एक्सप्लोरर

Phone Charge करते समय भूलकर भी न करें ये पांच गलतियां, हो जाएगा भारी नुकसान!

कुछ यूजर्स अपने स्मार्टफोन को फुल चार्ज करते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए. स्मार्टफोन को हमेशा 80% तक ही चार्ज करना चाहिए. इससे फोन की बैटरी की हेल्थ अच्छी रहेगी.

Smartphone Charging Mistakes: स्मार्टफोन की बैटरी खत्म होने पर इसे फिर से इस्तेमाल करने के लिए हम सभी अपने स्मार्टफोन को चार्ज करते हैं. इसको चार्ज होने में एक से दो घंटे का समय लग सकता है. ज्यादातर यूजर्स स्मार्ट फोन चार्ज करते समय कुछ ऐसी गलतियां करते हैं, जिनकी वजह से ना सिर्फ उनकी बैटरी की लाइफ कम हो जाती है बल्कि स्मार्टफोन की लाइफ भी कम होने लगती है. अगर आप ये चाहते हैं कि आपका स्मार्टफोन लंबे समय तक आपका साथ निभाए और इसमें कोई दिक्कत ना आए तो आज से ही इन गलतियों को करना बंद कर दीजिए.आइए जानते हैं कि वो कौनसी गलतियां हैं जो हम आमतौर पर स्मार्ट फोन को चार्ज करते समय करते है.

फुल चार्जिंग

पहली गलती जो ज्यादातर यूजर्स करते हैं वह है फुल चार्जिंग. कुछ यूजर्स अपने स्मार्टफोन को फुल चार्ज करते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए. स्मार्टफोन को हमेशा 80% तक ही चार्ज करना चाहिए. इससे ना सिर्फ फोन की बैटरी की हेल्थ अच्छी रहेगी बल्कि स्मार्टफोन भी लंबे समय तक चलता है.

डुप्लीकेट चार्जर का इस्तेमाल

अगर आप अपना स्मार्ट फोन चार्ज करने के लिए किसी डुप्लीकेट चार्जर का इस्तेमाल करते हैं तो ये छोटी सी लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है. ऐसा करने से बैटरी लाइफ बुरी तरह से प्रभावित होती है और साथ ही साथ स्मार्ट फोन भी खराब हो सकता है.

गेम खेलते हुए चार्जिंग करना

दूसरी गलती जो आपके फोन की लाइफ कम कर सकती है वह है गेम खेलते वक्त स्मार्ट फोन को चार्ज करना. युवाओं में ऐसा देखने को मिलता है कि वे गेम खेलते खेलते फोन को चार्जिंग पर लगा लेते हैं, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए. ऐसा करने की वजह से स्मार्ट फोन के प्रोसेसर पर दबाव बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, जिससे बैटरी हीटिंग की समस्या देखने को मिलती है. इससे आपके फोन की बैटरी जल्दी खराब हो सकती है.

चार्जिंग कैपेसिटी के हिसाब से इस्तेमाल करें चार्जर

अगर आपका स्मार्टफोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं करता है तो उसमें फास्ट चार्जर का इस्तेमाल न करें, ऐसा करना काफी खतरनाक साबित हो सकता है. ऐसा करने से फोन की बैटरी गर्म होकर फट सकती है जो आपको चोट पहुंचा सकती है इसके अलावा आपके स्मार्टफोन में भी कोई अन्य समस्या आ सकती है. 

बीच में न रुके चार्जिंग

स्मार्टफोन को एक बार अच्छी तरह से चार्ज होने दे उसके बाद ही इसका इस्तेमाल करें. अगर आप बार-बार स्मार्ट फोन चार्जिंग को रोक देते हैं और फिर से चार्जिंग पर लगाते हैं तो ऐसा करना फोन के प्रोसेसर पर बुरा असर डालता है. जिसका सीधा असर आपको अपने फोन की कार्यक्षमता पर देखने को मिलेगा.

Best iPhone Deal: अमेजन पर पहली बार सेल में इतनी कम कीमत पर मिलेगा iPhone 12!

Amazon Deal: तेज गिरने या कार एक्सीडेंट होने पर आपको बचा सकती है Apple Watch, जानिये क्या है ये फीचर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1Hz से 120Hz तक का खेल, LTPO Display आखिर कैसे करती है काम?
1Hz से 120Hz तक का खेल, LTPO Display आखिर कैसे करती है काम?
Amazon-Flipkart सेल में Poco X8 से Nord CE 6 Lite तक, 30 हजार में बेस्ट फोन
Amazon-Flipkart सेल में Poco X8 से Nord CE 6 Lite तक, 30 हजार में बेस्ट फोन
OpenAI ने 100 से ज्यादा कंपनियों को भेजा अलर्ट, AI एजेंट्स ने लगाई डेटा में सेंध!
OpenAI ने 100 से ज्यादा कंपनियों को भेजा अलर्ट, AI एजेंट्स ने लगाई डेटा में सेंध!
Nothing Phone 4 Series पर बड़ा ऑफर, CMF Buds खरीदना भी होगा सस्ता
Nothing Phone 4 Series पर बड़ा ऑफर, CMF Buds खरीदना भी होगा सस्ता

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
योगेंद्र यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया, जंतर मंतर प्रोटेस्ट में कपिल सिब्बल भी शामिल
योगेंद्र यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया, जंतर मंतर प्रोटेस्ट में कपिल सिब्बल भी शामिल
'मरते दम तक राहुल गांधी के...', अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद बोले अजय राय
'मरते दम तक राहुल गांधी के...', अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद बोले अजय राय
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने
प्रभास की 'फौजी' की रिलीज में क्यों हो रही देरी? सामने आई अब असल वजह
प्रभास की 'फौजी' की रिलीज में क्यों हो रही देरी? सामने आई अब असल वजह
स्मित माछर के हमलावर का अल-कायदा कनेक्शन? पुराने वीडियो से बड़ा खुलासा
स्मित माछर के हमलावर का अल-कायदा कनेक्शन? पुराने वीडियो से बड़ा खुलासा
रडार से रनवे तक... ऑपरेशन सिंदूर में पाक को हुआ था भारी नुकसान, IAF चीफ ने क्या कहा
रडार से रनवे तक... ऑपरेशन सिंदूर में पाक को हुआ था भारी नुकसान, IAF चीफ ने क्या कहा
लद्दाख की 28 जगहों के भारत ने नाम बदले, चीन को लग सकता है झटका
लद्दाख की 28 जगहों के भारत ने नाम बदले, चीन को लग सकता है झटका
रेलवे में अप्रेंटिस बनने का मौका, 2008 पदों पर निकली भर्ती 
रेलवे में अप्रेंटिस बनने का मौका, 2008 पदों पर निकली भर्ती 
Embed widget