एक्सप्लोरर

पहले भेजे पैसे, फिर वापस करने के लिए कहा...चुटकियों में कंगाल कर देगा ये SMS स्कैम!

SMS Scam Alert: बेंगलुरु की एक महिला ने एक स्कैम को लेकर सावधान होने के लिए कहा. महिला के मुताबिक, पहले पैसे जमा होने का मैसेज आता है और फिर उन पैसों को वापस भेजने के लिए कहा जाता है.

Online SMS Scam: आजकल हर तरफ ऑनलाइन स्कैम की खबरें सुनने को मिल रही हैं. जब से यूपीआई और दूसरे डिजिटल तरीकों से पेमेंट किया जाने लगा है, तभी से हैकर्स की नजर सीधे-साधे लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगने की है. एक बार फिर ऐसा ही धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिससे आपको सावधान रहने की बेहद जरूरत है. 

दरअसल, बेंगलुरु की रहने वाली बिजनेसवुमेन अदिति चोपड़ा ने एक बड़े स्कैम के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि एक और दिन और एक और धोखाधड़ी! (यानी बहुत हो गया, अब और नहीं!) आप सभी को ये पढ़ने और ध्यान देने की जरूरत है कि पैसों से जुड़े किसी लेनदेन पर भरोसा न करें.

क्या है पूरा मामला

अदिति ने स्कैम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वह ऑफिस कॉल पर थीं, तभी किसी (बुजुर्ग आवाज में) ने उन्हें कॉल किया और कहा कि उन्हें उनके पिता को पैसे भेजने हैं. लेकिन उनके बैंक अकाउंट में कोई दिक्कत थी, इसलिए वो रकम उन्हें भेजना चाहते थे. फिर उस शख्स ने अदिति का मोबाइल नंबर सुनाया. जब अदिति का नंबर कन्फर्म हुआ, तब उसके फोन पर एक SMS आया.

अदिति ने आगे लिखा कि पहले मुझे 10 हजार रुपये क्रेडिट होने का एसएमएस आया और उसके बाद फिर 30 हजार रुपये जमा होने का मैसेज आया. एसएमएस आने के दौरान ही अदिति उस शख्स से ही फोन पर बात कर रही थी. अचानक शख्स ने घबराते हुए कहा कि  'बेटा, मुझे तो सिर्फ 3 हजार रुपये भेजने थे, लेकिन गलती से 30 हजार  रुपये भेज दिए, प्लीज आप बाकी पैसे वापस भेज दें, मैं डॉक्टर साहब के यहां खड़ा हूं, उन्हें पैसे देने हैं. 

अदिति ने आगे बताया कि मैं अपने पिता को अच्छे से जानती हूं, वो पैसों के मामले में तीन-चार बार जांच करते हैं, चाहे रकम कितनी भी हो. मैंने अपना बैंक अकाउंट चेक करने के बाद एक मिनट में वापस फोन किया, तो मेरा नंबर ब्लॉक कर दिया गया था. आप सभी को ये याद रखने की जरूरत है कि कभी भी किसी एसएमएस पर भरोसा न करें. ये सिस्टम धोखाधड़ी करने वालों के लिए आसानी से फंसाने वाला होता है.

यह भी पढ़ें:-

अनजान लड़कियों से दोस्ती करना हुआ बेहद आसान, इस Dating App ने लॉन्च किया कमाल का फीचर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gmail की तर्ज पर व्हाट्सएप, मैसेज-फोटो और वीडियो होंगे शेड्यूल!
Gmail की तर्ज पर व्हाट्सएप, मैसेज-फोटो और वीडियो होंगे शेड्यूल!
Apple का Welcome Home इवेंट आज, जानें कितने बजे होगा शुरू
Apple का Welcome Home इवेंट आज, जानें कितने बजे होगा शुरू
बैंक खाते में पैसे डालकर ठगी! क्या है Jumped Deposit Scam?
बैंक खाते में पैसे डालकर ठगी! क्या है Jumped Deposit Scam?
हेडफोन खरीदने का प्लान है? देखें 10000 के बजट में ऑप्शन
हेडफोन खरीदने का प्लान है? देखें 10000 के बजट में ऑप्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget