एक्सप्लोरर

सत्या नडेला ने बताया टेक जॉब पाने का सबसे बड़ा राज़, AI को भी मात दे देगा ये एक स्किल!

Satya Nadela on AI: आज जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेज़ी से सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री को बदल रहा है, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला का युवाओं के लिए साफ़ संदेश है बुनियादी ज्ञान की ताकत को कभी कम मत आंको.

Satya Nadela on AI: आज जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तेज़ी से सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री को बदल रहा है, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला का युवाओं के लिए साफ़ संदेश है बुनियादी ज्ञान की ताकत को कभी कम मत आंको. मशहूर टेक यूट्यूबर सज्जाद खड़े से बातचीत के दौरान नडेला ने उन लोगों को व्यावहारिक सलाह दी जो तकनीकी क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं.

एआई को ये एक स्किल दे सकती है मात

नडेला का मानना है कि AI चाहे जितना भी आगे बढ़ जाए, फिर भी कंप्यूटेशनल थिंकिंग और सिस्टम डिज़ाइन जैसे मूलभूत सिद्धांत पहले की तरह ही अहम रहेंगे. उनके शब्दों में, "अगर आप सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं तो सॉफ्टवेयर की मूल बातें समझना बेहद ज़रूरी है. मुझे लगता है कि तार्किक ढंग से सोचना आना सबसे अहम है."

जब सज्जाद ने उनसे पूछा कि मौजूदा AI युग में किसी नए व्यक्ति को वह क्या एक सबसे महत्वपूर्ण सलाह देना चाहेंगे तो नडेला ने कहा कि कोडिंग में AI भले ही मदद करे लेकिन निर्देश और समाधान तो इंसान की सोच से ही आएंगे.

AI करेगा मदद

उन्होंने यह भी कहा कि अब हर कोई तेज़ी से सॉफ्टवेयर आर्किटेक्ट की भूमिका में पहुंच सकता है. AI हमारी मदद करेगा, लेकिन सोचने, समस्या को समझने और उसके समाधान की दिशा तय करने का काम इंसान को ही करना होगा.

नडेला ने एक दिलचस्प किस्सा साझा करते हुए बताया कि हाल ही में उन्होंने खुद कोड में एक बग पकड़ा और उसे GitHub Copilot की मदद से ठीक किया. उन्होंने बताया कि यह एक अनोखा मामला था जहां उन्हें एक फ़िल्टर से पर्सेंटाइल निकालनी थी लेकिन कोडिंग करते हुए उन्हें SQL की कुछ पुरानी जानकारी को फिर से समझना पड़ा. इससे यह स्पष्ट होता है कि AI मदद करता है लेकिन सोचने का काम अभी भी इंसान का है.

उन्होंने यह भी बताया कि Microsoft में आज के समय में कई प्रोजेक्ट्स में 20 से 30 प्रतिशत कोड AI द्वारा लिखा जा रहा है. लेकिन इंसानों की भूमिका खत्म नहीं हुई है – हम अब भी समस्याओं को परिभाषित करने और सिस्टम डिज़ाइन करने का काम करते हैं.

कंपनी युवाओं को कर रही तैयार

Microsoft की नई योजनाओं की बात करते हुए नडेला ने बताया कि कंपनी भारत में AI के क्षेत्र में युवाओं और प्रोफेशनल्स को तैयार करने के लिए बड़े स्तर पर काम कर रही है. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के साथ मिलकर माइक्रोसॉफ्ट ने यह लक्ष्य रखा है कि 2026 तक देश भर में 5 लाख लोगों को AI में प्रशिक्षित किया जाएगा, इनमें छात्र, शिक्षक, डेवलपर्स, सरकारी अधिकारी और महिला उद्यमी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें:

जियो, एयरटेल और वोडाफोन दे रहे सस्ते रिचार्ज! लेकिन फिर भी कर रहे मोटी कमाई, जानें कैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई
OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर
OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर
गेमिंग कंसोल में Ray Tracing क्या है? कैसे बदलती है ग्राफिक्स की दुनिया
गेमिंग कंसोल में Ray Tracing क्या है? कैसे बदलती है ग्राफिक्स की दुनिया

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget