एक्सप्लोरर

ठगों ने खोज निकाला नया तरीका! अब ऐसे लगा रहे लोगों को चूना, सरकार ने जारी किया अलर्ट

SIM Card Block Scam: भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) ने देशभर के मोबाइल उपयोगकर्ताओं को एक गंभीर चेतावनी जारी की है.

SIM Card Block Scam: भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) ने देशभर के मोबाइल उपयोगकर्ताओं को एक गंभीर चेतावनी जारी की है. विभाग ने बताया है कि साइबर अपराधी खुद को टेलीकॉम कंपनियों या सरकारी अधिकारियों के रूप में पेश करके लोगों को धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं. खासकर, SIM ब्लॉक और KYC अपडेट के नाम पर लोगों से उनकी निजी जानकारी मांगी जा रही है. यह जानकारी DoT ने अपने आधिकारिक X (पहले ट्विटर) अकाउंट पर साझा की है.

सरकार ने साफ किया है कि न तो दूरसंचार विभाग, न TRAI और न ही कोई टेलीकॉम कंपनी SIM बंद करने या KYC अपडेट करने के लिए कॉल या मैसेज करती है. इसलिए इस तरह के कॉल्स या मैसेज मिलने पर तुरंत सतर्क हो जाएं और इन्हें नजरअंदाज करें.

क्या है SIM Swap Fraud?

आजकल बैंकिंग से लेकर सोशल मीडिया अकाउंट्स तक सबकुछ OTP (वन टाइम पासवर्ड) से सुरक्षित किया जाता है. लेकिन साइबर अपराधी इसी OTP सिस्टम का फायदा उठाकर SIM स्वैप फ्रॉड को अंजाम देते हैं. SIM स्वैप फ्रॉड में जालसाज किसी भी व्यक्ति की निजी जानकारी जुटाकर मोबाइल कंपनी से उसी नंबर पर एक नई SIM निकलवाते हैं. जब वह SIM एक्टिवेट हो जाती है, तो असली यूजर की SIM बंद हो जाती है और सभी OTP उसी नई SIM पर आने लगते हैं. इसके बाद अपराधी आसानी से आपके बैंक अकाउंट, सोशल मीडिया या अन्य ऑनलाइन सेवाओं में घुसपैठ कर सकते हैं.

सरकार ने सुरक्षा के लिए उठाए नए कदम

इस बढ़ते खतरे को देखते हुए DoT ने SIM कार्ड से जुड़ी प्रक्रिया में कई बदलाव किए हैं. अब कोई भी नई SIM बिना बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के जारी नहीं की जा सकती. साथ ही, नई SIM एक्टिवेट होने के बाद पहले 24 घंटे तक उस पर कोई भी SMS प्राप्त नहीं होंगे. इसका उद्देश्य यही है कि अगर कोई अपराधी SIM स्वैप करता भी है, तो वह OTP हासिल न कर सके.

कैसे करें खुद को सुरक्षित?

  • किसी भी अनजान कॉल या मैसेज का जवाब न दें, खासकर अगर वह SIM बंद करने, KYC अपडेट या इनाम जीतने जैसी बात कर रहा हो.
  • अपने व्यक्तिगत डॉक्युमेंट्स और जानकारी किसी के साथ शेयर न करें, चाहे वह खुद को अधिकारी ही क्यों न बता रहा हो.
  • सोशल मीडिया पर अपनी जानकारी सिर्फ भरोसेमंद लोगों तक ही सीमित रखें.
  • किसी भी संदिग्ध लिंक या ईमेल पर क्लिक करने से बचें, क्योंकि ये मैलवेयर का जरिया बन सकते हैं जो आपकी जानकारी चोरी कर सकते हैं.
  • यदि आपको किसी प्रकार का संदेह हो, तो तुरंत साइबर क्राइम पोर्टल या अपने मोबाइल ऑपरेटर को सूचित करें.

यह भी पढ़ें:

दुश्मन का बंकर उड़ा देगी भारत की ये नई मिसाइल! ले जाएगी सबसे भारी वारहेड, जानें कितनी खतरनाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Best Glass for Mobile : के लिए सबसे मजबूत ग्लास कौन सा होता है, जानें किसमें सबसे ज्यादा होती है सेफ्टी
मोबाइल के लिए सबसे मजबूत ग्लास कौन सा होता है, जानें किसमें सबसे ज्यादा होती है सेफ्टी
क्या Airtel सच में ग्राहकों को भेज रहा है ऐसा इनविटेशन? जानिए क्या है वायरल मैसेज की सच्चाई और इसका मकसद
क्या Airtel सच में ग्राहकों को भेज रहा है ऐसा इनविटेशन? जानिए क्या है वायरल मैसेज की सच्चाई और इसका मकसद
Vapour Chamber Cooling और AMOLED डिस्प्ले के साथ हो गया Nothing Phone 4b! इतने सारे फीचर्स से है लैस, जानें कीमत
Vapour Chamber Cooling और AMOLED डिस्प्ले के साथ हो गया Nothing Phone 4b! इतने सारे फीचर्स से है लैस, जानें कीमत
क्या आपकी Smartwatch बीमारी आने से पहले दे सकती है चेतावनी? जानिए कितनी भरोसेमंद है ये टेक्नोलॉजी
क्या आपकी Smartwatch बीमारी आने से पहले दे सकती है चेतावनी? जानिए कितनी भरोसेमंद है ये टेक्नोलॉजी

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत? जानें क्या है पूरा मामला
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत?
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget