एक्सप्लोरर

Cheapest Smartphone: JioPhone Next से भी कम है इन स्मार्टफोन की कीमत, फीचर्स भी हैं कमाल के

Cheapest Smarphone in India: भारतीय मोबाइल बाजार में JioPhone Next से भी सस्ते कई और स्मार्टफोन मौजूद हैं. इनमें फीचर्स भी कमाल के हैं. हम आपको बता रहे हैं, ऐसे ही कुछ समार्टफोन के बारे में.

Cheapest Smartphone: दिवाली से बाजार में JioPhone Next की बिक्री शुरू हो गई है. कम दाम में ज्यादा फीचर्स की वजह से यह फोन लगातार सुर्खियों में है. इसे अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है. Pragati OS पर चलने वाले इस फोन की कीमत जियो ने 6499 रुपये रखी है. कम कीमत की वजह से ही लोगों के बीच इसको लेकर इतना क्रेज है, लेकिन इस प्राइस रेंज में और इससे कम कीमत पर बाजार में कई और स्मार्टफोन भी मौजूद हैं. हम आपको बता रहे हैं, ऐसे ही कुछ समार्टफोन के बारे में.

1. Samsung Galaxy M01 Core

Samsung Galaxy M01 Core में 5.3 इंच की HD+ TFT  स्क्रीन दी गई है. यह स्मार्टफोन Android Go पर चलता है. इसमें आपको MediaTek 6739 का ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलता है. इस फोन में 3000mAh की बैटरी दी गई है. फोन की कीमत करीब 5499 रुपये है. इसका रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल तो फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है.

2. Infinix Smart 5A

यह फोन Android 11 (Go Edition) के साथ आता है. इसमें ऑक्टा कोर MediaTek Helio A20 प्रोसेसर है. स्टोरेज की बात करें तो फोन 2GB RAM + 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है. फोन की कीमत 6,999 रुपये है. इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. इसकी बैटरी 5000 mAh की है.

3. Nokia C01 Plus

नोकिया का यह फोन Android 11 (Go Edition) से लैस है. इसमें आपको 5.45 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलेगा. इसकी बैटरी क्षमता 3000 mAh की है. फोन में ऑक्टा कोर Unisoc SC9863a प्रोसेसर दिया गया है. फोन की कीमत 5999 रुपये है. 2GB RAM + 16GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है. इसका कैमरा 5 मेगापिक्सल का है.

4. Realme C11 2021

कम प्राइस रेंज में बेहतर फोन की तलाश में हैं तो Realme C11 2021 ट्राई कर सकते हैं. हालांकि आपको इसके लिए JioPhone Next से 500 रुपये ज्यादा देने होंगे. यह फोन Android 11 पर बेस्ड  UI2.0 पर चलता है. फोन की कीमत 6999 रुपये है. फोन में 8 मेगा पिक्सल का कैमरा भी है. बैटरी के मामले में ये फोन जबरदस्त है. आपको इसमें 5000 mAh की बैटरी मिलेगी. फोन 2GB RAM + 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है.

ये भी पढ़ें

Instagram से Twitter पर क्रॉस पोस्टिंग होगी आसान, सालों बाद वापस आया लिंक प्रिव्यू फीचर

Amazon Sale: 20 हजार की कीमत में MI और मोटोरोला के 108MP कैमरे का कौन सा फोन है बेस्ट, जानिये दोनों की कीमत और स्पेसिफिकेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चुटकियों में पहचान पाएंगे नकली प्रोडक्ट्स, यह टेक्नोलॉजी आएगी काम
चुटकियों में पहचान पाएंगे नकली प्रोडक्ट्स, यह टेक्नोलॉजी आएगी काम
महंगे फोन सस्ते में लेने का मौका, अमेजन पर शुरू हो गई सेल
महंगे फोन सस्ते में लेने का मौका, अमेजन पर शुरू हो गई सेल
दीवार से कितनी दूर रखें फ्रिज? ये गलतियां कर देंगी खराब
दीवार से कितनी दूर रखें फ्रिज? ये गलतियां कर देंगी खराब
कमाल की है ये स्मार्ट रिंग, पसीने से ही लगा लेगी हर बात का पता
कमाल की है ये स्मार्ट रिंग, पसीने से ही लगा लेगी हर बात का पता

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget