिटर्न पॉलिसी जरूर देखें

ऑनलाइन शॉपिंग (Online Shopping) के दौरान इस बात को भी इग्नोर नहीं करना चाहिए, यह काफी अहम है. जिस वेबसाइट (Website) से शॉपिंग कर रहे हैं उसकी रिटर्न पॉलिसी (Return Policy) को अच्छे से पढ़ें, ताकि बाद में अगर कोई प्रोडक्ट पसंद न आए या कोई और इशू हो तो रिटर्न करने में दिक्कत न हो. अगर कंपनी की रिटर्न प़ॉलिसी ठीक नहीं है यानी इस दौरान कोई चार्ज काटा जाता है या रिटर्न नहीं लिया जाता है तो ऐसी वेबसाइट्स पर शॉपिंग (Shopping) करने से बचें.

ये भी पढ़ें

Budget Smartphone: 7000 रुपये की रेंज में आते हैं ये सस्ते स्मार्टफोन, जानिए कहां से खरीद सकते हैं

Amazon Sale: Valentine Day पर ये फोन गिफ्ट किया तो पक्का जीत लेंगे अपने प्यार का दिल! लड़कियों का फेवरेट है ये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget