एक्सप्लोरर

बैन होने के 12 घंटे में ही Google Play Store से गायब हुआ Tik Tok

भारत सरकार द्वारा बैन होने के 12 घंटे बाद ही टिक टॉक गूगल प्ले स्टोर और एपल स्टोर से गायब हो गया है. टिक टॉक सर्च करने पर कई सारे क्लोन एप के लिंक सामने आ रहे हैं.

नई दिल्ली: केंद्र सरकार द्वारा सोमवार रात 59 चाइनीज ऐप्स भारत में बैन कर दिए गए. इन बैन किए गए ऐप्स में सबसे ज्यादा चर्चा अगर किसी ऐप की हो रही है तो वह है टिक टॉक. Tik Tok बैन किए गए इन 59 ऐप्स में शामिल है. वहीं अब गूगल प्ले स्टोर और एपल स्टोर से भी टिक टॉक हट गया है. अब यूजर्स इस ऐप को डाउनलोड नहीं कर सकेंगे. केंद्र सरकार द्वारा बैन लगाने के 12 घंटे के अंदर ही टिकटॉक गूगल प्ले-स्टोर और एपल के स्टोर से हटा दिया गया है. रात तक टिकटॉक एप दोनों दोनों प्लेटफॉर्म पर अवेलेबल था लेकिन अब यह इन स्टोर्स पर दिखाई नहीं दे रहा है. गूगल प्ले-स्टोर और एपल स्टोर पर टिक टॉक सर्च करने पर कई सारे क्लोन एप के लिंक सामने आ रहे हैं. वहीं टिकटॉक को दोनों प्लेटफॉर्म से हटाए जाने को लेकर कोई कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. बैन के बाद टिक टॉक ने क्या कहा ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए टिक टॉक इंडिया के हैड निखिल गांधी ने कहा है कि भारत सरकार ने 59 ऐप्स को बैन करने का फैसला लिया है. हम इस आदेश को मान रहे हैं. इसके लिए हम सरकारी एजेंसियों से मुलाकात भी करेंगे और अपनी सफाई पेश करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि टिक टॉक भारत के कानून का सम्मान करता है. टिक टॉक ने भारत के लोगों का डाटा चीनी सरकार समेत किसी भी विदेशी सरकार को नहीं भेजा है. अगर हमसे ऐसा करने को कहा भी जाता है फिर भी हम ऐसा नहीं करेंगे. टिक टॉक की तरफ से दावा किया गया कि टिक टॉक 14 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है और इस पर लाखों-करोड़ों यूजर्स हैं, जिनमें आर्टिस्ट, स्टोरी टेलर, टीचर हैं जो अपनी रोजमर्रा की रोजी रोटी के लिए इस पर निर्भर हैं. टिक टॉक ने ये भी दावा किया कि इनमें से बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो पहली बार इंटरनेट का यूज कर रहे हैं. भारत में हैं करोड़ों यूजर्स भारत में टिकटॉक को 47 करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका था. टिक टॉक के दुनियाभर के यूजर्स का 30 प्रतिशत हिस्सा भारत में था. हालांकि रेवेन्यू के मामले में यह ऐप भले ही फेसबुक से पीछे था, लेकिन यूजर्स बेस के मामले में टिक टॉक ने फेसबुक को पीछे छोड़ दिया था. जमकर की कमाई टिक टॉक भारत में काफी लोकप्रिय हो चुका था. कुछ ही सालों में टिकटॉक ने भारत में अपनी पकड़ काफी मजबूत कर ली थी. पिछले साल अक्टूबर से दिसंबर के बीच महज तीन महीनों में इस एप से कंपनी को 25 करोड़ रुपये रेवेन्यू मिला था, जबकि इस साल जुलाई से सितंबर के बीच कंपनी ने 100 करोड़ रुपए रेवेन्यू का टार्गेट रखा था. ये भी पढ़ें बैन किए जाने के बाद TikTok की सफाई, 'भारतीय यूसर्स का डेटा चीनी सरकार से शेयर नहीं किया' भारत में बैन हुए 59 चाइनीज ऐप्स, जानें PUBG Mobile पर क्या रहा सरकार का फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें

वीडियोज

SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget