एक्सप्लोरर

भारतीय बाजार में धूम मचा रहे हैं ये सस्ते 5G Smartphone, जानिए कीमत और फीचर्स

देश में स्मार्टफोन यूजर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. ऐसे में कंपनियां कम बजट और अच्छे फीचर वाले स्मार्टफोन लगातार लॉन्च कर रही हैं.

नई दिल्ली: देश और दुनिया में 5G स्माटफोन यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है. तमाम स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां भारतीय बाजार में कम कीमत वाले 5G स्मार्टफोन उतारने की दौड़ में शामिल हैं. ऐसे में अगर आप 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह अच्छा मौका है. आज आपको भारत में सबसे कम कीमत में मिल रहे 5G स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं. यह स्मार्टफोन दमदार प्रोसेसर और बेहतरीन कैमरा के साथ बाजार में उतारे गए हैं.

Realme X7

रियलमी ने कुछ महीने पहले भारत में अपना सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन Relame X7 लॉन्च किया, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इस फोन की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है. इसमें MediaTek Dimensity 800U 5G प्रोसेसर दिया गया है. फिलहाल यह भारत का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन माना जा रहा है. इस फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है. रियलमी के इस स्मार्टफोन में 64 MP का रियर कैमरा सेटअप और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है. इसमें 4310mAh बैटरी है, जो 50W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

Xiaomi Mi 10i

चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी का यह फोन देश का दूसरा सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन है. इसकी शुरुआती कीमत 20,999 रुपये है. Xiaomi Mi 10i स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 750G प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 6.67 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है. वहीं इसमें अच्छी क्वालिटी का 108MP का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. फोन में 4820mAh की बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

OnePlus Nord 

वनप्लस का 5G स्मार्टफोन देश का तीसरा सबसे सस्ता और बेहतरीन फीचर्स वाला स्मार्टफोन है. इसकी शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है. इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 765G SoC प्रोसेसर दिया गया है जो गेमिंग के लिए काफी बढ़िया है. फोन में 6.44 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले और स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं. इस फोन में काफी जबरदस्त कैमरे दिए गए हैं. बैटरी की बात करें तो इसमें 4115mAh की बैटरी दी गई है, जो 30W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

Instagram पर अपनी पोस्ट को ट्रेंड कराना है आसान, बस अपनाने होंगे कुछ स्टेप्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूजर्स को सब कुछ फ्री देने के बाद कैसे VPN Apps करते हैं कमाई? जानिए क्या है पूरा प्रोसेस
यूजर्स को सब कुछ फ्री देने के बाद कैसे VPN Apps करते हैं कमाई? जानिए क्या है पूरा प्रोसेस
LinkedIn पर AI का कब्जा! 10 में 4 लॉन्ग पोस्ट इंसानों ने नहीं लिखे, स्टडी में दावा
LinkedIn पर AI का कब्जा! 10 में 4 लॉन्ग पोस्ट इंसानों ने नहीं लिखे, स्टडी में दावा
घर के लिए कौन सा Smart Speaker खरीदना चाहिए? जानिए Echo Dot और Google Nest में क्या है अंतर
घर के लिए कौन सा Smart Speaker खरीदना चाहिए? जानिए Echo Dot और Google Nest में क्या है अंतर
क्या एक साथ यूज किए जा सकते हैं अलग-अलग कंपनियों के सोलर पैनल? यहां जानें सारी जरूरी बातें
क्या एक साथ यूज किए जा सकते हैं अलग-अलग कंपनियों के सोलर पैनल? यहां जानें सारी जरूरी बातें

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget