एक्सप्लोरर

गजब! Iron Man देखकर बना दिया पैरालाइज्ड लोगों के लिए रोबोट, सीढ़ियां भी चढ़ सकेगा

दक्षिण कोरियाई शोधकर्ताओं ने एक चलने वाला रोबोट बनाया है, जो लकवाग्रस्त लोगों को चलने और सीढ़ियां चढ़ने में सहायता कर सकता है. यह रोबोट अपने आप यूजर के पास आता है और आयरन मैन फिल्म से प्रेरित है.

साउथ कोरिया के शोधकर्ताओं ने एक ऐसा वीयरेबल रोबोट बनाया है, जो लकवाग्रस्त लोगों की चलने में मदद कर सकता है. हल्के वजन वाले इस रोबोट की मदद से कमर से नीचे लकवाग्रस्त लोग सीढ़ियां भी चढ़ सकेंगे. इसकी खास बात है कि यह खुद चलकर अपने यूजर के पास आता है.

रोबोट की मदद से जीता गोल्ड मेडल

कोरिया एडवांस्ड इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (KAIST) की एक्सोस्केल्टन लैबोरेट्री टीम ने इस रोबोट को तैयार किया है. टीम ने कहा कि उसका मकसद ऐसा रोबोट बनाना है, जो दिव्यांग लोगों की रोजमर्रा जिंदगी में उनकी मदद कर सके. टीम के लकवाग्रस्त सदस्य Kim Seung-hwan ने इस रोबोट का डेमो दिखाया. रोबोट की मदद से वो लगभग 3.2 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चल सके और सीढ़ियां चढने में कामयाब रहे. उन्होंने इस रोबोट की मदद से साइबैथलॉन 2024 की एक्सोस्केल्टन कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता था.

क्या है सबसे खास फीचर?

Kim ने कहा कि इसका सबसे खास फीचर है कि यह खुद चलकर पास आ सकता है. इस एक्सोस्केल्टन को WalkON Suit F1 नाम दिया गया है और यह एल्युमिनियम और टाइटैनियम से बना है. इसका वजन लगभग 50 किलोग्राम है और इसमें 12 इलेक्ट्रॉनिक मोटर फिट की गई है. ये मोटरें इंसानी शरीर के जोड़ों की नकल करते चलती हैं. 

आयरन मैन फिल्म से मिली प्रेरणा

रोबोट बनाने वाली टीम को इसकी प्रेरणा आयरन मैन फिल्म देखकर मिली. टीम के एक सदस्य Park Jeong-su ने बताया, "आयरन मैन फिल्म देखने के बाद मुझे लगा कि मैं ऐसा रोबोट बनाकर लोगों की मदद कर पाऊं तो यह बहुत बड़ी बात होगी."

कैसे काम करता है यह रोबोट?

चलते समय गिरने से बचने के लिए इसमें कई सेंसर लगाए गए हैं. ये सेंसर हर सेकंड 1,000 से अधिक सिग्नल को मॉनिटर करते हैं और यूजर के अगले कदम का अंदाजा लगाते हैं. इसके सामने वाले हिस्से में लेंस लगाए गए हैं, जो आसपास नजर रखते हैं और रास्ते की बाधाओं का आकलन करते हैं. यही लेंस सीढ़ियों की ऊंचाई मापकर यूजर की चढ़ने में मदद करते हैं.

ये भी पढ़ें-
स्कूली छात्र की मौत के बाद अब इस देश ने बैन किया TikTok, प्रधानमंत्री बोले- 'ऐसे प्लेटफॉर्म बच्चों को बंधक बना रहे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Reel बनाने के मिलेंगे 95 लाख रुपये, कहीं नहीं देखी होगी ऐसी Job
Reel बनाने के मिलेंगे 95 लाख रुपये, कहीं नहीं देखी होगी ऐसी Job
ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?
सावधान! आपके फोन में नकली व्हाट्सएप तो नहीं, 5 लाख हुए डाॅउनलोड
सावधान! आपके फोन में नकली व्हाट्सएप तो नहीं, 5 लाख हुए डाॅउनलोड

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget