एक्सप्लोरर

Google Map History: अब सरकार को नहीं पता चलेगी आपकी लोकेशन, गूगल मैप में हो रहा ये बदलाव

Google Location: दुनिया भर में कानून प्रवर्तन एजेंसियां जियोफेंस वारंट का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल कर रही हैं. इसी कारण गूगल के ऊपर मैप्स लोकेशन एक्सेस में बदलाव करने का दबाव था...

टेक जगत की दिग्गज कंपनी गूगल अपने यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर एक बड़ा बदलाव करने जा रही है. इसके लिए गूगल की मैप्स सर्विस का अपडेट पेश किया गया है, जो आपकी प्राइवेसी को बढ़ाएगा और उसके बाद सरकारें आपकी लोकेशन को एक्सेस नहीं कर पाएंगी.

यूजर-प्राइवेसी को बढ़ाने का प्रयास

गूगल ने एक ताजे अनाउंसमेंट में इस अपडेट की जानकारी दी है. गूगल के अनुसार, मैप्स सर्विस के इस अपडेट के बाद गूगल मैप्स की लोकेशन हिस्ट्री अथॉरिटीज यानी कानून प्रवर्तन एजेंसियों जैसे पुलिस आदि के लिए वर्चुअली अनुपलब्ध हो जाएगी. गूगल के इस अपडेट को कानून प्रवर्तन एजेंसियों की दखल पर लगाम लगाने और यूजर्स की प्राइवेसी को बढ़ाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है.

अब 3 महीने के डेटा को ही किया जाएगा स्टोर

गूगल मैप्स की लोकेशन हिस्ट्री को टाइमलाइन नाम से जाना जाता है. अभी यह क्लाउड पर स्टोर होती है. गूगल ने इसे लेकर नीतियों में बदलाव किया है. बदलाव के बाद यूजर्स को इस बात की सुविधा मिलेगी कि वे अपनी लोकेशन हिस्ट्री यानी टाइमलाइन को क्लाउड पर स्टोर न कर डिवाइस में ही स्टोर करें. इसके साथ ही गूगल डेटा रिटेंशन पॉलिसी में भी बदलाव कर रही है. इसके तहत डेटा रिटेन करने की अवधि को कम किया जा रहा है. बदलाव के बाद तीन महीने का ही गूगल मैप्स डेटा स्टोर रहेगा.

चुनिंदा लोकेशन के डेटा को हटाने की सुविधा

इनके अलावा गूगल की मैप्स सर्विस में एक और बड़ा बदलाव चुनिंदा डेटा को डिलीट करने की सुविधा है. अब गूगल अपने यूजर्स को इस बात की भी सुविधा देगी कि वह किसी खास लोकेशन से जुड़ी हिस्ट्री को हटा सके. गूगल की तरफ से पहले ही लोकेशन को इनेबल-डिसेबल करने की सुविधा दी जा रही है. अब यूजर लोकेशन सर्विस ऑन रखने के बाद भी उसे पूरी तरह से कंट्रोल कर पाएंगे. यह यूजर पर निर्भर करेगा कि वह अपने डेटा को किस हद तक स्टोर करना चाहता है.

नए साल में मिलने लगेगा अपडेट

गूगल का यह अपडेट जल्दी ही एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए उपलब्ध होने लगेगा. गूगल के इस मैप अपडेट की शुरुआत अगले साल होने की उम्मीद है. जियोफेंस वारंट के बढ़ते दुरुपयोग के चलते लंबे समय से इस तरह के बदलाव की मांग की जा रही थी. प्राइवेसी एक्टिविस्ट लगातार डिमांड कर रहे थे कि जियोफेंस वारंट के जरिए दुनिया भर में अथॉरिटीज लोगों की प्राइवेसी में खलल डाल रही हैं. गूगल ने अंतत: इस पर अमल किया है.

ये भी पढ़ें: 2047 में भी गरीब रहेगा भारत? पूर्व आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन को इस बात की आशंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 जनवरी से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका, फोन में सिम नहीं तो ऐप नहीं चलेगा
1 जनवरी से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका, फोन में सिम नहीं तो ऐप नहीं चलेगा
आपकी फोटो, आपके नाम से फेक अकाउंट! Instagram पर ऐसे करें पहचान
आपकी फोटो, आपके नाम से फेक अकाउंट! Instagram पर ऐसे करें पहचान
भारत में पहली बार मिली MediaTek की नई चिप, Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च
भारत में पहली बार मिली MediaTek की नई चिप, Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च
घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी
घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget