एक्सप्लोरर

अक्षय तृतीया पर नकली सोना खरीदने या स्कैम से बचाएगा ये सरकारी ऐप, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

आजकल मार्केट में नकली या कम शुद्धता वाले सोने के गहनों की भरमार है. ऐसे में केवल दुकानदार के भरोसे रहना नुकसानदेह हो सकता है. BIS Care App की मदद से आप खुद ही सोने की असलियत जांच सकते हैं.

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना हमारे देश में न सिर्फ एक परंपरा है, बल्कि इसे शुभ भी माना जाता है. यही कारण है कि इस दिन हर साल बाजारों में सोने की दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ती है. हालांकि सवाल ये है कि जब आप सोने पर लाखों रुपये खर्च करके जा रहे हैं तो क्या आपको ये पता है कि जो सोना आप ले रहे हैं वो वाकई असली और शुद्ध है या नहीं?

अब इस बात की जांच करना पहले जितना मुश्किल नहीं रह गया है. सरकार ने ग्राहकों की सुरक्षा के लिए एक बेहद काम का मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, जो आपको फौरन बता सकता है कि सोना असली है या नकली.

क्या है इस ऐप का नाम?

इस सरकारी ऐप का नाम है 'BIS Care App'. जिसे भारत सरकार के Bureau of Indian Standards (BIS) द्वारा तैयार किया गया है. यह ऐप खासतौर पर इसलिए बनाया गया है ताकि लोग धोखाधड़ी से बच सकें और उन्हें शुद्ध सोना ही मिले.

कैसे काम करता है BIS Care App?

इस ऐप को आप Google Play Store या Apple App Store से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. ऐप इंस्टॉल करने के बाद जब आप ज्वेलरी की दुकान पर जाएं, तो वहां मौजूद सोने के गहनों पर एक HUID नंबर (Hallmark Unique Identification Number) जरूर देखें.

ऐसे करें सोने की जांच:

1. ऐप खोलने के बाद उसमें 'Verify HUID' का ऑप्शन दिखाई देगा.
2. इस ऑप्शन पर क्लिक करें और गहने पर मौजूद 6-अंकों का HUID नंबर दर्ज करें.
3. नंबर डालते ही ऐप बताएगा कि वह गहना रजिस्टर्ड है या नहीं और उसकी शुद्धता कितनी है.


अक्षय तृतीया पर नकली सोना खरीदने या स्कैम से बचाएगा ये सरकारी ऐप, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

हर गहने का HUID नंबर अलग होता है, जो हॉलमार्किंग के दौरान दिया जाता है. इससे यह पक्का हो जाता है कि गहना असली है और उसकी जानकारी BIS के रिकॉर्ड में मौजूद है.

क्यों जरूरी है ये जांच?

आजकल मार्केट में नकली या कम शुद्धता वाले सोने के गहनों की भरमार है. ऐसे में केवल दुकानदार के भरोसे रहना नुकसानदेह हो सकता है. BIS Care App की मदद से आप खुद ही सोने की असलियत जांच सकते हैं, वो भी बिल्कुल मुफ्त.

जरूरी सलाह

अगर आप अक्षय तृतीया 2025 पर सोना खरीदने का सोच रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले अपने फोन में BIS Care App जरूर डाउनलोड कर लें. इससे ना सिर्फ आप ठगी से बचेंगे, बल्कि जो भी गहना खरीदेंगे, वह लंबे समय तक टिकाऊ और भरोसेमंद होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Android फोन में दिख रहा BED आइकन? जानिए क्या बता रहा है आपका स्मार्टफोन
Android फोन में दिख रहा BED आइकन? जानिए क्या बता रहा है आपका स्मार्टफोन
AI और Cloud Storage Data Center में क्या होता है अंतर? जानें कौन करता है ज्यादा काम
AI और Cloud Storage Data Center में क्या होता है अंतर? जानें कौन करता है ज्यादा काम
फोन बंद होने के बाद भी क्यों खत्म होती रहती है बैटरी? जानें क्या है वजह
फोन बंद होने के बाद भी क्यों खत्म होती रहती है बैटरी? जानें क्या है वजह
शाओमी और रेडमी के फोन के रेट बढ़े, महंगी कीमत पर लॉन्च होगी Pixel 11 सीरीज
शाओमी और रेडमी के फोन के रेट बढ़े, महंगी कीमत पर लॉन्च होगी Pixel 11 सीरीज

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget