एक्सप्लोरर

Smartphone में दिख रहे ये संकेत तो समझ जाइए कोई रिकॉर्ड कर रहा आपका स्क्रीन, जानें डिटेल्स

अगर आपके स्मार्टफोन में भी कुछ अजीबोगरीक संकेत दिख रहे हैं तो समझ जाइए कि कोई आपके फोन की जासूसी कर रहा है. हालांकि इनसे बचने के लिए कई उपाय मौजूद हैं.

Tech Tips: एक तरफ जहां लोग ऑनलाइन काम-काज को स्मार्ट तरीके से कर रहे हैं. वहीं डिजिटल के चक्कर में साइबर अपराध भी काफी तेजी से बढ़े हैं. स्मार्टफोन ने लोगों को काफी स्मार्ट तो बना ही दिया है लेकिन इस नए आधुनिक दुनिया में स्मार्टफोन ने लोगों को लापरवाह भी बना दिया है. इसी कड़ी में बता दें कि अगर आपके स्मार्टफोन में भी कुछ अजीबोगरीब संकेत दिखते हैं तो समझ जाइए कि आपके स्मार्टफोन की स्क्रीन को कोई रिकॉर्ड कर रहा है. आइए जानते हैं विस्तार से.

स्पाईवेयर का होता है इस्तेमाल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डिजिटल दुनिया में हैकर्स ने भी स्मार्ट तरीकों को आज़मा लिया है जिससे वह लोगों के स्मार्टफोन में चुपके से घुसकर उनकी जानकारी को चुरा लेते हैं. इसमें सबसे बड़ी भूमिका स्पाईवेयर की होती है. ये स्पाईवेयर लोगों के स्मार्टफोन में घुसकर चुपके से सारी डिटेल्स को चुरा लेते हैं.

होती है स्क्रीन रिकॉर्डिंग

स्पाईवेयर की मदद से अब स्क्रीन रिकॉर्डिंग भी हो जाती है. ये स्क्रीन रिकॉर्डिंग हैकर्स तक पहुंच जाती है जिससे वह आपके स्मार्टफोन में मौजूद सारी जानकारी को चुरा लेते हैं. इसके अलावा वह स्मार्टफोन में मौजूद सारे अकाउंट्स में भी सेंध लगा लेते हैं जिससे आपको कई बार भारी नुकसान भी हो जाता है.

दिखते हैं ये संकेत

अब आपको ऐसे संकेतों के बारे में बताते हैं जिनको नज़रअंदाज करना भारी पड़ सकता है. लोगों की सेफ्टी के लिए अब स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने स्मार्टफोन्स में कुछ ऐसे फीचर्स दिए हैं जिससे आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि आपके फोन में स्पाईवेयर है या नहीं. वहीं अगर आपकी स्क्रीन कोई रिकॉर्ड कर रहा है तो इसका भी आसानी से पता लगाया जा सकता है.

दरअसल, माइक के साइन के साथ अगर ग्रीन लाइट्स जल रही हैं तो समझ जाइए कि आपके फोन में कुछ गड़बड़ है. साथ ही कैमरा साइन के साथ भी ग्रीन लाइट जलना भी इसका संकेत देता है कोई आपकी स्क्रीन रिकॉर्ड कर रहा है.

इसके अलावा अगर आपकी स्क्रीन कोई रिकॉर्ड कर रहा है तो आपको एक कैमरे का साइन दिखाई देगा जो ब्रैकेट में होगा. ये साइन आपको नोटिफिकेशन बार में नज़र आएगा. अब अगर आपने भी स्क्रीन रिकॉर्डिंग ऑन नहीं की है और आपको यह साइन दिख रहा है तो जरूर आपकी कोई जासूसी कर रहा है.

ऐसे बचें इन स्पाईवेयर से

आपको बता दें कि इन स्पाईवेयर से बचने के लिए आपको अपना स्मार्टफोन रिसेट मार देना चाहिए. इससे आपके स्मार्टफोन में मौजूद सभी स्पाईवेयर गायब हो जाएंगे. अब अगर इसके बाद भी अगर आपके स्मार्टफोन में ऐसे संकेत दिख रहे हैं तो तुरंत ही फोन को सर्विस सेंटर पर दिखाएं जिससे आपको कोई बड़ा नुकसान न हो.

यह भी पढ़ें:

PM Modi ने 6G को लेकर दिया बड़ा अपडेट, जल्द मिलेगी ये सुविधा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चांद पर फैक्ट्री बनाएंगे रोबोट, Elon Musk का नया प्लान
चांद पर फैक्ट्री बनाएंगे रोबोट, Elon Musk का नया प्लान
डिजिटल हुए भोले के भक्त, कांवड़ यात्रा में ब्लूटूथ स्पीकर और LED ही नहीं, अब साथ दिख रहे ये हाई-टेक स्मार्ट गैजेट्स
डिजिटल हुए भोले के भक्त, कांवड़ यात्रा में ब्लूटूथ स्पीकर और LED ही नहीं, अब साथ दिख रहे ये हाई-टेक स्मार्ट गैजेट्स
Smartphone Camera: फोन में 3-4 कैमरे क्यों दिए जाते हैं? जानें हर कैमरे का काम
फोन में 3-4 कैमरे क्यों दिए जाते हैं? जानें हर कैमरे का काम
पहले फोल्डेबल आईफोन की कितनी रहेगी कीमत? सामने आई जानकारी
पहले फोल्डेबल आईफोन की कितनी रहेगी कीमत? सामने आई जानकारी

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget