एक्सप्लोरर

खरीदें डीजल वाली सबसे दमदार हचबैक कार, जानिए फीचर्स और खासियत

अगर फेस्टिवल सीजन में आप भी कार खरीदने की सोच रहे हैं और आपकी पसंद हैचबैक कार हैं तो ये तीनों कार आपके लिए अच्छा ऑप्शन हैं. आपको इनमें पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन का विकल्प मिलता है.

इस सीजन आप कार खरीदने की सोच रहे हैं तो मार्केट में इन दिनों एक से एक शानदार कार लॉन्च हो रही हैं. कंपनियां अपने नए मॉडल्स में आपको पेट्रोल और डीजल दोनों वर्जन दे रही हैं. आजकल भले ही लोग पेट्रोल वाली कार खरीदना पसंद करते हों लेकिन डीजल इंजन वाली कार को लेकर भी लोगों का क्रेज कम नहीं हुआ. दरअसल पेट्रोल के मुकाबले डीजल सस्ता पड़ता है और डीजल इंजन वाली कार ज्यादा माइलेज भी देती हैं. अगर आप डेली लंबा ट्रैवल करते हैं तो आपके लिए डीजल इंजन वाली कार बेस्ट ऑप्शन है आज हम आपको ऐसी टॉप 3 मजबूत हैचबैक कारों के बारे में बता रहे हैं. जिन्हें खरीदना आपके लिए फायदेमंद होगा.

1- टाटा अल्ट्रॉज टाटा की शानदार कारों में से एक है टाटा अल्ट्रॉज. आपको ये कार 5 वेरियंट में मिल जाएगी. जिसमें XE, XM, XT, XZ और XZ (O) शामिल हैं. आप चाहें तो कंपनी की ओर से किसी भी वेरियंट को कस्टमाइज करा सकते हैं टाटा अल्ट्रॉज को इंडिया की सबसे सेफ हैचबैक कार माना जाता है. अल्ट्रॉज को NCAP टेस्टिंग में 5 स्टार रेटिंग मिली थी. कार के इंजन और फीचर्स की बात करें तो 2-लीटर, 3-सिलिंडर नेचुरली ऐस्परेटेड पेट्रोल और 1.5-लीटर, 4-सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन ऑप्शन में आती है. इसका पेट्रोल इंजन 85bhp की पावर और 113Nm टॉर्क जेनरेट करता है. डीजल इंजन 89bhp की पावर और 200Nm टॉर्क जेनरेट करता है. पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के साथ 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स दिया गया है. प्रीमियम हैचबैक टाटा अल्ट्रॉज की शुरुआती कीमत 5.29 लाख रुपये है.

2- नई हुंडई i20 इस महीने नई हुंडई आई20 भी लॉन्च होने वाली है. कंपनी ने अपनी नई कार को काफी बोल्ड और शानदार लुक दिया है. कंपनी ने इसे अपने नए डिजाइन पर डेवलप किया है. कार का रियर स्टाइल भी काफी यूनिक है. अगर फीचर्स और इंजन की बात करें तो न्यू हुंडई आई20 में आपको तीन इंजन के ऑप्शन मिलेंगे. जिसमें 8bhp पावर वाला 1.2-लीटर पेट्रोल, 100bhp पावर वाला 1.5-लीटर डीजल इंजन और 100bhp पावर वाला 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है. कार में आपको मल्टीपल ट्रांसमिशन का भी ऑप्शन मिल सकता है, जिसमें 7 स्पीड डीसीटी भी शामिल है. न्यू-जेनरेशन आई20 में आपको सभी लेटेस्ट फीचर्स मिलेंगे. सेफ्टी के लिए 6-एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर्स और रियर व्यू कैमरा जैसे फीचर शामिल हैं. कार मेंऐपल कारप्ले और ऐंड्रॉयड ऑटो के साथ 10.25-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, ऐम्बिएंट लाइटिंग, की-लेस एंट्री ऐंड गो और Bose प्रीमियम साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स भी मिलेंगे. कार की कीमत करीब 6 लाख हो सकती है.

3- फोर्ड फीगो फोर्ड की हैचबैक कार फीगो को भी मार्केट में लोगों ने काफी पसंद किया है. आपको इसमें डीजल और पेट्रोल दोनों इंजन वाले वेरिएंट मिल जाएंगे. नई फोर्ड फिगो में तीन इंजन के ऑप्‍शन दिए गए हैं. जिसमें 1.2-लीटर का 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन है, जो 95 bhp का पावर और 120 Nm टॉर्क जनरेट करता है. दूसरा 1.5-लीटर का 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन है, जो 121 bhp का पावर और 150 Nm टॉर्क जनरेट करता है, तीसरा 1.5-लीटर का डीजल इंजन है, जो 99 bhp का पावर और 215 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है. आपको नई फिगो में 5-स्‍पीड मैन्‍युअल और 6-स्‍पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्‍शन भी मिलता है इस कार की कीमत 5.49 लाख से शुरु होती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Samsung के ये 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, जानें क्या है वजह
Samsung के ये 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, जानें क्या है वजह
पंखे वाला हीटर vs बिना पंखे वाला, गर्मी देने की तकनीक में क्या अंतर?
पंखे वाला हीटर vs बिना पंखे वाला, गर्मी देने की तकनीक में क्या अंतर?
Apple Home Collection क्या है? स्मार्ट लॉक से थर्मोस्टेट तक होंगे कनेक्ट
Apple Home Collection क्या है? स्मार्ट लॉक से थर्मोस्टेट तक होंगे कनेक्ट
खाना खाते हुए Phone चलाने की आदत है? आज ही छोड़ दें..वरना
खाना खाते हुए Phone चलाने की आदत है? आज ही छोड़ दें..वरना

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
Embed widget