एक्सप्लोरर

कहीं आपके iPhone में भी तो नहीं है कोई हिडेन ऐप, चुटकियों में लग जाएगा पता

Hidden Apps in iPhone: क्या आपको पता है कि आईफोन में भी हिडन ऐप्स मौजूद हो सकते हैं. ये ऐप्स ज्यादातर दूसरी स्क्रीन या फिर किसी फोल्डर में छिपे होते हैं.

Hidden Apps in iPhone: टेक कंपनी एप्पल के कई प्रोडक्ट्स बाजार में उपलब्ध हैं जैसे एप्पल आईफोन (Apple iPhone), मैकबुक (Apple Macbook) और आईपैड (Apple iPad). वहीं एप्पल आईफोन को देश में सबसे ज्यादा पसंद और इस्तेमाल किया जाता है. आईफोन में कई फीचर्स और सुविधाएं मिलती हैं जो इसे एक एंड्रॉयड स्मार्टफोन से अलग बनाती है. लेकिन क्या आपको पता है कि आईफोन में भी हिडन ऐप्स मौजूद हो सकते हैं. ये ऐप्स ज्यादातर दूसरी स्क्रीन या फिर किसी फोल्डर में छिपे होते हैं. ऐसे में अब सवाल उठता है कि इनका कैसे पता लगाया जा सकता है? इनका पता लगाना काफी आसान है, आइए बताते हैं कि कैसे आप भी आईफोन में मौजूद हिडन ऐप्स का पता लगा सकते हैं.

किन वजह से छुपाया जाता है ऐप

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि माना जाता है कि ऐप्स को छुपाने के पीछे दो कारण हो सकते हैं. पहला कि आप कोई जानकारी को गुप्त रखना चाहते हैं. दूसरा कि आपके फोन में चुपके से किसी से कोई ऐप को डाउनलोड कर दिया है. हालांकि किसी ओर के ऐप को इंस्टाल करना मुश्किल होता है. क्योंकि आईफोन में कई सिक्योरिटी फीचर होते हैं. ऐसे में यह वह ही इंसान कर सकता है जिसके पास आपके आई स्टोर का पासवर्ड होगा.

ऐसे पता करें हिडन ऐप्स

जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी अपने iOS 18 में ऐसा ही कोई नया फीचर देने पर विचार कर रही है. लेकिन इससे पहले आप कुछ ट्रिक्स से इन ऐप्स का पता लगा सकते हैं. सबसे पहले आपको बता दें कि अगर कोई ऐप आपकी स्क्रीन पर दिखाई नहीं दे रहा है तो वह मुमकिन है कि लाइब्रेरी में मौजूद होगा. ऐसे में आप होम स्क्रीन पर दाईं ओर स्वाइप करें, वहां आपको इस ऐप का पता लग जाएगा. साथ ही ऐप को कैटेगरी में रखा जाता है तो जितने भी ऐप्स को इंस्टाल किया गया है, उन सभी की जानकारी आपको नीचे स्क्राल करने पर मिल जाएगी.

ऐप स्टोर से चल जाएगा पता

इसके बाद आप अपने ऐप स्टोर पर जाकर भी हिडन ऐप का पता लगा सकते हैं. अगर कोई ऐप गायब हो गया है तो मुमकिन है कि वह अनइंस्टॉल हो गया हो. ऐसे में आप ऐप स्टोर पर जाकर अकाउंट आइकन पर टैप करें. इसके बाद पहले से डाउनलोड किए गए ऐप और फिर से ऐप को इंस्टॉल करने के लिए आपको 'Purchased' पर क्लिक करना होगा. वहीं अगर यहां भी ऐप नज़र नहीं आ रहा है तो हो सकता है कि ऐप को हटा दिया गया है.

हिडन ऐप फोल्डर

इसके अलावा आईफोन में हिडन ऐप फोल्डर में भी आपको गायब हुए ऐप्स मिल सकते हैं. इसके लिए आपको लाइब्रेरी पर स्वाइप करें और 'हिडेन ऐप' फोल्डर पर जाएं. इसके बाद यहां जाकर फेस आईडी की मदद से इसका एक्सेस करें. यहां आपको सभी हिडन ऐप की लिस्ट मिल जाएगी.

यह भी पढ़ें:

Sony की OLED टीवी ने मार्केट में मचाया धमाल, 55 और 65 इंच में मिल रहे धांसू फीचर्स, कीमत महज इतनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सबकुछ ठीक फिर भी SIM दिखा रहा नो सर्विस, चेक करें ये सेटिंग
सबकुछ ठीक फिर भी SIM दिखा रहा नो सर्विस, चेक करें ये सेटिंग
iPhone का पासकोड किसे बताना चाहिए? जानें क्या कोई भी तोड़ सकता है आपका लॉक
iPhone का पासकोड किसे बताना चाहिए? जानें क्या कोई भी तोड़ सकता है आपका लॉक
Big Billion Days Sale पर बंपर डिस्काउंट, मोबाइल से लेकर लैपटॉप तक कितनी छूट?
Big Billion Days Sale पर बंपर डिस्काउंट, मोबाइल से लेकर लैपटॉप तक कितनी छूट?
Android फोन में चलेगी Apple Watch! ये ऐप बदल देगी iPhone की जरूरत
Android फोन में चलेगी Apple Watch! ये ऐप बदल देगी iPhone की जरूरत

वीडियोज

Rise & Fall 2: Swara Bhasker और Shehzad Poonawalla के बीच छिड़ी जबरदस्त बहस
Shaque Exclusive Interview: Parineeti Chopra की Pregnancy और पूरी Team ने Share किया Series का सफर
Sara Gurpal ने Rise & Fall 2 में अपने Game Plan, Penthouse और Basement के बीच के फर्क पर खुलकर बात की। उन्होंने शो के Contestants और Host Virender Sehwag को लेकर भी अपनी राय शेयर की।
Ranbir Kapoor और MrBeast का ‘Jai Shri Ram’ मोमेंट हुआ वायरल
Jagadhatri: 🫨Lily का नया जासूसी अवतार! घर में छिपकर सच का पता लगाने पहुंची Jagadhatri! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
उज्जैन शाही मस्जिद का 3 फीट का हिस्सा टूटेगा, हाईकोर्ट में हुई सुनवाई
उज्जैन शाही मस्जिद का 3 फीट का हिस्सा टूटेगा, हाईकोर्ट में हुई सुनवाई
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
भारी बारिश से धान की फसल को नुकसान, किसान तुरंत करें ये काम
भारी बारिश से धान की फसल को नुकसान, किसान तुरंत करें ये काम
Embed widget