एक्सप्लोरर

Stock Trading Alert: जरा बच के! साइबर स्कैमर्स के जाल में ना फंस जाएं आप, ऐसे पहचानें फेक ट्रेडिंग ऐप्स

Share Market Apps Fraud: इन दिनों साइबर अपराधी फेक स्टॉक ट्रेडिंग ऐप्स अपलोड कर रहे हैं. लोग भी बिना सोचे समझे ऐसे ऐप्स को फोन में डाउनलोड कर लेते हैं, जो बेहद खतरनाक साबित होता है.

Share Market Apps Scam: अगर आर स्टॉक मार्केट में पैसा लगाने का शौक रखते हैं और इसके लिए नए ऐप्स तलाश रहे हैं तो आपको पहले सतर्क होने की जरूरत है. दरअसल, आज कल स्कैमर्स लोगों को अपनी जाल में फंसाने के लिए फेक ट्रेडिंग ऐप्स का सहारा ले रहे हैं. ऐसे में जरा सी लापरवाही आपका बड़ा नुकसान करवा सकती है. 

इन दिनों साइबर अपराधी फेक स्टॉक ट्रेडिंग ऐप्स अपलोड कर रहे हैं. लोग भी बिना सोचे समझे ऐसे ऐप्स को फोन में डाउनलोड कर लेते हैं और फिर उसमें जरूरी जानकारी डाल देते हैं, जो बेहद खतरनाक साबित होता है. गृह मंत्रालय की तरफ से हैंडल हो रहे Cyber Dost सोशल मीडिया अकाउंट से भी लोगों को सावधान रहने और ऐसे स्कैम से बचने की सलाह दी गई है. 

ऐप्स को डाउनलोड करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

ऐसे ऐप्स को डाउनलोड करने से पहले ये चेक कर लें कि इन ऐप्स के डेवलपर कौन हैं. इनकी जानकारी पहले से प्राप्त कर लें. इसके बाद एप्पल स्टोरी पर डेवलपर की प्रोफाइल देखें और ये तय कर लें कि ये भरोसेमंद कंपनी है या नहीं. इसके बाद इन ऐप्स के रिव्यू और हाई रेटिंग भी वेरीफाई कर लें. कई बार फेक ऐप्स में नकली रिव्यू और हाई रेटिंग होती है, जो सिर्फ तारीफ करते हैं. 

ऑफिशियल वेबसाइट से लिंक करें

साइबर स्कैम से बचने के लिए आप वल आधिकारिक स्टॉक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म की वेबसाइट से ही ऐप डाउनलोड करें. किसी फेक वेबसाइट या लिंक से ऐप डाउनलोड ना करें. 

ऐप की परमिशन चेक करें

ऐप इंस्टॉल चेक करते समय प द्वारा मांगी गई प्रमोशन की जांच करें. अगर कॉन्टेक्ट्स, मैसेजेस या लोकेशन की जानकारी मांगा जाए तो सतर्क रहें. 

संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्ट करें

अगर इन ऐप्स को डाउनलोड करने के बाद अन अथोराइज्ड लॉगिन या आपके अकाउंट से अनजान ट्रांजेक्शन हो तो अपने ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म की कस्टमर सर्विस से संपर्क करें और रिपोर्ट करें. आप इन ऐप्स का रिव्यू भी लिख सकते हैं. इन सावधानियों का पालन करके आप अपने फाइनेंशियल डेटा और इंवेस्टमेंट को सेफ रख सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

अकेलापन भगाएगा 'Friend', आपकी हर परेशानी को करेगा दूर, जानें कैसा काम करता है ये AI गैजेट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Apple के डिवाइसेज पर मंडरा रहा खतरा! तुरंत करें ये काम
Apple के डिवाइसेज पर मंडरा रहा खतरा! तुरंत करें ये काम
दिलों को मिला रहा एआई, यहां सरकारी ऐप से डेटिंग कर रहे लोग
दिलों को मिला रहा एआई, यहां सरकारी ऐप से डेटिंग कर रहे लोग
क्या है AirPods का 60-60 Rule? जानें एक्सपर्ट्स क्यों देते हैं सलाह
क्या है AirPods का 60-60 Rule? जानें एक्सपर्ट्स क्यों देते हैं सलाह
Flood Safety Gadgets: बाढ़ से बचाएंगे से कमाल के गैजेट, आज ही खरीदें ऑनलाइन
बाढ़ से बचाएंगे से कमाल के गैजेट, आज ही खरीदें ऑनलाइन

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget