एक्सप्लोरर

Top Smartwatches: फीचर्स, लुक्स और दमदार बिल्ड क्वालिटी से लैस हैं ये टॉप 5 स्मार्टवॉच, बन सकती हैं अच्छी चॉइस

Top Smartwatches: इन स्मार्टवॉच में हेल्थ एवं स्पोर्ट एक्टिविटी मॉनिटरिंग जैसी कई सुविधाएं हैं. इनके ऑपरेटिंग सिस्टम इन्हें हर फोन से जुड़ने के योग्य बना देते हैं.

Top Smartwatches: स्मार्टवॉच को युवाओं की जरूरतों को देखकर बाजार में लाया गया था. धीरे-धीरे इसने युवाओं के बीच जगह बनाई और अब अपनी विविध उपयोगिताओं के चलते यह हर आयु वर्ग के लोगों में लोकप्रिय हो चुकी है. आज हम इन्हीं में से कुछ ऐसी स्मार्टवॉच के बारे में बताएंगे जो 25000 रुपये से कम के बजट में उपलब्ध हैं. इनके फीचर्स, लुक्स और दमदार बिल्ड क्वालिटी इन्हें आपके लिए एक अच्छी चॉइस बना देते हैं. 

फिटबिट वर्सा 2

इस लिस्ट में पहला नंबर फिटबिट वर्सा 2 का आता है. यह स्मार्टवॉच अमेजन एलेक्सा के फीचर के साथ आती है. इस वॉच पर आप न्यूज, मौसम की जानकारी समेत कई अपडेट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा स्लीप ट्रैकिंग, हार्ट रेट और स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां भी यहां मिल जाती हैं. आपकी फिटनेस पर यह स्मार्टवॉच 24 घंटे नजर रखती है और लगातार नोटिफिकेशन से आपको याद दिलाती रहती है. इस बैटरी लाइफ 6 दिन की होती है ताकि आप सुकून से इसे लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकें.

फॉसिल की जेन 6

इसके बाद फॉसिल की जेन 6 का नंबर आता है, जो कि गूगल के वियर ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करती है. इस वजह से यह एंड्रॉइड और आईओएस दोनों पर काम कर सकती है. इसका ऑलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर काफी काम का है. यह स्मार्टवॉच रेपिड चर्जिंग सुविधा के साथ आती है. इसमें हेल्थ रेट, ऑक्सीजन लेवल, स्लीप और आपके चलने-दौड़ने की सारी जानकारियां मिलती रहती हैं. 

गार्मिन अप्प्रोच एस12

इस लिस्ट में गार्मिन भी एक मजबूत प्रोडक्ट है. कंपनी की स्मार्टवॉच गार्मिन अप्प्रोच एस12 भी आपके स्वास्थ्य से जुड़ी हर जानकारी को मॉनिटर करती रहती है. इसमें जीपीएस की मौजूदगी से आपको सटीक जानकारियां मिलती रहती हैं. यह गोल्फ खेलने वालों के लिए बहुत उपयोगी साबित होती है. फीचर्स से लैस इस स्मार्टवॉच की डिजाईन स्पोर्टी है. 

डीजल जेन 6

डीजल जेन 6 स्मार्टवॉच में गनमेटल रंग का स्टेनलेस स्टील का ब्रेसलेट मिलता है. इसमें गूगल का वियर ऑपरेटिंग सिस्टम भी मिल जाता है. इसकी वजह से किसी भी फोन पर कई तरह के एप आप चला सकेंगे. इसके होम फेस को भी आप कस्टमाइज कर सकते हैं और हेल्थ ट्रेकिंग के सारे फीचर्स इसको एक दमदार स्मार्टवॉच बना देते हैं. यह न सिर्फ फैशनेबल बल्कि टेक सेवी लोगों को भी काफी पसंद आएगी.

अमेजफिट टी-रेक्स

अमेजफिट टी-रेक्स इस लिस्ट की एक दमदार चॉइस बन सकती है. इसमें 1.39 इंच की एचडी एमोलेड डिस्प्ले मिल जाती है. इसे कई तरह के मिलिट्री स्टेंडर्ड टेस्ट से होकर गुजारा जाता है, जो इसे कठिन परिस्थितियों में भी इस्तेमाल के काबिल बना देता है. इसमें जेप ऑपरेटिंग सिस्टम मिल जाता है. एडवेंचर पसंद करने वालों के बीच इस घड़ी ने अपनी खास जगह बनाई है.

ये भी पढ़ें 

Google Map History: अब सरकार को नहीं पता चलेगी आपकी लोकेशन, गूगल मैप में हो रहा ये बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OnePlus 16 में 200MP कैमरा अपग्रेड, अब Rear Lights भी होंगी खास
OnePlus 16 में 200MP कैमरा अपग्रेड, अब Rear Lights भी होंगी खास
Apple फिर करेगा बड़ा लॉन्च इवेंट? Home Devices को लेकर बढ़ी चर्चा
Apple फिर करेगा बड़ा लॉन्च इवेंट? Home Devices को लेकर बढ़ी चर्चा
क्या AI आपके पुराने Chat से आपकी Personality पहचान सकता है? ऐसे करें आसान Experiment
क्या AI आपके पुराने Chat से आपकी Personality पहचान सकता है? ऐसे करें आसान Experiment
अब ChatGPT रहेगा 24x7 आपके साथ! OpenAI ने दिया नया Voice फीचर
अब ChatGPT रहेगा 24x7 आपके साथ! OpenAI ने दिया नया Voice फीचर

वीडियोज

SIR Controversy | Gyanesh Kumar | Election Commission: SIR विवाद पर चुनाव आयोग का जवाब | ABP News
SIR Controversy | Gyanesh Kumar | Election Commission: 20 राज्यों में SIR पूर्ण..विपक्षी जंग अपूर्ण!
Shastrartha: मुस्लिम CM के मुद्दे पर क्या है सियासी तस्वीर? विश्लेषकों का विश्लेषण |UP Election 2027
YRKKH: Maira के फरार होते ही Poddar House में मचा कोहराम, टूटे Armaan-Abhira!
Bollywood News: गोविंदा-कोमल की मंदिर यात्रा के बाद सुनीता का बयान, विवाद में आया नया मोड़ (26.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
UP में बारिश से हाहाकार! अब तक 15 की मौत, सैंकड़ों मकानों को पहुंचा नुकसान
UP में बारिश से हाहाकार! अब तक 15 की मौत, सैंकड़ों मकानों को पहुंचा नुकसान
BCCI ने किया एलान, मुथूट फिनकॉर्प बना टीम इंडिया का नया टाइटल स्पॉन्सर
BCCI ने किया एलान, मुथूट फिनकॉर्प बना टीम इंडिया का नया टाइटल स्पॉन्सर
'उसे वहीं गाड़ देना था...', अमिताभ बच्चन से मिलने आया था कसाब? बिग बी बोले- 'गोली मार देता'
अमिताभ बच्चन से मिलने आया था कसाब? बिग बी बोले- 'गोली मार देता'
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
चुनाव आयोग और अन्य मुद्दों पर इंडिया गठबंधन की घेराबंदी, 30 सितंबर को बड़ी बैठक
चुनाव आयोग और अन्य मुद्दों पर इंडिया गठबंधन की घेराबंदी, 30 सितंबर को बड़ी बैठक
Embed widget