एक्सप्लोरर

कई साल पहले खो गया था फोन, अब चिंता न करें ऐसे मिलेगा, इस तकनीक ने किया कमाल

फोन के खोने या चोरी होने पर CEIR पोर्टल पर अपने IMEI नंबर से रिपोर्ट कर मोबाइल को ब्लॉक और ट्रेस कर सकते हैं.जानिए पूरी प्रक्रिया.

अगर आपका स्मार्टफोन कुछ साल पहले चोरी हो गया था, तो अब आपके पास उसे वापस पाने का मौका है. आपको आपका फोन सीधे कुरियर के जरिए मिलेगा. सरकार के Central Equipment Identity Register (CEIR) सिस्टम की वजह से यह मुमकिन हो पाया है, जो अब मोबाइल चोरी की घटनाओं से निपटने में अहम भूमिका निभा रहा है.

कई स्मार्टफोन यूजर्स ने हाल ही में रिपोर्ट किया कि उन्हें उनके 2-3 साल पुराने चोरी हुए मोबाइल फोन वापस मिल रहे हैं. यह कोई चमत्कार नहीं,बल्कि Sanchar Saathi पोर्टल के तहत काम कर रही एक टेक्नोलॉजी का नतीजा है, जिसे टेलीकॉम मंत्रालय ने लागू किया है.

क्या है CEIR और कैसे करता है काम?

CEIR एक ऐसा नेशनल सिस्टम है, जो यूजर्स को उनके खोए हुए मोबाइल की रिपोर्ट करने की सुविधा देता है. एक बार जब कोई IMEI नंबर ब्लॉक कर दिया जाता है, तो उस डिवाइस का नेटवर्क से कनेक्ट होना नामुमकिन हो जाता है. इसके बाद मोबाइल का दोबारा इस्तेमाल कर पाना या फिर उसे दोबारा बेच पाना असंभव हो जाता है.

इस पहल के तहत,पुलिस और दूरसंचार विभाग मिलकर मोबाइल फोन को ट्रेस करते हैं. जब फोन बरामद होते हैं,तो उन्हें यूजर के पते पर कूरियर से भेजा जाता है.

गाजियाबाद पुलिस की एक हालिया कार्रवाई में CEIR का इस्तेमाल कर करीब 1200 चोरी या खोए हुए स्मार्टफोन्स को रिकवर किया गया है, जिन्हें कई राज्यो के यूजर्स को सफलतापूर्वक वापस भेजा गया है.

संचार साथी (Sanchar saathi) से गुम हुए फोन की होगी वापसी

सरकार द्वारा शुरू किए गए Sanchar Saathi पोर्टल और इसके तहत काम करने वाले Central Equipment Identity Register (CEIR) सिस्टम ने मोबाइल चोरी की समस्या का प्रभावी समाधान पेश किया है. इस पोर्टल के की मदद से नागरिक अपने खोए हुए स्मार्टफोन को ब्लॉक कर सकते हैं, जिससे फोन का गलत इस्तेमाल रोका जा सके और उसे ट्रेस करना आसान हो जाए. यह सिस्टम न सिर्फ डेटा सुरक्षा सुनिश्चित करता है, बल्कि रिकवरी की प्रकिया को भी तेज बनाता है.

इन स्टेप्स को करे फॉलो

गूगल (Google)  पर संचार साथी (Sanchar Saathi) सर्च करें या सीधे जाएं- sancharsaathi.gov.in पर.

Citizen Centric Services सेक्शन में जाएं और Block Your Lost/Stolen Mobile Handset विकल्प चुनें.

Block Your Lost/Stolen Mobile Handset पर जाकर उसे क्लिक करें.

एक वैध मोबाइल नंबर डाले और फिर अपने खोए हुए फोन का IMEI नंबर दर्ज करें.

इसके बाद फॉर्म में पूछे गए बाकी विवरण भरें और उसके बाद फॉर्म को सब्मिट कर दें.

डिजिटल इंडिया की ओर एक कदम

CII Annual Business Summit 2025 में टेलीकॉम मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, “अगले पांच सालों में भारत डेटा के क्षेत्र में वैश्विक हब बनेगा. डिजिटल-फर्स्ट इकोनॉमी की दिशा में टेलीकॉम इंडस्ट्री की ये पहल एक बड़ा मील का पत्थर है.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बच्चों के लिए बेस्ट हैं ये टॉय लैपटॉप, आज ही खरीदकर रख लें
बच्चों के लिए बेस्ट हैं ये टॉय लैपटॉप, आज ही खरीदकर रख लें
Flipkart की Big Billion Days Sale इस दिन होगी शुरू, इन्हें मिलेगा अर्ली एक्सेस
Flipkart की Big Billion Days Sale इस दिन होगी शुरू, इन्हें मिलेगा अर्ली एक्सेस
घर के अंदर ही छिपी हो सकती है इंटरनेट स्लो होने की बड़ी वजह, ऐसे जानें
घर के अंदर ही छिपी हो सकती है इंटरनेट स्लो होने की बड़ी वजह, ऐसे जानें
दीवाली से पहले इन इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की बढ़ सकती है कीमत, यहां देखें
दीवाली से पहले इन इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की बढ़ सकती है कीमत, यहां देखें

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटते ही आशुतोष रांका ने ऐसा क्या लिखा? मायूस हुए दीपके, लिखा- 'अबे यार...'
हिरासत से छूटते ही आशुतोष रांका ने ऐसा क्या लिखा? मायूस हुए दीपके, लिखा- 'अबे यार...'
रायगढ़ की केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका! 4 लोग गंभीर रूप से घायल
रायगढ़ की केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका! 4 लोग गंभीर रूप से घायल
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
बिना खेले सेमीफाइनल में पाकिस्तान, क्रिकेट के इस नियम पर बवाल
बिना खेले सेमीफाइनल में पाकिस्तान, क्रिकेट के इस नियम पर बवाल
टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
CM विजय पर भड़के उदयनिधि स्टालिन, बोले- 'वह सिर्फ गाना गा रहे...'
CM विजय पर भड़के उदयनिधि स्टालिन, बोले- 'वह सिर्फ गाना गा रहे...'
यूपी में लखनऊ समेत 43 जिलों में होगी बारिश, जानें कब बदलेगा मौसम?
यूपी में लखनऊ समेत 43 जिलों में होगी बारिश, जानें कब बदलेगा मौसम?
प्रेगनेंसी के 8वें महीने में महिला का धांसू डांस, इंटरनेट पर मचा बवाल
प्रेगनेंसी के 8वें महीने में महिला का धांसू डांस, इंटरनेट पर मचा बवाल
Embed widget