एक्सप्लोरर

ChatGPT से 'Please' और 'Thank You' कहना बना मुसीबत! Sam Altman ने किया खुलासा – हर साल उड़ जाते हैं करोड़ों

अगर आप ChatGPT से बात करते समय 'Please' और 'Thank You' जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं तो आप अकेले नहीं हैं. लेकिन हो सकता है कि आपकी ये शालीनता OpenAI को उम्मीद से कहीं ज्यादा खर्चीली पड़ रही हो.

Sam Altman on ChatGPT: अगर आप ChatGPT से बात करते समय 'Please' और 'Thank You' जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं तो आप अकेले नहीं हैं. लेकिन हो सकता है कि आपकी ये शालीनता OpenAI को उम्मीद से कहीं ज्यादा खर्चीली पड़ रही हो. हाल ही में OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने खुलासा किया कि यूज़र्स की विनम्रता के चलते कंपनी को हर साल "दर्जनों मिलियन डॉलर" की बिजली का खर्च उठाना पड़ रहा है.

एक्स पर यूजर्स का रिएक्शन

X (पहले ट्विटर) पर एक यूज़र @tomieinlove ने मज़ाकिया अंदाज़ में पूछा कि क्या कंपनी इन 'पॉलाइट चैट्स' पर कोई खास खर्च उठा रही है? इस पर ऑल्टमैन ने जवाब दिया, “दर्जनों मिलियन डॉलर — लेकिन अच्छा खर्च है.” साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा, “आप कभी नहीं जानते…” ऑल्टमैन का बयान इस ओर इशारा करता है कि कैसे लोग एक नॉन-सेंटिएंट एआई से भी इंसानी व्यवहार करने लगते हैं. चाहे सामने कोई असली इंसान न हो, फिर भी "प्लीज़" और "थैंक यू" जैसे शब्द बातचीत का हिस्सा बन जाते हैं. ये आदतें दिखाती हैं कि AI टूल्स अब हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी का कितना अहम हिस्सा बन चुके हैं.

इन शब्दों से हो रहा ज्यादा खर्च

हर छोटे से "थैंक यू" के पीछे एक पावरफुल AI मॉडल काम करता है जिसे चलाने के लिए भारी मात्रा में बिजली चाहिए होती है. डेटा सेंटर्स केवल कंप्यूटिंग नहीं करते बल्कि गर्म होते हार्डवेयर को ठंडा रखने के लिए भी भारी कूलिंग सिस्टम की ज़रूरत होती है. जैसे-जैसे AI का इस्तेमाल बढ़ रहा है वैसे-वैसे इसका एनवायरनमेंट पर असर भी बढ़ रहा है.

प्रीमियम यूज़र्स और ‘महंगे शब्द’

जानकारी के लिए बता दें कि जो लोग ChatGPT के पेड वर्जन का इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए हर शब्द, यहां तक कि "धन्यवाद" भी अलग कीमत रखता है. क्योंकि इन सेवाओं में टोकन बेस्ड बिलिंग होती है यानी जितने ज़्यादा शब्द, उतना ज्यादा खर्च. हालांकि ये अतिरिक्त बिजली का खर्च सुनकर लोग चौंक सकते हैं लेकिन ऑल्टमैन का कहना है कि ये एक ज़रूरी निवेश है जो AI को ज़्यादा नेचुरल और इंसानी बनाने में मदद करता है.

सोशल मीडिया पर हलचल

ऑल्टमैन की इस जानकारी के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूज़र्स ने मज़ेदार और व्यंग्यात्मक प्रतिक्रियाएं दीं हैं. किसी ने लिखा, “अगर भविष्य में AI ने राज करना शुरू किया, तो शायद वो उन्हीं को बख्शेगा जिन्होंने हमेशा विनम्रता दिखाई.” एक और यूज़र ने ‘टर्मिनेटर’ और ‘मैट्रिक्स’ जैसी फिल्मों का हवाला देते हुए कहा, “शायद Skynet को याद रहेगा कि हम विनम्र थे!”

यह भी पढ़ें:

Google को तगड़ा झटका, एंटीट्रस्ट केस में मिली हार, बेचना पड़ेगा Ad मैनेजर!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Samsung W27 Launch : ब्लू बॉडी और गोल्डन फ्रेम, Samsung W27 बना लग्जरी फोल्डेबल ; जानें कीमत
ब्लू बॉडी और गोल्डन फ्रेम, Samsung W27 बना लग्जरी फोल्डेबल ; जानें कीमत
Karbonn Smartphone:15 साल बाद Karbonn की वापसी, Gen Z के लिए लाएगा नए स्मार्टफोन
15 साल बाद Karbonn की वापसी, Gen Z के लिए लाएगा नए स्मार्टफोन
ऑनलाइन लिकर बुकिंग ऐप में तमाम खामियां, लोडिंग से लेकर शॉप चुनने तक में दिक्कत
ऑनलाइन लिकर बुकिंग ऐप में तमाम खामियां, लोडिंग से लेकर शॉप चुनने तक में दिक्कत
OnePlus Ace 7 Launch : 16GB RAM और 200MP कैमरा, OnePlus Ace 7 सीरीज की एंट्री आज
16GB RAM और 200MP कैमरा, OnePlus Ace 7 सीरीज की एंट्री आज

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget