एक्सप्लोरर

नई प्राइवेसी पॉलिसी का असर: 15 फीसदी यूजर्स WhatsApp पूरी तरह छोड़ देंगे, 36% पहले से कम करेंगे इस्तेमाल

WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी आने के बाद क्या यूजर्स आगे इसका इस्तेमाल करेंगे इसको लेकर सर्वे किया गया. इस सर्वे में भारत के 244 जिलों के चुनिंदा WhatsApp यूजर्स से राय ली गई.

सोशल मीडिया पर इन दिनों WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं. इसको लेकर लोग अपनी राय पेश कर रहे हैं. इस बीच दूसरे एप्लीकेशंस जैसे सिग्नल और टेलीग्राम की चांदी हो रही है. WhatsApp के यूजर्स धीरे-धीरे इन ऐप्स पर शिफ्ट होने लगे हैं. हालांकि व्हाट्सऐप की तरफ से इसको लेकर सफाई भी दे दी गई है कि यूजर्स का डेटा सुरक्षित रहेगा. इन सबके बीच बड़ा सवाल ये है कि अगर यूजर्स व्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी के पक्ष में नहीं हैं तो कंपनी को कितना नुकसान होगा. इसके अलावा आपको ये भी जानना चाहिए कि लोगों की इस पर क्या प्रतिक्रिया है, क्या भविष्य में भी लोग WhatsApp का यूज करते रहेंगे या फिर दूसरे ऐप के विकल्प के साथ जाएंगे. WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर लोकल सर्किल ने सर्वे किया है.

कोरोना काल में व्हाट्सऐप बिजनेस का बढ़ा यूज भारत में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे ट्विटर पर लोग सिग्नल और टेलीग्राम जैसे प्लेटफार्मों पर अपने बिजनेस और फैमिली ग्रुप्स को ट्रांसफर करने की बात कर रहे हैं. वहीं कुछ भारतीय स्टार्टअप्स के सीईओ ने कर्मचारियों को व्हाट्सऐप पर बिजनेस कम्युनिकेशंस करने से परहेज करने की सलाह दी है. यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि कोरोना वायरस महामारी के बाद छोटे व्यापारियों के लिए व्हाट्सऐप के बढ़िया माध्यम बन गया है, व्यापारी इसी पर अपने ऑर्डर्स ले रहे हैं. साथ ही व्हाट्सऐ पे का इस्तेमाल भी ज्यादा होने लगा है.

24,000 से ज्यादा यूजर्स से ली राय इन सभी पहलुओं पर विचार करने और इसे बेहतर तरीके से समझने के लिए लोकल सर्किल ने एक सर्वे किया गया कि यूजर्स व्हाट्सऐप का यूज करेंगे या नहीं. साथ ही सर्वे के जरिए यह समझने की कोशिश भी की गई कि व्हाट्सऐप का ये चेंज व्हाट्सऐप बिजनेस और व्हाट्सऐप पे को कैसे प्रभावित करेगा. WhatsApp Business अपने ग्राहकों को बिजनेस के साथ चैट करने और उन्हें ट्रांजेक्शन मैसेज भेजने की परमिशन देता है, WhatsApp Pay जो हाल ही में भारत में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया था, ग्राहकों को अपने कॉन्टैक्ट्स को पे करने की परमिशन देता है. इस सर्वे में भारत के 244 जिलों के WhatsApp के 24,000 से ज्यादा यूजर्स से प्रतिक्रियाएं ली गईं.

सर्वे में लोगों ने दी ये प्रतिक्रिया पहला सवाल ये है कि यूजर्स WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी के बारे में क्या सोचते हैं. इस पर 8,977 लोगों से सवाल पूछे गए. जिनमें से, 26 फीसदी यूजर्स ने कहा कि वे व्हाट्सएप के उपयोग को काफी कम कर देंगे और अन्य प्लेटफार्म्स का यूज शुरू कर देंगे. वहीं 24 प्रतिशत ने कहा कि वे और उनके ग्रुप अन्य प्लेटफार्म्स पर जाने पर विचार कर रहे हैं. इनके अलावा 15 प्रतिशत ने कहा कि वे पूरी तरह से व्हाट्सएप का यूज करना बंद कर देंगे, और 10 फीसदी ने कहा कि व्हाट्सऐप का यूज कम कर देंगे और ईमेल, एसएमएस का यूज करना शुरू करें. सिर्फ 18 प्रतिशत ने कहा कि वे व्हाट्सएप का उपयोग जारी रखेंगे और उन्हें अपने डेटा का उपयोग करने देंगे. सर्वे के रिजल्ट से संकेत मिले हैं इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप के भारत में 15 फीसदी यूजर्स को पूरी तरह से दूर जाने की संभावना है, जबकि 36 प्रतिशत उपयोग में काफी कमी आएगी.

ये भी पढ़ें

WhatsApp ने विवाद के बीच अखबारों में दिया फुल पेज इश्तिहार, कहा- हमारे DNA में है आपकी प्राइवेसी का सम्मान WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी के बाद जानें कितने बढ़े Telegram और Signal App के यूजर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Foldable फोन में क्यों नहीं पड़ती स्क्रीन प्रोटेक्टर की जरूरत? जानें सच्चाई
Foldable फोन में क्यों नहीं पड़ती स्क्रीन प्रोटेक्टर की जरूरत? जानें सच्चाई
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
100mbps इंटरनेट स्पीड के बाद भी डाउनलोड क्यों होता है स्लो? जानें सच्चाई
100mbps इंटरनेट स्पीड के बाद भी डाउनलोड क्यों होता है स्लो? जानें सच्चाई
मैक्सिमम कितने Watt तक का चार्जर सपोर्ट कर सकता है स्मार्टफोन?
मैक्सिमम कितने Watt तक का चार्जर सपोर्ट कर सकता है स्मार्टफोन?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget